Kangra: धर्मशाला घूमने आया युवक भागसूनाग वाटरफॉल में डूबा, दोस्तों ने दी चेतावनी लेकिन…

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला, 30 अक्तूबर। धर्मशाला के मशहूर भागसूनाग वाटरफॉल में वीरवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां घूमने आए एक युवक की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान ऋतिक कुमार (25) पुत्र टेक चंद, निवासी गांव बरांग, तहसील कल्पा, जिला किन्नौर के रूप में हुई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब एक बजे थाना मैक्लोडगंज को सूचना मिली कि भागसूनाग वाटरफॉल में एक युवक डूब गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

जांच में पता चला कि ऋतिक अपने दोस्त के साथ धर्मशाला घूमने आया था। वीरवार को दोनों भागसूनाग वाटरफॉल पहुंचे, जहां ऋतिक ने नहाने के लिए पानी में उतरने का फैसला किया। बताया जा रहा है कि वह तैरते हुए काफी आगे चला गया, जहां पानी गहरा था। वहां मौजूद लोगों ने उसे आगे न जाने की सलाह दी, लेकिन उसने चेतावनी को नजरअंदाज कर दिया। कुछ ही देर में वह गहरे पानी में डूब गया और उसकी जान नहीं बच सकी।

पुलिस ने शव को जोनल अस्पताल धर्मशाला में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर सिंह ने बताया कि गवाहों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और आगे की कार्रवाई जारी है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर में CIA टीम की बड़ी कार्रवाई, दरगेला पंचायत के थंबा गांव के 19 वर्षीय युवक से 4.48 ग्राम चिट्टा बरामद; NDPS एक्ट...

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने शाहपुर के घटनालु में कार्रवाई करते हुए 19 वर्षीय युवक कर्तव्य पठानिया को 4.48 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Kangra: शाहपुर के कनोल स्कूल में 8 किशोरियों को लगी HPV वैक्सीन, धर्मशाला में 100 शिक्षकों को दिया गया WIFS प्रशिक्षण

कांगड़ा जिले के कनोल स्कूल में HPV टीकाकरण सत्र के दौरान 8 लाभार्थियों को वैक्सीन लगाई गई। वहीं, धर्मशाला में लगभग 100 शिक्षकों को WIFS कार्यक्रम के तहत आयरन और फोलिक एसिड की गोलियों के लाभ व सही सेवन की जानकारी दी गई।

Kangra: शाहपुर स्कूल में गूंजे ‘सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा’ के नारे, भूकंप मॉक ड्रिल से छात्रों ने सीखे बचाव के तरीके

राजकीय उत्कृष्ट विद्यालय शाहपुर में भूकंप मॉक ड्रिल, सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली और विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने आपदा प्रबंधन और यातायात सुरक्षा के महत्वपूर्ण पहलुओं को सीखा।

Kangra: कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री रेणु बजवारिया का निधन, शाहपुर में शोक की लहर; सामाजिक कार्यों में रही अहम भूमिका

कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री और प्रदेश महिला कांग्रेस की पूर्व महासचिव रेणु बजवारिया का 58 वर्ष की उम्र में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन से शाहपुर और सुधेड़ क्षेत्र में शोक की लहर है।