Kangra: भारत की इकलौती महिला राफेल पायलट शिवांगी सिंह ने राष्ट्रपति संग उड़ान भरकर रचा इतिहास, पाकिस्तान को दिया करारा जवाब!

Date:

--Advertisement--

नई दिल्ली / अंबाला: देश की शान और भारतीय वायुसेना की गौरवमयी अधिकारी फ्लाइट लेफ्टिनेंट शिवांगी सिंह ने एक बार फिर भारत का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। हाल ही में उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ राफेल फाइटर जेट में उड़ान भरकर इतिहास रच दिया। करीब 35 मिनट तक 700 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली यह उड़ान पाकिस्तान के उस झूठे दावे का जवाब मानी जा रही है, जिसमें उसने भारतीय महिला पायलट को “ऑपरेशन सिंदूर” के दौरान पकड़ने का झूठ फैलाया था।

अंबाला एयरबेस से हुई यह उड़ान न सिर्फ भारत की तकनीकी क्षमता का प्रदर्शन थी, बल्कि राष्ट्रपति की उपस्थिति ने इसे एकता, साहस और महिला सशक्तिकरण का प्रतीक बना दिया।

डरोह के आकिल शर्मा से हुआ विवाह

फ्लाइट लेफ्टिनेंट शिवांगी सिंह का विवाह हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के डरोह कस्बे के कस्बा गांव निवासी आकिल शर्मा से हुआ है, जो खुद भारतीय वायुसेना में पायलट हैं।

मूल रूप से वाराणसी (उत्तर प्रदेश) की रहने वाली शिवांगी और आकिल दोनों की पारिवारिक जड़ें सेना से जुड़ी हैं। शिवांगी को अपने नाना से प्रेरणा मिली, जबकि आकिल अपने दादा ज्ञान चंद शर्मा (डोगरा रेजिमेंट) और पिता सुनील कुमार (सिग्नल कोर) से प्रभावित हुए।

उपलब्धियों से भरा शिवांगी का करियर

शिवांगी सिंह ने 2017 में भारतीय वायुसेना में महिला फाइटर पायलट के दूसरे बैच के रूप में कमीशन प्राप्त किया। उन्होंने पहले मिग-21 बाइसन उड़ाया और फिर 2020 में राफेल उड़ाने वाली देश की पहली महिला पायलट बनीं।

वह उस ऐतिहासिक मिशन का भी हिस्सा रह चुकी हैं, जिसमें विंग कमांडर अभिनंदन ने पाकिस्तान के F-16 फाइटर जेट को मार गिराया था।

वर्तमान में शिवांगी अंबाला में तैनात वायुसेना की 17वीं स्क्वाड्रन “गोल्डन एरोज़” का हिस्सा हैं। उनकी सफलता ने न सिर्फ देश का मान बढ़ाया है, बल्कि उन्हें भारत की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बना दिया है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कांगड़ा के नूरपुर में महिला की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, कोटला थाना क्षेत्र के भाली गांव में 63 वर्षीय पति हत्या के...

कांगड़ा जिले के नूरपुर क्षेत्र के भाली गांव में 53 वर्षीय ऊषा देवी की मौत के मामले में पुलिस ने उनके 63 वर्षीय पति जगदीश चंद्र को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, दंपती के बीच करीब 10 वर्षों से पारिवारिक विवाद चल रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच जारी है।

Himachal: मुकेश अग्निहोत्री का बड़ा ऐलान, HRTC में 600 ड्राइवर-कंडक्टरों की होगी भर्ती; 5 नई इलेक्ट्रिक बसें शुरू, 1 करोड़ से सुधरेगी जसूर वर्कशॉप

हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने जसूर से 5 नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाई और वर्कशॉप के सुधार के लिए 1 करोड़ रुपये देने की घोषणा की। एचआरटीसी में 300 ड्राइवरों और 300 कंडक्टरों की भर्ती होगी। इसके अलावा 1,450 नई बसें खरीदने की योजना है। फिना सिंह परियोजना के लिए 350 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं, जबकि नूरपुर में 77.50 करोड़ रुपये के सीवरेज और पेयजल कार्य जारी हैं।

Hamirpur: दिव्यांग पूर्व सैनिक ने सरकारी नौकरी के नाम पर 2.37 करोड़ की कथित धोखाधड़ी का लगाया आरोप, SP से FIR और सुरक्षा की...

हमीरपुर के बैरी निवासी दिव्यांग भूतपूर्व सैनिक सतीश कुमार ने सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 2.37 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। उन्होंने एसपी को शिकायत देकर FIR, निष्पक्ष जांच और परिवार की सुरक्षा की मांग की है।

Himachal News: गोवंश के अवशेष मिलने पर भड़का विरोध, मुख्य चौक पर चक्का जाम; प्रदर्शनकारियों से बातचीत के लिए पहुंचे DC

घघरौता पंचायत के सनौथा गांव में गोवंश के कथित तौर पर काटे जाने की घटना के विरोध में बुधवार को विभिन्न हिंदूवादी संगठनों ने मुख्य चौक पर चक्का जाम किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की, जिसके बाद दोपहर करीब तीन बजे DC ने मौके पर पहुंचकर बातचीत की और नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया।