Himachal: हिमाचल में फिर बरपा मॉनसून का कहर: अब तक 199 की मौत, 1905 करोड़ का नुकसान, 4 नैशनल हाईवे बंद!

Date:

--Advertisement--

हिमाचल में फिर कहर बनकर बरसी बारिश, जान-माल का भारी नुकसान

हिमाचल प्रदेश में मॉनसून ने एक बार फिर जमकर तबाही मचाई है। भारी बारिश, भूस्खलन और बाढ़ जैसे हालातों के बीच अब तक राज्य में 199 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 304 लोग घायल हुए हैं और 36 लोग अब भी लापता हैं। मंगलवार रात से हो रही भारी बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है।

किन्नर कैलाश यात्रा के दौरान 2 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि शिमला जिले के चिड़गांव में पब्बर नदी में गिरने से 3 युवक बह गए। सिरमौर जिले में भी 2 और लोगों की मौत की खबर है।

कुल्लू के निरमंड उपमंडल के उर्टू गांव में हालात बेहद गंभीर बने हुए हैं। भारी बारिश के चलते एक नाले का जलस्तर बढ़ गया और भूस्खलन की वजह से 5 गाड़ियां मलबे में दब गईं। इसके साथ ही 7 दुकानें भी क्षतिग्रस्त हो गईं। सड़कें टूटने और मलबा आने से यातायात पूरी तरह ठप हो गया है।

राज्य में अब तक इतना हुआ नुकसान:

  • कुल मौतें: 199
  • घायल लोग: 304
  • लापता लोग: 36
  • कुल नुकसान: ₹ 1905 करोड़
    • लोक निर्माण विभाग को: ₹1009 करोड़
    • जल शक्ति विभाग को: ₹648 करोड़
    • विद्युत बोर्ड को: ₹139 करोड़

इस मॉनसून सीजन (20 जून से अब तक) में:

  • 55 बार फ्लैश फ्लड,
  • 28 बार बादल फटे,
  • 48 बार भूस्खलन हुआ
  • मंडी में सबसे ज्यादा 16 बार बादल फटे, 12 बार भूस्खलन हुआ
  • लाहौल-स्पीति में सबसे ज्यादा 30 बार फ्लैश फ्लड हुई

कहां-कहां बिगड़े हालात:

  • एनएच-05 (निगुलसरी, किन्नौर): भारी भूस्खलन से बंद
  • एनएच-3 (मंडी-कुल्लू): कैंची मोड़ और दवाड़ा फ्लाईओवर के पास मलबा जमा, बंद
  • कालका-शिमला हाइवे: चक्की मोड़ पर भारी मलबा, सड़क दलदल में बदली, ट्रैफिक रुका
  • चंबा जिले के कंगेला गांव: बड़ी चट्टानों का भूस्खलन, गनीमत रही कि हादसा नहीं हुआ
  • नालागढ़-कुमारहट्टी रोड: सड़क धंसी, संपर्क कटा
  • बद्दी-मानपुरा क्षेत्र: पुल बहा, ढेला पंचायत से संपर्क टूटा

क्या है ताजा स्थिति:

  • 4 नेशनल हाईवे बंद:
    • एनएच 05 (किन्नौर)
    • एनएच 305 (कुल्लू)
    • एनएच 21 और एनएच 03 (मंडी)
  • 533 संपर्क मार्ग बंद
  • 635 ट्रांसफार्मर बंद
  • 266 पेयजल योजनाएं ठप

मौसम विभाग की चेतावनी:

मौसम विभाग ने 12 अगस्त तक पूरे राज्य में येलो अलर्ट जारी किया है। भारी बारिश की चेतावनी दी गई है और लोगों को यात्रा करने की सलाह दी गई है। पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है।

नोट: अगर आप हिमाचल में हैं, तो सावधानी बेहद जरूरी है। प्रशासन की सलाह मानें, अनावश्यक यात्रा से बचें, और सुरक्षित स्थानों पर रहें।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

चंबा में रावी नदी को लेकर बड़ा अलर्ट, 29 अगस्त रात से खुलेंगे बांध के गेट; इस समय तक नदी किनारे जाने पर रोक

चंबा में चमेरा-II और चमेरा-III बांधों से सिल्ट फ्लशिंग के लिए 29 अगस्त रात 11 बजे से गेट खोले जाएंगे। इससे रावी नदी का जलस्तर और बहाव बढ़ सकता है। एनएचपीसी ने लोगों को नदी किनारे न जाने की चेतावनी दी है।

हिमाचल के सरकारी CBSE स्कूलों में 117 कंप्यूटर शिक्षकों की नियुक्ति, ₹30 हजार मानदेय; जानें पूरी शर्तें

हिमाचल प्रदेश के सरकारी CBSE स्कूलों में 117 कंप्यूटर शिक्षकों की नियुक्ति हुई है। शिक्षकों को 30 हजार रुपये मासिक निश्चित मानदेय मिलेगा और नियुक्ति पांच वर्ष के लिए अस्थायी आधार पर होगी। जानें नियुक्ति की पूरी शर्तें।

Kangra: 30 अगस्त को धर्मशाला के इन इलाकों में 2 घंटे बिजली रहेगी बंद, देखें पूरी लिस्ट

धर्मशाला में 30 अगस्त को कचैहरी और एजुकेशन फीडर से जुड़े कई इलाकों में दोपहर 1 बजे से शाम 3 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। विद्युत विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों की सूची जारी कर लोगों से सहयोग की अपील की है।

परवाणू के नए बस अड्डे में बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल, दुकानों में घुसा पानी; सामान खराब होने से लाखों के नुकसान का...

परवाणू के नए बस अड्डे में तेज बारिश के बाद जलभराव हो गया और पानी कई दुकानों के अंदर तक पहुंच गया। दुकानदारों के अनुसार सामान, फ्रिज और बिजली के उपकरण खराब हुए हैं। जल निकासी व्यवस्था पर अब गंभीर सवाल उठ रहे हैं।