Chamba: जगत सिंह नेगी की पैदल सफर: चंबा से भरमौर तक क्षतिग्रस्त NH का निरीक्षण, सड़क बहाली के लिए दिए अहम निर्देश

Date:

--Advertisement--

चंबा, 30 अगस्त: राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास और जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने अपने चंबा जिले के दो दिवसीय दौरे के दौरान दुनाली से भरमौर तक के राष्ट्रीय राजमार्ग 154 ए का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने प्रशासन और संबंधित विभागों को सड़क की शीघ्र बहाली के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए।

इससे पहले 29 अगस्त को उन्होंने चंबा से बकानी पुल तक का वाहन द्वारा निरीक्षण किया और बकानी पुल से दुनाली तक पैदल यात्रा की। 30 अगस्त की सुबह 5 बजे जगत सिंह नेगी ने दुनाली से पैदल चलकर खड़ामुख होते हुए भरमौर तक का सफर पूरा किया।

इस दौरान उन्होंने सड़क के विभिन्न क्षतिग्रस्त हिस्सों का नजदीकी निरीक्षण किया और जिला प्रशासन, लोक निर्माण विभाग तथा राष्ट्रीय राजमार्ग अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पैदल यात्रा के दौरान मंत्री सेटेलाइट फोन के माध्यम से लगातार प्रशासनिक अधिकारियों से संपर्क में रहे और हर स्थान पर हुए नुकसान की जानकारी साझा की।

मंत्री ने इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से भी सेटेलाइट फोन पर बातचीत की और सड़क की क्षति के बारे में विस्तार से अवगत कराया। उन्होंने मुख्यमंत्री को सड़क बहाली के लिए अपने सुझाव भी दिए।

सफर के दौरान भरमौर से लौटते हुए मंत्री ने श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों से संवाद किया और उनकी प्रतिक्रिया सुनी। उन्होंने आश्वस्त किया कि आपदा की इस घड़ी में राज्य सरकार लोगों के साथ खड़ी है और हर संभव मदद मुहैया कराई जा रही है।

भरमौर पहुंचकर जगत सिंह नेगी ने उपमंडल प्रशासन से आपदा प्रभावित क्षेत्रों की जानकारी ली और मणिमहेश यात्रा के श्रद्धालुओं को प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के बारे में चर्चा की। मीडिया से बातचीत में मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार लोगों की मदद के लिए हर प्रयास कर रही है।

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि अगले दो-तीन दिन में खड़ामुख और गैहरा में एचपीएमसी के खरीद केंद्र शुरू किए जाएंगे, जहां स्थानीय बागवानों से सी ग्रेड के सेब 12 रुपए प्रति किलो दर से खरीदे जाएंगे। सड़क की बहाली के लिए बड़ी मशीनरी को एयरलिफ्ट करने पर विचार किया जा रहा है। इसके अलावा, जेएसडब्ल्यू कंपनी ने तुरंत एक पोकलेन उपलब्ध करवाया है और निकट भविष्य में एक और मशीन उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kullu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के मनाली-अटल टनल दौरे से पहले ट्रैफिक में बड़ा बदलाव, इन रास्तों पर रहेगा प्रतिबंध

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 6 से 8 अक्तूबर तक मनाली और अटल टनल प्रवास को देखते हुए कुल्लू में यातायात व्यवस्था बदली गई है। कई मार्गों पर भारी वाहनों और अन्य वाहनों की आवाजाही निर्धारित समय में प्रतिबंधित, नियंत्रित या डायवर्ट रहेगी।

Kangra: धर्मशाला में 5 और 6 अक्टूबर को फायरिंग अभ्यास, टाण्डा रेंज के आसपास जाने से बचें; इन 4 गांवों के लोगों को अलर्ट

धर्मशाला की टाण्डा फायरिंग रेंज में 5 और 6 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक भारतीय सैन्य पुलिस का फायरिंग अभ्यास होगा। प्रशासन ने आसपास के चार गांवों के लोगों से सतर्क रहने और रेंज के पास न जाने की अपील की है।

Kangra: धर्मशाला में 5 और 6 अक्टूबर को बिजली कटौती, सिद्धपुर समेत इन इलाकों में प्रभावित रहेगी सप्लाई

धर्मशाला के सिद्धपुर विद्युत उपमंडल के तहत 5 और 6 अक्टूबर को कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। होडल, खनियारा और टग फीडर से जुड़े क्षेत्रों में कटौती होगी।

Kangra: शाहपुर में विंटर सीजन क्रिकेट कप 2026-27 का रोमांचक फाइनल, 39 मील ने पठानिया शाहपुर 11 को 9 रन से हराकर जीता खिताब;...

शाहपुर के आईटीआई मैदान में विंटर सीजन क्रिकेट कप 2026-27 के फाइनल में 39 मील ने पठानिया शाहपुर 11 को हराकर खिताब अपने नाम किया। 16 टीमों की इस प्रतियोगिता का आयोजन एसपीएल क्लब शाहपुर ने “नशे को ना कहें और जिंदगी को हां कहें” संदेश के तहत किया।