Sirmaur: सिरमौर में मूसलाधार बारिश के बीच पहाड़ी ने महिला को निगल लिया, घर और गौशाला भी ढह गई!

Date:

--Advertisement--

सिरमौर: जिला सिरमौर में मूसलाधार बारिश के बीच आधी रात को भूस्खलन ने एक परिवार की जिंदगी छीन ली। रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र की नौहराधार तहसील के चौरास गांव में पहाड़ी गिरने से एक महिला की मौत हो गई। हादसे में महिला के घर के साथ-साथ गौशाला भी पूरी तरह ध्वस्त हो गई और चार मवेशियों की भी खबर है।

जानकारी के अनुसार, मृतक शीला देवी (37), पत्नी मोहन लाल, अपने कच्चे मकान में रह रही थीं। घटना के समय महिला अपने पति और बच्चे के साथ घर में थीं। जैसे ही भूस्खलन हुआ, महिला का पति बच्चे को लेकर सुरक्षित बाहर निकल गया। महिला भी घर से बाहर निकल ही रही थीं कि तभी अचानक आई भूस्खलन की चपेट में आ गईं।

हादसे में लगा बड़ा पत्थर
मकान और उसके नीचे बनी गौशाला पूरी तरह नष्ट हो गई। मौके पर स्थानीय लोग और प्रशासन तुरंत पहुंचे और महिला को मलबे से निकाला गया। डीसी सिरमौर प्रियंका वर्मा ने हादसे की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि तहसीलदार की ओर से मृतक के परिजनों को 25 हजार रुपए की फौरी राहत दी गई है। महिला का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा।

यह दर्दनाक घटना बारिश और भूस्खलन की गंभीरता को फिर याद दिलाती है। प्रशासन ने प्रभावित परिवारों की मदद के लिए जरूरी कदम उठाने की बात कही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर के अधिराज मनकोटिया बने कांगड़ा NSUI के जिला अध्यक्ष, नगरोटा बगवां की उम्मीदवार को 9 वोटों से हराया; केवल सिंह पठानिया ने...

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के अधिराज मनकोटिया जिला कांगड़ा NSUI के अध्यक्ष चुने गए हैं। उन्होंने नगरोटा बगवां की ईकानतिका को 9 मतों से हराया। जीत के बाद रैत पहुंचने पर केवल सिंह पठानिया ने उनका भव्य स्वागत किया।

हिमाचल के स्कूल-कॉलेजों में छात्राएं कितनी सुरक्षित? 3 साल में शिक्षकों के खिलाफ छेड़छाड़ की 24 शिकायतें, 10 मामले गंभीर; कहीं POCSO तो कहीं...

हिमाचल प्रदेश में पिछले तीन वर्षों के दौरान स्कूल और कॉलेजों में कार्यरत शिक्षकों के खिलाफ छात्राओं से छेड़छाड़ की 24 शिकायतें सामने आई हैं। इनमें 10 मामले पॉक्सो एक्ट, यौन उत्पीड़न और बैड टच जैसे गंभीर आरोपों से जुड़े हैं। जानिए किन जिलों में कितने मामले दर्ज हुए और सरकार ने क्या कार्रवाई की।

शिमला में मिठाई की दुकान पर छापा, गुलाब जामुन में मिले छोटे कॉकरोच और रबर बैंड; 25 किलो दूषित मिठाई दुकानदारों ने की नष्ट

शिमला के ओल्ड बस स्टैंड क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच के दौरान एक दुकान के गुलाब जामुन में छोटे कॉकरोच और रबर बैंड मिले। कार्रवाई के बाद करीब 25 किलो दूषित मिठाई नष्ट की गई। पांच दुकानों को नोटिस जारी करने की तैयारी है।

Kangra: मटौर वैली ब्रिज पर आज रात 11 बजे से सुबह 7 बजे तक पूरी तरह बंद रहेगी आवाजाही, 4 नवंबर को वन-वे ट्रैफिक;...

मटौर वैली ब्रिज पर निर्माण कार्य के चलते 3 नवंबर की रात 11 बजे से 4 नवंबर की सुबह 7 बजे तक सभी वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। 4 नवंबर को दिनभर वन-वे ट्रैफिक रहेगा। स्थानीय 20 किलोमीटर के दायरे के लोगों के लिए वार्षिक टोल पास 1500 रुपये में मिलेगा।