Mandi: “हिमाचल छोड़ बिहार क्यों भागे सुक्खू?” — जयराम ठाकुर का सीधा वार, कहा झूठ के सहारे चला रहे हैं प्रचार! 

Date:

--Advertisement--

मंडी, 30 अक्टूबर: हिमाचल प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर सियासी पारा चढ़ गया है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मौजूदा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर तीखा हमला बोला है।

जयराम ठाकुर ने सवाल उठाया कि —

“क्या मुख्यमंत्री सुक्खू को अपने प्रदेश की आपदा से ज़्यादा बिहार चुनाव की चिंता है?”

मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू अपने ही राज्य की गंभीर आपदा से मुँह मोड़कर बिहार में चुनावी प्रचार करने चले गए, जबकि हिमाचल के लोग अब भी राहत की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

उन्होंने तंज कसते हुए कहा —

“मुख्यमंत्री सुक्खू के पास हिमाचल में चुनाव का सामना करने का साहस नहीं, इसलिए बिहार जाकर झूठ का बाजार सजा लिया है।”

“महिलाओं से माफी माँगे सुक्खू” — जयराम ठाकुर

जयराम ठाकुर ने कहा कि सुक्खू को तुरंत प्रदेश लौटकर मातृ शक्ति से माफी माँगनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में चुनाव प्रचार के दौरान सुक्खू यह झूठा दावा कर रहे हैं कि हिमाचल में सभी महिलाओं को ₹1500 की सहायता राशि और 2.87 लाख महिलाओं को मासिक पेंशन दी जा चुकी है।

“यह पूरी तरह झूठ है। सरकार ने न वादा निभाया, न जनता के प्रति ईमानदारी दिखाई,”

जयराम ठाकुर ने कहा।

इस मौके पर भाजपा विधायक इंद्र सिंह गांधी, जिलाध्यक्ष निहाल चंद शर्मा, राज्य महिला मोर्चा उपाध्यक्ष सुमन ठाकुर, जिला महामंत्री मांचली ठाकुर, भागीरथ धरवाल और किसान मोर्चा के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

“पहले आपदा प्रभावितों का दुख समझें”

जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने डिजास्टर एक्ट की आड़ में पंचायत और नगर निगम चुनावों को टाल दिया है, जबकि आपदा प्रभावितों की सहायता के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

उन्होंने सोशल मीडिया पर गलत जानकारी फैलाने वालों पर भी निशाना साधा और कहा —

“जो लोग दुष्प्रचार कर रहे हैं, वे पहले आपदा पीड़ितों का दर्द समझें, फिर अपनी राय दें।”

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Himachal News: गोवंश के अवशेष मिलने पर भड़का विरोध, मुख्य चौक पर चक्का जाम; प्रदर्शनकारियों से बातचीत के लिए पहुंचे DC

घघरौता पंचायत के सनौथा गांव में गोवंश के कथित तौर पर काटे जाने की घटना के विरोध में बुधवार को विभिन्न हिंदूवादी संगठनों ने मुख्य चौक पर चक्का जाम किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की, जिसके बाद दोपहर करीब तीन बजे DC ने मौके पर पहुंचकर बातचीत की और नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Kangra Airport Expansion: कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार ने पकड़ी रफ्तार, जमीन सुरक्षित करने के लिए जारी हुए ₹1.16 करोड़; रनवे ब्रिज की ऊंचाई पर जल्द...

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार परियोजना के तहत अधिग्रहित जमीन को सुरक्षित करने के लिए हिमाचल सरकार ने 1.16 करोड़ रुपये जारी किए हैं। अब लोक निर्माण विभाग बाउंड्री और तारबंदी का काम शुरू करेगा, जबकि मांझी खड्ड पर प्रस्तावित रनवे ब्रिज की ऊंचाई पर जल्द अंतिम फैसला होने की उम्मीद है।

Himachal: सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, अगले शैक्षणिक सत्र से CBSE स्कूलों में शुरू होगी नैतिक शिक्षा; स्पीति में छात्रों को मिलेंगे नए कौशल...

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने काजा के सीबीएसई स्कूल के विद्यार्थियों से संवाद के दौरान बड़ा ऐलान किया कि आगामी शैक्षणिक सत्र से प्रदेश के सीबीएसई स्कूलों में नैतिक शिक्षा शुरू की जाएगी। स्पीति के युवाओं के लिए जल्द स्किल ट्रेनिंग और पर्यटन से जुड़े विशेष प्रशिक्षण पाठ्यक्रम शुरू करने पर भी विचार होगा।

Hamirpur Medical College Ragging Case: 9 MBBS सीनियर छात्रों पर बड़ी कार्रवाई, दो हफ्ते का निलंबन और 50 हजार तक जुर्माना

डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में जूनियर छात्रों से रैगिंग के मामले में नौ द्वितीय वर्ष के एमबीबीएस प्रशिक्षुओं को दो सप्ताह के लिए निलंबित किया गया है। तीन छात्रों पर 50-50 हजार और छह छात्रों पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।