Sirmaur: कार में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे चार लोग, NH-707 पर हादसे से मचा हड़कंप

Date:

--Advertisement--

शिलाई (सिरमौर), 29 जुलाई: नेशनल हाईवे-707 पर मंगलवार को एक बड़ा हादसा टल गया जब धारवा के समीप एक कार अचानक आग की चपेट में आ गई। कार में चार लोग सवार थे, लेकिन समय रहते बाहर निकलने के कारण सभी सुरक्षित बच गए। हादसे की यह घटना शिलाई पुलिस थाना क्षेत्र के तहत रोनहाट के पास की है, जहां चलते-चलते कार से धुआं उठने लगा और कुछ ही पलों में वह आग का गोला बन गई।

मिली जानकारी के अनुसार, कार (HP 08A-5761) में सवार सभी लोग शिमला जिले के नेरवा से सिरमौर जिले के कफोटा में एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। जैसे ही कार धारवा पहुंची, उसके बोनट से अचानक धुआं उठना शुरू हुआ। यह गाड़ी लोकेंद्र सिंह के नाम पर रजिस्टर्ड थी, जिसे उनके पिता प्रेम चंद चला रहे थे। उनके साथ कार में परिवार के तीन अन्य सदस्य – संदीप, सुशील और जयपाल – सवार थे।

प्रेम चंद ने पुलिस को बताया कि जैसे ही उन्होंने बोनट से धुआं उठते देखा, उन्होंने कार रोक दी और बोनट खोलने की कोशिश की, लेकिन लॉक फंस जाने के कारण वह नहीं खुल पाया। गनीमत रही कि चारों लोग समय रहते गाड़ी से बाहर निकल गए, जिससे कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। देखते ही देखते पूरी कार आग की चपेट में आ गई और पूरी तरह से जलकर राख हो गई।

हादसे के बाद हाईवे पर दोनों ओर ट्रैफिक कुछ समय के लिए थम गया। सूचना मिलने पर शिलाई से फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक गाड़ी पूरी तरह जल चुकी थी। आग पर काबू पा लिया गया, जिससे आग आसपास न फैल सके।

शिलाई थाना प्रभारी (एसएचओ) मोहिंद्र सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि वाहन में आग लगने से वह पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: टाण्डा फायरिंग रेंज में 28 सितंबर को होगी फायरिंग, सुबह 8 से रात 10 बजे तक अभ्यास; इन गांवों के लोग रहें सतर्क

टाण्डा फायरिंग रेंज में 28 सितंबर को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक भारतीय सैन्य पुलिस फायरिंग अभ्यास करेगी। कोहाला, कच्छयारी, खोली और घुरकड़ी के लोगों से रेंज के आसपास न जाने और मवेशियों को भी दूर रखने की अपील की गई है।

Kangra: रैत में प्राथमिक शिक्षकों की नवाचार कार्यशाला का समापन, 84 शिक्षकों ने अलग-अलग गतिविधियों पर दी प्रस्तुतियां

शिक्षा खंड रैत में प्राथमिक शिक्षकों की नवाचार कार्यशाला का समापन हुआ। निपुण भारत और TLM आधारित शिक्षण पर प्रशिक्षण के साथ 84 शिक्षकों ने आठ समूहों में अलग-अलग गतिविधियों पर प्रस्तुतियां दीं।

Kangra: चंबी स्टेडियम का काम तेज, 2 से ढाई महीने में खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं: केवल सिंह पठानिया

शाहपुर के चंबी मैदान में आधुनिक स्टेडियम का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। विधायक केवल सिंह पठानिया ने बताया कि रिटेनिंग वॉल पर करीब 20 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं और पवेलियन, रेस्ट रूम, बाथरूम व चेंजिंग रूम का काम करीब दो से ढाई माह में पूरा करने का लक्ष्य है।

सिहवां स्कूल के खिलाड़ियों का कुश्ती में जलवा, तीन पदक जीतकर बढ़ाया शाहपुर का मान

ज्वालामुखी में आयोजित अंडर-19 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में राजकीय आदर्श विद्यालय सिहवां के खिलाड़ियों ने कुश्ती में तीन पदक जीते। मोहम्मद इकबाल ने स्वर्ण जीतकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जगह बनाई।