Kullu: मनाली-चंडीगढ़ NH पर एंबुलेंस गिरी खाई में, चालक गंभीर रूप से घायल!

Date:

--Advertisement--

मनाली-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार सुबह एक खौफनाक हादसा हुआ। पंडोह के पास दवाडा क्षेत्र में एक एंबुलेंस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिर गई। इसमें चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के मुताबिक, एंबुलेंस कुल्लू की ओर जा रही थी, तभी अचानक नियंत्रण खोने के बाद सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसे में चालक घायल हो गया, जिसे तुरंत एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। वहां उसका उपचार चल रहा है। फिलहाल घायल चालक की पहचान नहीं हो पाई है।

औट पुलिस थाना प्रभारी करण ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और हादसे के कारणों की समीक्षा की जा रही है। उन्होंने कहा कि चालक की हालत स्थिर है और अस्पताल में उसका इलाज जारी है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

शाहपुर के लॉ विद्यार्थियों को मिली कानून की अहम जानकारी, फ्री लीगल एड से लेकर साइबर फ्रॉड तक समझाए अधिकार

हिमाचल इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज़, शाहपुर में निःशुल्क कानूनी सहायता पर अतिथि व्याख्यान आयोजित किया गया। अधिवक्ता नीलम जरियाल ने विद्यार्थियों को NALSA, SALSA, DLSA, साइबर फ्रॉड, हिट एंड रन और कानूनी अधिकारों की जानकारी दी।

टांडा मेडिकल कॉलेज के कथित स्टंट मामले में बढ़ी हलचल, जांच के दायरे में खरीद से लेकर मरीजों की फाइलें; पढ़ें पूरी खबर

टांडा मेडिकल कॉलेज के कार्डियोलॉजी विभाग में कथित स्टंट घोटाले की उच्च स्तरीय जांच तेज हो गई है। 74 फीसदी सस्ते एल-1 टेंडर और महंगे स्टंट से जुड़े रिकॉर्ड, मरीजों की मेडिकल फाइलें और बिलिंग दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं।

नालागढ़ के होटल में चल रहा था अवैध धंधा! पुलिस की अचानक दबिश, 2 महिलाओं को कराया सुरक्षित रेस्क्यू

नालागढ़ के सैणीमाजरा स्थित एक होटल में पुलिस ने कथित देह व्यापार के अवैध धंधे का भंडाफोड़ किया। कार्रवाई के दौरान दो महिलाओं को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया, जबकि होटल संचालक को पुलिस ने मौके से काबू कर मामला दर्ज किया है।

पहली पत्नी को पेंशन मिलने के बाद दूसरी पत्नी पारिवारिक पेंशन की हकदार नहीं, हाईकोर्ट ने किया स्पष्ट

Excerptहिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पारिवारिक पेंशन से जुड़े मामले में स्पष्ट किया कि पहली पत्नी की मृत्यु के बाद दूसरी पत्नी पारिवारिक पेंशन का दावा नहीं कर सकती, यदि सरकारी कर्मचारी की मृत्यु के समय पहली पत्नी जीवित थी और उसे पेंशन मिलती रही थी।