Solan: नशे में स्कूल पहुंची महिला शिक्षिका! ग्रामीणों ने किया हंगामा, पुलिस ने करवाया मेडिकल — रिपोर्ट से खुलेगा पूरा राज़!

Date:

--Advertisement--

नालागढ़ / बीबीएन: औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन के एक सरकारी स्कूल में बुधवार को उस समय हंगामा मच गया, जब एक महिला शिक्षिका पर नशे की हालत में स्कूल आने का आरोप लगा। जैसे ही ये बात फैली, ग्रामीणों ने स्कूल का रुख किया और शिक्षिका के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी की।

ग्रामीणों का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है — शिक्षिका अक्सर नशे में स्कूल आती है, और उसके खिलाफ पहले भी शिकायतें दी जा चुकी हैं, लेकिन विभाग ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। आज जब वह कथित तौर पर फिर से नशे में स्कूल पहुंची, तो लोगों का सब्र टूट गया और उन्होंने स्कूल को चारों ओर से घेर लिया।

हंगामे की खबर मिलते ही नायब तहसीलदार और नालागढ़ पुलिस टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने भीड़ को समझाकर शांत किया और न्याय का भरोसा दिलाया।

पुलिस ने करवाया मेडिकल, रिपोर्ट का इंतजार

थाना नालागढ़ के प्रभारी राकेश रॉय ने बताया कि शिक्षिका का मेडिकल परीक्षण करवा लिया गया है।

उन्होंने कहा, “हमें शिकायत प्राप्त हुई थी, इसलिए शिक्षिका को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया। रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।”

शिक्षिका ने आरोपों को बताया झूठा

दूसरी ओर, आरोपी शिक्षिका ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया है।

उनका कहना है कि वह पिछले कुछ समय से डिप्रेशन से जूझ रही हैं और इसकी दवाइयां ले रही हैं। शिक्षिका ने दावा किया कि “मेरी दवा की गंध शराब जैसी होती है, इसी वजह से लोगों को गलतफहमी हो रही है।”

मेडिकल रिपोर्ट के बाद खुलेगा सच

फिलहाल पुलिस मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। रिपोर्ट आने के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि शिक्षिका वास्तव में नशे में थी या नहीं।

इस घटना के बाद क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था और शिक्षकों के व्यवहार को लेकर नई बहस छिड़ गई है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Una: ऊना गोलीकांड में बड़ा खुलासा! अवैध शराब कारोबार बना खूनी संघर्ष की वजह, 3 आरोपी गिरफ्तार

ऊना के गगरेट में हुए गोलीकांड मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चार दिन के रिमांड पर भेजा है। प्रारंभिक जांच में अवैध शराब कारोबार और रंजिश को घटना की मुख्य वजह माना जा रहा है।

Himachal: हिमाचल में दर्दनाक हादसा! 250 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, महिला शिक्षिका समेत 3 की मौत, एक की हालत गंभीर

सिरमौर के सराहां में एक कार 250 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में महिला शिक्षिका समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Sirmaur: पांवटा बस स्टैंड पर मिला गौवंश का अवशेष, मचा हड़कंप! CCTV में दिखी ऐसी तस्वीर जिसने बदल दी जांच की दिशा

पांवटा साहिब बस स्टैंड परिसर में गौवंश का एक अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में एक कुत्ता दिखाई दिया, जिसके बाद मामले की जांच नए एंगल से की जा रही है।

Himachal: देश-दुनिया में मशहूर हिमाचल पुलिस बैंड के प्रभारी विजय कुमार सस्पेंड, जानिए क्या है इसकी वजह

हिमाचल प्रदेश पुलिस के चर्चित ‘हारमनी ऑफ द पाइन्स’ बैंड के प्रभारी इंस्पेक्टर विजय कुमार को फेसबुक से कथित आय और निजी म्यूजिक एल्बम से जुड़े मामले में निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।