Kangra: कांगड़ा में बड़ा एक्शन: आबकारी विभाग ने ठेकेदार की ₹1.83 करोड़ देनदारी पर सील किए 5 शराब ठेके!

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में आबकारी एवं कराधान विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आलमपुर और मैंझा क्षेत्र में स्थित 5 शराब के ठेके सील कर दिए हैं। विभाग का कहना है कि इन ठेकों के ठेकेदार की ₹1.83 करोड़ रुपये की लाइसेंस फीस की देनदारी लंबित थी, जिसे लेकर कई बार नोटिस जारी किए गए थे।

Advertisement – HIM Live Tv

जिला आबकारी एवं कराधान अधिकारी प्रेम सिंह कैथ ने बताया कि विभाग ने अगस्त में ठेकेदार को बकाया राशि चुकाने के लिए नोटिस दिया था, लेकिन ठेकेदार ने इस नोटिस को अदालत में चुनौती दे दी। कोर्ट ने सुनवाई के दौरान ठेकेदार को यह पूरी राशि 31 अक्टूबर तक अदा करने के आदेश दिए थे।

इसके बावजूद ठेकेदार ने भुगतान नहीं किया और दोबारा अदालत का रुख किया। कोर्ट ने हालांकि उसे 15 दिसंबर तक का समय दिया, लेकिन साथ ही ₹25 लाख की पेनल्टी भी लगा दी। इसके बाद ठेकेदार ने अपनी याचिका वापस ले ली, और कोर्ट ने ₹2 लाख का जुर्माना भी ठोका।

विभाग ने इसके बाद मंगलवार को कार्रवाई करते हुए शाम तक सभी 5 ठेकों को सील कर दिया। प्रेम सिंह कैथ ने बताया कि अब इस मामले की रिपोर्ट कलेक्टर एक्साइज कम जॉइंट कमिश्नर, पालमपुर को भेजी जाएगी। इसके बाद ठेकेदार को बकाया राशि चुकाने के लिए एक सप्ताह का समय दिया जाएगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कलियाड़ा में अंडर-मेयर गेम्स का समापन, फाइनल मुकाबलों में इन टीमों ने मारी बाजी; रैत जोन खाली हाथ

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलियाड़ा में चार दिनों से चल रही लड़कों और लड़कियों की अंडर-मेयर गेम्स प्रतियोगिता का समापन हुआ। बैडमिंटन, फुटबॉल, हॉकी, बास्केटबॉल, हैंडबॉल और शतरंज के फाइनल मुकाबलों में विभिन्न टीमों ने जीत दर्ज की।

Kangra: सादिक खान को हिमाचल वक्फ बोर्ड में बड़ी जिम्मेदारी, निदेशक मंडल के सदस्य चुने गए; कांग्रेस नेताओं का जताया आभार

शाहपुर की घरोह पंचायत निवासी वरिष्ठ कांग्रेस नेता सादिक खान को हिमाचल प्रदेश वक्फ बोर्ड के निदेशक मंडल में सदस्य चुना गया है। उन्होंने नई जिम्मेदारी के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू समेत कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का आभार जताया।

कांगड़ा में चिन्मय अमृत महोत्सव में राज्यपाल कविंद्र गुप्ता का बड़ा संदेश, बोले- भारत की महान ज्ञान परंपरा ही हमारी पहचान

कांगड़ा के सिद्धबाड़ी स्थित चिन्मय तपोवन आश्रम में आयोजित चिन्मय अमृत महोत्सव में राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने भारत की ज्ञान परंपरा, आध्यात्मिक चेतना और सेवा भावना को देश की पहचान बताया। उन्होंने युवाओं को संस्कृति और आधुनिक ज्ञान से जोड़ने पर जोर दिया।

इंदौरा में खैर तस्करों की बड़ी कोशिश नाकाम, जंगल में छिपाकर रखे 37 मौछे बरामद; 5 पेड़ों के कटान की पुष्टि

इंदौरा के भदरोया में वन विभाग ने खैर तस्करी की कोशिश नाकाम करते हुए 37 मौछे बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में 5 खैर के पेड़ काटे जाने की पुष्टि हुई है, जिनमें 4 मंदिर की भूमि और एक वन भूमि से काटा गया था।