Mandi: एनएच-003 बना लोगों की मुसीबत! घटिया निर्माण से गिरने की कगार पर पहुंचे दर्जनों घर, गावर-सूर्या कंपनियों पर फूटा लोगों का गुस्सा

Date:

--Advertisement--

सरकाघाट (मंडी): राष्ट्रीय उच्च मार्ग-003 (एनएच-003) के निर्माण ने लोगों की ज़िंदगी को खतरे में डाल दिया है। गावर और सूर्या कंस्ट्रक्शन कंपनियों पर आरोप है कि उनके घटिया और अवैध निर्माण कार्यों की वजह से सरकाघाट क्षेत्र में दर्जनों घर गिरने की कगार पर पहुंच गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकाघाट प्रशासन की लापरवाही भी इस हालात के लिए बराबर जिम्मेदार है।

पूर्व जिला पार्षद भूपेंद्र सिंह ने गावर और सूर्या कंपनियों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन ने अब तक इन कंपनियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। भूपेंद्र सिंह ने कहा कि अगर शिमला में गावर कंपनी पर एफआईआर हो सकती है और वहां के डीसी कंपनी को 5 करोड़ रुपये का मुआवजा देने का आदेश दे सकते हैं, तो फिर मंडी जिले के सरकाघाट और धर्मपुर में ऐसा क्यों नहीं हो रहा?

इसी मुद्दे पर अब मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को एक ज्ञापन भी सौंपा जाएगा।

इस मामले को लेकर कई स्थानीय संगठनों ने भी नाराज़गी जताई है।
हिमाचल किसान सभा धर्मपुर के प्रधान रणताज राणा, गोपालपुर खंड कमेटी के प्रधान दिनेश काकू, चोलथरा व्यापार मंडल के प्रधान बिहारी लाल, रखोह एनएच संघर्ष समिति के पूर्ण चंद और अमृत लाल, सरकाघाट नागरिक सभा के विजय कौशल और बीडी शर्मा समेत अविनाश चंदेल ने कहा कि चोलथरा के आसपास एक दर्जन से ज़्यादा घरों पर खतरे के बादल मंडरा रहे हैं।

स्थानीय लोगों की मांग है कि जल्द से जल्द इन कंपनियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएं और प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा दिया जाए, ताकि लोगों की ज़िंदगी दोबारा पटरी पर आ सके।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Chamba: 13 जुलाई को डल्हौजी-बनीखेत के कई इलाकों में रहेगा लंबा पावर कट, घर से निकलने से पहले जरूर देखें पूरी सूची

13 जुलाई को डल्हौजी और बनीखेत के कई इलाकों में सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। विद्युत विभाग ने मरम्मत कार्य के चलते यह शटडाउन घोषित किया है।

Himachal: शादी के कुछ घंटों बाद ही भागी दुल्हन! हिमाचल में फिर सामने आया ‘लुटेरी दुल्हन’ का मामला, इस बार दूल्हे की चालाकी पड़...

ऊना के अम्बोटा गांव में शादी के कुछ घंटों बाद जालंधर से आई दुल्हन फरार हो गई। दूल्हा पक्ष की सतर्कता से दुल्हन और उसकी मां को बीच रास्ते में पकड़ लिया गया। इलाके में कुछ दिनों के भीतर ‘लुटेरी दुल्हन’ का यह दूसरा मामला सामने आया है।

Kangra: रात 2 बजे क्रिकेट मैदान पहुंचे भाजपा नेता कमल कुमार शर्मा, खिलाड़ियों से कही ऐसी बात जिसने जीत लिया सबका दिल

बसनूर गांव में आयोजित डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में भाजपा नेता कमल कुमार शर्मा देर रात मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने युवाओं से खेलों को अपनाने और नशे से दूर रहने का आह्वान किया।

Dr. Sharda Ayurveda: कौन-कौन सी बीमारियों का होता है इलाज, कहां हैं इसके क्लीनिक और क्या है इसकी बड़ी उपलब्धि? पढ़ें पूरी खबर

डॉ. शारदा आयुर्वेदा वर्ष 2013 से आयुर्वेद के माध्यम से लोगों का उपचार कर रहा है। संस्थान का दावा है कि 15 लाख से अधिक मरीजों का सफल उपचार किया जा चुका है और देश के कई राज्यों में इसके क्लीनिक संचालित हैं।