Kangra: शाहपुर पुलिस की बड़ी सफलता: 1 किलो 700 ग्राम चरस बरामद, चार युवक गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

शाहपुर, 19 सितम्बर 2025: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शाहपुर थाना पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। सीआईए (क्राइम इन्वेस्टिगेशन एजेंसी) की टीम ने बीती देर रात गांव रैत में खड़ी एक पिकअप गाड़ी से 1 किलो 700 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने मौके पर ही गाड़ी में सवार चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीआईए टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव रैत में एक पिकअप गाड़ी (HP 76-6772) में कुछ लोग भारी मात्रा में चरस लेकर सप्लाई की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान गाड़ी से चरस की खेप बरामद हुई।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई है:

• विपिन कुमार (34) पुत्र खालू राम, निवासी गांव धर्मेड, डाकघर झटिंगरी, तहसील पधर, जिला मंडी

• राम लोक (32) पुत्र लेख राम, निवासी गांव धर्मेड, डाकघर झटिंगरी, तहसील पधर, जिला मंडी

• शम्मी धीमान (42) पुत्र मिलखी राम, निवासी गांव धंन, डाकघर मतलाहड़, तहसील ज्वाली, जिला कांगड़ा

• कुशल धीमान (31) पुत्र मेहर सिंह, निवासी क्यारी, तहसील शाहपुर, जिला कांगड़ा


शाहपुर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम (NDPS Act) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था।

अधिकारियों का कहना है कि जांच के जरिए इस नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का भी पर्दाफाश किया जाएगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

इंदौरा में खैर तस्करों की बड़ी कोशिश नाकाम, जंगल में छिपाकर रखे 37 मौछे बरामद; 5 पेड़ों के कटान की पुष्टि

इंदौरा के भदरोया में वन विभाग ने खैर तस्करी की कोशिश नाकाम करते हुए 37 मौछे बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में 5 खैर के पेड़ काटे जाने की पुष्टि हुई है, जिनमें 4 मंदिर की भूमि और एक वन भूमि से काटा गया था।

चम्बा में घास काटने जा रही महिला ढांक से गिरी, टांडा ले जाते समय मौत; परिजनों ने 108 एंबुलेंस पर लगाए देरी के गंभीर...

चम्बा की कुम्हारका पंचायत में घास काटने जा रही 36 वर्षीय बोबी देवी ढांक से गिरकर गंभीर घायल हो गईं। मेडिकल कॉलेज से टांडा रेफर किए जाने के बाद रास्ते में उनकी मौत हो गई। परिजनों ने 108 एंबुलेंस पहुंचने में देरी का आरोप लगाया है, जबकि 108 सेवा प्रभारी ने समय पर एंबुलेंस उपलब्ध कराने की बात कही।

ज्वाली में लगातार चोरियों से दहशत, रात में गांवों की रखवाली कर रहे ग्रामीण; भाजपा नेता ने पुलिस व्यवस्था पर उठाए सवाल

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र में 7-8 दिनों से लगातार चोरी की घटनाओं से लोगों में दहशत है। भाजपा नेता संजय गुलेरिया ने पुलिस चौकी में स्टाफ बढ़ाने, रात्रि गश्त मजबूत करने और नगरोटा सूरियां में पूर्ण पुलिस थाना खोलने की मांग की है।

भोरंज में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, मकान से 119 बोतल शराब बरामद; आरोपी पर केस दर्ज

भोरंज के भराड़ी में आबकारी एवं कराधान विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर एक मकान में छापेमारी कर 119 बोतल शराब बरामद की। आरोपी के खिलाफ हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 39 के तहत मामला दर्ज किया गया है।