Chamba: चुराह विधायक डॉ. हंसराज विवाद ने पकड़ा तूल, युवती ने दर्ज करवाई शिकायत — एबीवीपी ने भी की निष्पक्ष जांच की मांग

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के चुराह विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक डॉ. हंसराज से जुड़ा मामला अब और गहराता जा रहा है। शुक्रवार को युवती ने महिला थाना चंबा में औपचारिक शिकायत दर्ज करवाई, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। यह वही मामला है जिसमें इससे पहले युवती के पिता की शिकायत पर विधायक के निजी सचिव और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ अपहरण और धमकाने की एफआईआर दर्ज की जा चुकी है।

युवती के पिता ने लगाए गंभीर आरोप

पीड़ित युवती के पिता ने पुलिस को बताया कि एक साल पहले आरोपी उन्हें और उनकी बेटी को जबरन अगवा कर शिमला ले गए थे, जहां धमकाकर जबरन बयान बदलवाए गए।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि घर में आग लगाने की धमकी दी गई और अब फिर से डराया-धमकाया जा रहा है, जिसके चलते उन्होंने हिम्मत जुटाकर पुलिस से संपर्क किया।

युवती ने खुद दर्ज करवाई शिकायत

अब युवती ने भी आगे आकर विधायक और उनके कुछ समर्थकों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

युवती ने मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला आयोग ने भी चंबा पुलिस से रिपोर्ट मांगी है, जबकि ब्लॉक कांग्रेस चुराह ने महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष को शिकायत पत्र भेजा है।

एएसपी चंबा हितेश लखनपाल ने बताया कि युवती के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है।

एबीवीपी ने भी की निष्पक्ष जांच की मांग

इस पूरे विवाद में अब अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) भी कूद पड़ी है।

शुक्रवार को एबीवीपी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और विभाग संयोजक अर्पित जरयाल के नेतृत्व में संगठन के प्रतिनिधियों ने एएसपी हितेश लखनपाल को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।

अर्पित जरयाल ने कहा —

“युवती ने विधायक डॉ. हंसराज पर शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। इससे पहले भी प्रदेश में इस तरह की घटनाएं सामने आई हैं, जो शांत हिमाचल की छवि को धूमिल कर रही हैं। यदि समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो ऐसी घटनाएं प्रचलन बन सकती हैं।”

उन्होंने पुलिस और प्रशासन से अपील की कि इस मामले की गहनता से जांच कर दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कांगड़ा पुलिस का बड़ा एक्शन! पुराना कांगड़ा में 5.18 ग्राम चिट्टा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

पुराना कांगड़ा के हनुमान मंदिर घाट के पास पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान 5.18 ग्राम चिट्टा बरामद कर शाहपुर के दो युवकों को गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच जारी है।

Kangra: 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 500 पदों पर होगी भर्ती, 6 और 7 अगस्त को सीधे इंटरव्यू

बार्बेक्यू नेशन हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड 500 पदों पर भर्ती के लिए 6 और 7 अगस्त को नगरोटा बगवां और कांगड़ा में इंटरव्यू आयोजित करेगी। 10वीं पास युवा निर्धारित प्रक्रिया पूरी कर इसमें भाग ले सकते हैं।

Kangra: नगरोटा में 5 अगस्त से 4 सितंबर तक यह सड़क रहेगी पूरी तरह बंद, सफर से पहले जान लें नया डायवर्जन रूट

नगरोटा में वाहन ओवरपास निर्माण के चलते 5 अगस्त से 4 सितंबर 2026 तक एमडीआर सड़क सभी वाहनों के लिए बंद रहेगी। इस दौरान यातायात को कवाड़ी गांव–चाहड़ी गांव–भट्टू चौक–रनूंह मार्ग से डायवर्ट किया जाएगा।

Kangra: धर्मशाला के इन इलाकों में 7 अगस्त को 8 घंटे रहेगी बिजली गुल, घर से निकलने से पहले जरूर देखें लिस्ट

धर्मशाला के मनेड, खतेहड़, अप्पर बगली और आसपास के क्षेत्रों में 7 अगस्त को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक नई 11 केवी विद्युत लाइनों के रखरखाव के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।