Kangra: अटल जी की पुण्यतिथि पर शाहपुर में खास श्रद्धांजलि, पौधारोपण कर जताई यादें

Date:

--Advertisement--

भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी की पुण्यतिथि पर शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव ठबा में अनोखा आयोजन हुआ। यहां अटल जी की याद में पौधा लगाकर और श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी गई।



इस मौके पर दिव्या ज्योति जागृति संस्थान से श्री स्वामी हरीश आनंद जी विशेष रूप से पहुंचे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देते हुए कहा कि हर भारतीय को सनातन संस्कृति और राष्ट्रभक्ति की भावना को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना चाहिए। स्वामी जी ने कहा – “अटल जी की सोच और विचार हर बच्चे-बच्चे तक पहुंचे, यही हमारी जिम्मेदारी है।”



कार्यक्रम में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इनमें पूर्व जिला महामंत्री राकेश चौहान, धारकंडी मंडल अध्यक्ष अशोक विशेष, शाहपुर मंडल अध्यक्ष रवि दत्त शर्मा, भाजपा नेता कमल शर्मा, महामंत्री जन सिंह, भाजपा नेत्री नैनो देवी, लदवाड़ा मंडल महामंत्री जसविंदर चौधरी, मंडल मीडिया संयोजक केशव शर्मा, जिला कार्यकारिणी सदस्य मनोज चौहान, हंसराज जी, मीना शर्मा जी, और युवा मोर्चा से आदित्य शर्मा शामिल रहे।

सभी कार्यकर्ताओं ने मिलकर एक-एक पौधा अटल जी के नाम पर लगाया और अपने प्रिय नेता को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला PG कॉलेज में एक साथ निकले 20 जहरीले रसेल वाइपर! मची अफरा-तफरी, वन विभाग ने ऐसे संभाला हालात

धर्मशाला पीजी कॉलेज परिसर में एक साथ 20 रसेल वाइपर सांप मिलने से अफरा-तफरी मच गई। वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने सभी सांपों को सुरक्षित पकड़कर प्राकृतिक आवास में छोड़ा और लोगों से सतर्क रहने की अपील की।

शिमला में गोपी जैक्स पर FIR दर्ज, महिला कांस्टेबल की शिकायत से मचा बवाल; जानिए पूरा मामला

शिमला में महिला कांस्टेबल की शिकायत पर गोपी जैक्स के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Kangra: 29 वर्षों की शानदार सेवा के बाद संयुक्त निदेशक अजय पराशर हुए सेवानिवृत्त, धर्मशाला में भावभीनी विदाई

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के संयुक्त निदेशक अजय पराशर 29 वर्षों की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हो गए। धर्मशाला में आयोजित विदाई समारोह में विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके योगदान की सराहना करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी।

Kangra: शाहपुर कॉलेज के छात्रों को बड़ी सौगात! BBA, BCA और PGDCA कोर्स शुरू, विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया का जताया आभार

राजकीय महाविद्यालय शाहपुर में BBA, BCA और PGDCA पाठ्यक्रम शुरू होने पर महाविद्यालय परिवार ने विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया का आभार जताया। नए कोर्स शुरू होने से क्षेत्र के विद्यार्थियों को स्थानीय स्तर पर व्यावसायिक शिक्षा का लाभ मिलेगा।