सुजानपुर में मूसलाधार बारिश का कहर: दो मकान ढहे, परिवार बेघर

Date:

--Advertisement--

लगातार हो रही बारिश से नदी-नाले और खड्डें उफान पर हैं। रुक-रुक कर हो रही तेज बरसात ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। इसी बीच सुजानपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत पनोह के जियाड गांव में बीती रात दो रिहायशी मकान धराशायी हो गए। हादसे में मकानों के भीतर रखा सारा सामान पूरी तरह नष्ट हो गया।

गांव के उप प्रधान राजिंदर सिंह ने बताया कि प्रभावित परिवारों में सुलोचना देवी पत्नी हरबंस लाल और संसार चंद पुत्र जगत राम शामिल हैं। दोनों के मकान बारिश की चपेट में आकर ढह गए, जिससे करीब 2 लाख रुपये का नुक़सान हुआ है।

तहसीलदार प्रवीण ठाकुर ने जानकारी दी कि घटना की सूचना मिलते ही सर्कल पटवारी को मौके पर भेजा गया। प्रभावित परिवारों को तुरंत राहत के तौर पर 1-1 हजार रुपये की फौरी मदद दी गई है। साथ ही पटवारी को नुक़सान की रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।

उधर, पंचायत उप प्रधान राजिंदर सिंह ने यह भी बताया कि दोनों परिवारों के लिए फिलहाल जियाड गांव के लोक भवन में अस्थायी ठहरने की व्यवस्था की गई है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कुठंमा में युवाओं ने संभाली गांव की सफाई की कमान, रास्तों से झाड़ियां हटाईं और नालियां कीं साफ

विकास खंड रैत की ग्राम पंचायत कुठंमा में धौलाधार युवा क्लब ने स्वच्छता अभियान चलाया। युवाओं ने ग्रामीण रास्तों की सफाई, झाड़ियों की कटाई और नालियों की सफाई की।

शाहपुर में 100 हेक्टेयर भूमि पर होगा पौधारोपण, विधायक केवल सिंह पठानिया ने दिए कई बड़े निर्देश; लो-वोल्टेज से लेकर सड़क और स्कूल तक...

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में करीब 100 हेक्टेयर भूमि पर पौधारोपण किया जाएगा। विधायक केवल सिंह पठानिया ने अंबाड़ी पंचायत के भाटी में पौधारोपण किया और लो-वोल्टेज, पानी, स्कूल, रास्तों व श्मशानघाट से जुड़े विकास कार्यों को लेकर कई घोषणाएं कीं।

कांगड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.813 किलो चरस के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार; 3 वाहन जब्त

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने बैजनाथ के गनखेतर रेलवे क्रॉसिंग के पास 1 किलो 813 ग्राम अवैध चरस बरामद कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने 3 वाहन भी जब्त किए हैं।

रक्षाबंधन पर पीएम मोदी को भेजी राखी का आया जवाब, मेघना पुरी को PMO से मिला पत्र; प्रधानमंत्री ने जताया आभार

रक्षाबंधन पर धर्मशाला की मेघना पुरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राखी और शुभकामनाएं भेजी थीं। प्रधानमंत्री कार्यालय से आए पत्र में पीएम मोदी ने उनका आभार जताया और महिलाओं की भूमिका पर बात की।