Himachal: MSP और हिमाचल की हालत पर अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस को घेरा, गांधी परिवार पर साधा निशाना

Date:

--Advertisement--

हाल ही में हमीरपुर से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश की हालत और एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) पर कांग्रेस को घेरा। नवरात्रि के पहले दिन पंचकूला स्थित मां मनसा देवी मंदिर में पूजा-अर्चना के दौरान ठाकुर ने कांग्रेस पर किसानों को एमएसपी के मुद्दे पर गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने मोदी सरकार की किसान हितैषी नीतियों की तारीफ करते हुए कहा कि कोई भी पूर्व कांग्रेस सरकार ऐसे कदम नहीं उठा सकी। उन्होंने बताया कि मोदी सरकार ने करोड़ों किसानों के खातों में सीधे पैसे भेजे हैं, जबकि कांग्रेस ने केवल किसानों के कुछ कर्ज माफ किए, जिससे बैंकों को ही फायदा हुआ।

अनुराग ठाकुर ने यह भी कहा कि भाजपा सरकार किसानों को 24 फसलों पर एमएसपी दे रही है, जबकि हरियाणा में कांग्रेस सरकार के समय किसानों को केवल 8 फसलों पर एमएसपी मिलती थी। उन्होंने सवाल उठाया कि जब कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें राजस्थान और छत्तीसगढ़ में थीं, तब उन्होंने एमएसपी गारंटी कानून क्यों नहीं लागू किया।

इसके अलावा, अनुराग ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश की स्थिति पर गांधी परिवार की चुप्पी पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि गांधी परिवार शिमला में छुट्टियों का आनंद लेता है, लेकिन हिमाचल में कांग्रेस सरकार द्वारा दो साल पहले किए गए झूठे वादों पर कुछ नहीं कहता। हिमाचल की महिलाएं ₹1500 प्रति माह का इंतजार कर रही हैं, किसान ₹2 प्रति किलो गोबर और ₹100 प्रति लीटर दूध का इंतजार कर रहे हैं, युवा 5 लाख नौकरियों का इंतजार कर रहे हैं, और परिवार 300 यूनिट मुफ्त बिजली का इंतजार कर रहे हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: दरीणी बाजार में गूंजे देशभक्ति के नारे, राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार में तिरंगा रैली से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार में स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति के उत्साह के साथ मनाया गया। विद्यार्थियों ने दरीणी बाजार में तिरंगा रैली निकाली, जबकि कॉलेज परिसर में देशभक्ति गीत, अंताक्षरी, भाषण और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समारोह को यादगार बना दिया।

बैजनाथ SDM कार्यालय में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, SDM संकल्प गौतम ने ली भव्य परेड की सलामी

बैजनाथ एसडीएम कार्यालय परिसर में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। एसडीएम संकल्प गौतम ने ध्वजारोहण कर भव्य परेड की सलामी ली और स्वतंत्रता सेनानियों व वीर शहीदों को नमन किया। समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों और शहीद परिवारों को सम्मानित किया गया।

धर्मशाला की इस जेल में कैद रहे थे लाला लाजपत राय समेत 25 हिमाचली क्रांतिकारी, आज भी दर्ज हैं आजादी के इन योद्धाओं के...

धर्मशाला की 1913 में बनी सब-जेल में लाला लाजपत राय समेत हिमाचल के कई क्रांतिकारी बंदी रहे थे। आज भी जेल में नौ राष्ट्रीय स्वतंत्रता सेनानियों के नाम ताम्र पट्टिका और हिमाचल के क्रांतिकारियों के नाम दर्ज हैं

चंडीगढ़ में HRTC की नई हरी इलेक्ट्रिक बस को रोकने पर बवाल, बस अड्डे में एंट्री से रोका; चालक-परिचालकों ने जताया विरोध

चंडीगढ़ बस अड्डे पर HRTC की नई हरे रंग की इलेक्ट्रिक बस को CTU ने रोक दिया। शिमला-चंडीगढ़ रूट पर चल रही बस के पास परमिट समेत जरूरी दस्तावेज होने का HRTC ने दावा किया है। कार्रवाई के विरोध में चालक-परिचालकों ने आपत्ति जताई।