Kangra: शाहपुर में बारिश का कहर: 48 करोड़ का नुकसान, विधायक बोले- सड़कें टूटीं, पुल बहा, जनता रहे बेफिक्र

Date:

--Advertisement--

शाहपुर, 31 अगस्त: लगातार बारिश ने शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में भारी तबाही मचाई है। विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने बताया कि अब तक करीब 48 करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान दर्ज किया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर बारिश जारी रही तो नुकसान का आंकड़ा और बढ़ सकता है।

सबसे ज्यादा नुकसान पीडब्ल्यूडी और जलशक्ति विभाग को

आपदा समीक्षा बैठक में सामने आया कि लोक निर्माण विभाग को 24 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। इसमें एक फुटब्रिज बह गया और 24 सड़कें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुईं।
वहीं जलशक्ति विभाग को 17.60 करोड़ का नुकसान हुआ, जिसमें सिंचाई योजनाओं को 15.60 करोड़ और पेयजल योजनाओं को 2 करोड़ रुपये की चपत लगी है।



बाकी विभागों का भी हाल बुरा

• ग्रामीण विकास विभाग – 3.60 करोड़
• विद्युत विभाग – 80 लाख
• प्रारंभिक शिक्षा विभाग – 25 लाख
• वन विभाग – 14 लाख


इसके अलावा अन्य विभागों में भी नुकसान दर्ज किया गया है।

विधायक के निर्देश

पठानिया ने अधिकारियों को साफ निर्देश दिए कि सड़क मार्ग और पेयजल योजनाएं प्राथमिकता से ठीक की जाएं, ताकि जनता को ज्यादा परेशानी न झेलनी पड़े। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रभावित परिवारों को तुरंत राहत पहुंचाई जाएगी और किसी को भी असहाय महसूस नहीं होने दिया जाएगा।

उन्होंने यह भी कहा कि आम लोग सीधे उन्हें मोबाइल पर कभी भी संपर्क कर सकते हैं।


प्रशासन का आश्वासन

एसडीएम शाहपुर करतार चंद ने कहा कि विधायक के निर्देशों का पूरी तरह पालन किया जाएगा और प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद दी जाएगी।

बैठक में कौन-कौन रहे मौजूद

बैठक में जलशक्ति विभाग के कैप्टन अमित डोगरा, पीडब्ल्यूडी के अंकज सूद, विद्युत विभाग के अमित शर्मा, बीएमओ शाहपुर डॉ. कविता, एसएचओ शाहपुर करतार सिंह, रेंज ऑफिसर सुमित शर्मा, बीईईओ मिंटो देवी समेत पशुपालन, खनन, कृषि व बागवानी, ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारी और विधायक के सलाहकार विनय कुमार मौजूद रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल युवा कांग्रेस में बड़ी कार्रवाई, प्रदेश उपाध्यक्ष समेत 13 पदाधिकारी तत्काल प्रभाव से सस्पेंड; जानें किस-किस पर गिरी गाज

हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस ने अनुशासनहीनता और संगठन में निष्क्रियता के आरोप में 13 पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इनमें दो प्रदेश उपाध्यक्ष, आठ महासचिव और तीन सचिव शामिल हैं।

Kangra: धर्मशाला कॉलेज में ABVP-NSUI कार्यकर्ताओं के बीच जमकर भिड़ंत, बैनर-फ्लेक्स फाड़ने से शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंचा; पुलिस ने दर्ज की क्रॉस...

धर्मशाला कॉलेज में ABVP और NSUI कार्यकर्ताओं के बीच बैनर और फ्लेक्स फाड़ने को लेकर विवाद मारपीट तक पहुंच गया। घटना में कुछ छात्र मामूली रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Kangra: शाहपुर के अधिराज मनकोटिया बने कांगड़ा NSUI के जिला अध्यक्ष, नगरोटा बगवां की उम्मीदवार को 9 वोटों से हराया; केवल सिंह पठानिया ने...

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के अधिराज मनकोटिया जिला कांगड़ा NSUI के अध्यक्ष चुने गए हैं। उन्होंने नगरोटा बगवां की ईकानतिका को 9 मतों से हराया। जीत के बाद रैत पहुंचने पर केवल सिंह पठानिया ने उनका भव्य स्वागत किया।

हिमाचल के स्कूल-कॉलेजों में छात्राएं कितनी सुरक्षित? 3 साल में शिक्षकों के खिलाफ छेड़छाड़ की 24 शिकायतें, 10 मामले गंभीर; कहीं POCSO तो कहीं...

हिमाचल प्रदेश में पिछले तीन वर्षों के दौरान स्कूल और कॉलेजों में कार्यरत शिक्षकों के खिलाफ छात्राओं से छेड़छाड़ की 24 शिकायतें सामने आई हैं। इनमें 10 मामले पॉक्सो एक्ट, यौन उत्पीड़न और बैड टच जैसे गंभीर आरोपों से जुड़े हैं। जानिए किन जिलों में कितने मामले दर्ज हुए और सरकार ने क्या कार्रवाई की।