Una: बंगाणा पुलिस की बड़ी कार्रवाई! अवैध खनन में 2 ट्रैक्टर जब्त, सख्त चेतावनी जारी

Date:

--Advertisement--

बंगाणा पुलिस थाना ने शनिवार को अवैध खनन के खिलाफ एक जबरदस्त कार्रवाई की। थाना प्रभारी रोहित चौधरी ने अपनी टीम के साथ लूणखरी खड्ड में छापा मारते हुए खनन में लिप्त दो ट्रैक्टर जब्त कर लिए।

थाना प्रभारी रोहित चौधरी ने बताया कि इस बार बरसात का मौसम है और नदियों-खड्डों में पानी का बहाव तेज है। ऐसे में अवैध खनन करना न केवल पर्यावरण के लिए खतरनाक है, बल्कि इसमें जान का जोखिम भी बहुत ज्यादा है। बावजूद इसके कुछ लोग पैसे के लालच में इस खतरनाक काम में लगे हुए हैं। उन्होंने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि बंगाणा पुलिस इस तरह की गतिविधियों को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगी।

पुलिस ने लूणखरी खड्ड से जब्त किए गए दोनों ट्रैक्टर थाने ले जाकर कब्जे में ले लिए हैं। उनके चालकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। थाना प्रभारी ने कहा कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा और अवैध खनन में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

सुंदरनगर में पत्नी के लापता होने से पति परेशान, दूसरे व्यक्ति पर छिपाकर रखने का आरोप; पुलिस ने शुरू की तलाश

सुंदरनगर के बीएसएल कॉलोनी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को दूसरे व्यक्ति द्वारा अपने पास छिपाकर रखने का आरोप लगाया है। पति ने पत्नी की सुरक्षा को लेकर पुलिस से मदद मांगी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला और आरोपी व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी है।

पौंग झील में अज्ञात महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप, 40 साल की उम्र का अनुमान; 72 घंटे तक पहचान का इंतजार

पौंग झील में भटोली फकोरियां के समीप बुधवार को अज्ञात महिला का शव मिला है। महिला की उम्र करीब 40 वर्ष होने का अनुमान है। पुलिस ने शव को देहरा शवगृह में रखा है और 72 घंटे तक पहचान के लिए रखा जाएगा।

कांगड़ा के हवलदार अश्वनी कुमार का दिल्ली में ड्यूटी के दौरान निधन, 42 साल की उम्र में हार्ट अटैक से थमी सांसें; वीरवार को...

कांगड़ा के धीरा क्षेत्र के मतेहड़ गांव निवासी 42 वर्षीय हवलदार अश्वनी कुमार का दिल्ली में ड्यूटी के दौरान निधन हो गया। 21 गढ़वाल रेजिमेंट में तैनात अश्वनी कुमार की तबीयत बिगड़ने के बाद सैन्य अस्पताल में मौत हो गई। वीरवार को उनका सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा।

रेडक्रॉस लक्की ड्रॉ का रिजल्ट जारी, इन टिकट नंबरों ने जीते स्कूटी, लैपटॉप और LED टीवी समेत बड़े इनाम; देखें पूरी लिस्ट

धर्मशाला में 15 अगस्त को आयोजित रेडक्रॉस लक्की ड्रॉ के परिणाम घोषित हो गए हैं। टिकट नंबर 008009 ने स्कूटी, 046049 ने लैपटॉप और 037708 ने 32 इंच एलईडी टीवी जीता है। यहां देखें सभी विजेता टिकट नंबर और पुरस्कारों की पूरी जानकारी।