Himachal: हिमाचल में टैट नवंबर 2025 की डेटशीट जारी! देखें कब और कहां होंगी JBT, TGT व स्पेशल एजुकेटर की परीक्षाएं

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने टैट (TET) नवंबर-2025 की परीक्षाओं की समय-सारणी जारी कर दी है। बोर्ड अध्यक्ष डा. राजेश शर्मा ने जानकारी दी कि इस बार परीक्षाएं JBT, TGT (संस्कृत), TGT (नॉन-मेडिकल), TGT (हिंदी) के साथ-साथ स्पेशल एजुकेटर टैट (प्राथमिक और माध्यमिक स्तर) के लिए आयोजित की जाएंगी।

बोर्ड के मुताबिक, JBT टैट परीक्षा 8 नवंबर 2025 को सुबह 10 बजे से 12:30 बजे तक होगी। इस परीक्षा में 8346 उम्मीदवार शामिल होंगे, जिनके लिए 60 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

Advertisement – HIM Live Tv

इसी दिन दोपहर 2 बजे से 4:30 बजे तक TGT (संस्कृत) टैट परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसमें 1662 अभ्यर्थी 48 केंद्रों पर परीक्षा देंगे।

इसके बाद, TGT (नॉन-मेडिकल) टैट परीक्षा 9 नवंबर 2025 को सुबह 10 बजे से 12:30 बजे तक होगी, जिसमें 6346 अभ्यर्थी 54 परीक्षा केंद्रों में शामिल होंगे।

जबकि TGT (हिंदी) टैट उसी दिन दोपहर 2 बजे से 4:30 बजे तक आयोजित होगी, जिसमें 2422 उम्मीदवार 43 केंद्रों में परीक्षा देंगे।

इसके अलावा, स्पेशल एजुकेटर टैट (प्राथमिक – कक्षा 5वीं तक) की परीक्षा 16 नवंबर 2025 को सुबह 10 बजे से 12:30 बजे तक आयोजित की जाएगी, जिसमें 739 उम्मीदवार 4 परीक्षा केंद्रों में बैठेंगे।

स्पेशल एजुकेटर टैट (कक्षा 6वीं से 12वीं तक) की परीक्षा भी उसी दिन दोपहर 2 बजे से 4:30 बजे तक होगी, जिसमें 184 अभ्यर्थी 3 परीक्षा केंद्रों में शामिल होंगे।

डा. राजेश शर्मा ने बताया कि सभी परीक्षाओं के एडमिट कार्ड बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा से जुड़ी जानकारी के लिए बोर्ड कार्यालय के दूरभाष नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: चोरी की बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार! रैत में कांगड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, Apache बरामद

कांगड़ा पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित 33 वर्षीय दिलवाग सिंह को रैत, शाहपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर चोरीशुदा Apache मोटरसाइकिल नंबर HP40B-6182 बरामद की गई।

Kangra: गरीबों के लिए बड़ा फैसला! बीपीएल सूची में जरूरतमंद परिवारों को शामिल करने पर केवल सिंह पठानिया ने कही ये बात

शाहपुर के रेहलू में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में केवल सिंह पठानिया ने कहा कि सुक्खू सरकार गरीब और जरूरतमंद परिवारों को बीपीएल सूची में शामिल करने के लिए पारदर्शी प्रक्रिया अपना रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य वास्तविक जरूरतमंदों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।

Kangra: शाहपुर की जनता को अब भाषण नहीं, हिसाब चाहिए: कमल शर्मा ने केवल सिंह पठानिया से पूछे चुनावी घोषणाओं पर सवाल

भाजपा जनजाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री कमल कुमार शर्मा ने शाहपुर विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया से चुनावी घोषणाओं को लेकर सवाल किए हैं। उन्होंने शाहपुर में उद्योग, रेहलू किले के जीर्णोद्धार और कृषि विज्ञान केंद्र सहित अन्य वादों की समयसीमा पूछी।

बिलासपुर में 4 किलो ‘काला सोना’ बरामद, पंजाब के दो युवक गिरफ्तार; पुलिस खंगाल रही ड्रग सप्लाई का पूरा नेटवर्क

बिलासपुर पुलिस की स्पेशल डिटेक्शन टीम ने घुमारवीं में नाकाबंदी के दौरान पंजाब नंबर की गाड़ी से करीब 4 किलोग्राम चरस बरामद की। मामले में होशियारपुर के दो युवकों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू की गई है।