विभिन्न श्रेणी के 41 पदों के लिए होगा कैंपस इंटरव्यू, इतनी होनी चाहिए शैक्षणिक योग्यता

Date:

--Advertisement--

क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी, शिमला, सीमा गुप्ता ने जानकारी दी है कि क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय, शिमला, हिमाचल प्रदेश द्वारा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है। ये इंटरव्यू 07 अक्टूबर, 2024 को प्रातः 11 बजे क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय यूएस क्लब, शिमला में होंगे। यह इंटरव्यू इवान सिक्योरिटी फंक्शन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है, जिसका कार्यालय ला विल्टा बिल्डिंग, बस स्टॉप ढांडा, पोस्ट ऑफिस टूटू, जिला शिमला में है।

इन पदों के लिए महिला और पुरुष दोनों के लिए 30 स्क्योरिटी गार्ड और 5 स्क्योरिटी सुपरवाइज़र की वैकेंसी निकाली गई है। इन पदों के लिए उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता 10वीं और ग्रेजुएट होना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक उम्मीदवार 62307-15543 पर संपर्क कर सकते हैं।

इसके अलावा, कोटी रिज़ॉर्ट लिमिटेड, गांव सधोड़ा, पोस्ट ऑफिस बल्देयां, तहसील और जिला शिमला द्वारा भी 07 अक्टूबर, 2024 को प्रातः 11 बजे इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। यह इंटरव्यू होटल कोटी रिज़ॉर्ट लिमिटेड में होगा। यहां पर महिला और पुरुष दोनों के लिए असिस्टेंट स्टेवार्ड के 2 पद, रूम बॉय के 2 पद और यूटी/डिश वाशर के 2 पद निकाले गए हैं। इन पदों के लिए उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता 5वीं और 10वीं होना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार 94186-45246 पर संपर्क कर सकते हैं।

इच्छुक उम्मीदवार जो इन पदों के लिए योग्य हैं, सभी आवश्यक दस्तावेज और अपना रिज़्यूम लेकर 07 अक्टूबर, 2024 को प्रातः 11 बजे निर्दिष्ट स्थानों पर पहुंचें। आवेदक का नाम रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकृत होना अनिवार्य है। जिनका नाम पंजीकृत नहीं है, वे घर बैठे eemis.hp.nic.in पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: हत्या के आरोपों के बीच युवक की मौत से मचा हड़कंप! कांगड़ा में दो रहस्यमयी मौतों ने बढ़ाया सस्पेंस

कांगड़ा के ज्वाली क्षेत्र में लापता युवक साहिल कुमार का शव मिलने के बाद हत्या के आरोपों में घिरे सुनील कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस दोनों मामलों की हर पहलू से जांच कर रही है।

ITI में एडमिशन का सुनहरा मौका! 13 जुलाई से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन, जानें पूरी प्रक्रिया

हिमाचल प्रदेश में सरकारी और निजी आईटीआई में सत्र 2026-27 के प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 13 जुलाई से शुरू होंगे। जानें आवेदन की अंतिम तिथि, सीट आवंटन और पूरी काउंसलिंग प्रक्रिया।

Himachal: हिमाचल के गद्दी कुत्तों ने रचा इतिहास! ‘स्कूबी’ और ‘पुट्टी’ को मिली राष्ट्रीय पहचान

हिमाचल प्रदेश की स्वदेशी हिमालयन गद्दी नस्ल के दो श्वान स्कूबी और पुट्टी को भारतीय राष्ट्रीय केनेल क्लब में आधिकारिक पंजीकरण मिला है। यह उपलब्धि इस दुर्लभ हिमालयी नस्ल के संरक्षण और राष्ट्रीय पहचान की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है।

पूर्व DGP संजय कुंडू को बड़ी राहत! हाईकोर्ट ने धमकाने की शिकायत पर स्वतः संज्ञान वाली कार्यवाही की समाप्त

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पूर्व डीजीपी संजय कुंडू के खिलाफ होटल कारोबारी द्वारा लगाए गए धमकाने के आरोपों पर स्वतः संज्ञान लेकर शुरू की गई कार्यवाही समाप्त कर दी है। अदालत ने कुंडू को एफआईआर रद्द करने संबंधी रिपोर्ट का विरोध करने की भी अनुमति दी है।