Kangra: डल झील में भव्य राधाष्टमी मेला: ट्रैफिक और सुरक्षा को लेकर पुख्ता तैयारियां शुरू

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला, 29 जुलाई। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा है कि धर्मशाला के प्रसिद्ध श्री दुर्वेश्वर महादेव मंदिर डल झील में 30 और 31 अगस्त को आयोजित होने वाले राधाष्टमी मेले को लेकर अधिकारियों को पुख्ता सुरक्षा इंतजाम करने और वाहनों की आवाजाही के लिए एक सुव्यवस्थित ट्रैफिक प्लान तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने मंगलवार को मिनी सचिवालय धर्मशाला में इस आयोजन की तैयारियों को लेकर एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह जानकारी दी।

पठानिया ने कहा कि राधाष्टमी पर्व के दिन डल झील में स्नान करना धार्मिक आस्था का प्रतीक रहा है और धार्मिक ग्रंथों में इस स्नान को मणिमहेश स्नान के समान महत्व का बताया गया है। उन्होंने बताया कि वर्तमान सरकार कांगड़ा जिले को पर्यटन राजधानी के रूप में विकसित करने के संकल्प के साथ काम कर रही है, और इस दृष्टि से राधाष्टमी पर्व को भव्य रूप में मनाया जाएगा। मेले के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ विभिन्न विभागों द्वारा विकासात्मक प्रदर्शनियां भी लगाई जाएंगी।

उपमुख्य सचेतक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेले के सफल आयोजन के लिए मंदिर न्यास के सदस्यों के साथ समन्वय स्थापित किया जाए और सभी प्रमुख व्यवस्थाओं के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाएं। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या असुविधा ना हो। साथ ही सभी विभागों से यह भी कहा गया कि वे अपनी-अपनी योजनाओं और उपलब्धियों को लेकर आम जनता के लिए विकासात्मक प्रदर्शनियां आयोजित करें, जिससे लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी मिले।

इसके अतिरिक्त जल शक्ति विभाग, लोक निर्माण विभाग और नगर निगम को निर्देश दिए गए कि मेले के दौरान पेयजल की समुचित व्यवस्था और सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। पुलिस प्रशासन को भी यातायात नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।

बैठक की शुरुआत में एसडीएम मोहित रत्न ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए डल झील मेले की तैयारियों से संबंधित आवश्यक जानकारियां साझा कीं। इस समीक्षा बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: टाण्डा फायरिंग रेंज में 28 सितंबर को होगी फायरिंग, सुबह 8 से रात 10 बजे तक अभ्यास; इन गांवों के लोग रहें सतर्क

टाण्डा फायरिंग रेंज में 28 सितंबर को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक भारतीय सैन्य पुलिस फायरिंग अभ्यास करेगी। कोहाला, कच्छयारी, खोली और घुरकड़ी के लोगों से रेंज के आसपास न जाने और मवेशियों को भी दूर रखने की अपील की गई है।

Kangra: रैत में प्राथमिक शिक्षकों की नवाचार कार्यशाला का समापन, 84 शिक्षकों ने अलग-अलग गतिविधियों पर दी प्रस्तुतियां

शिक्षा खंड रैत में प्राथमिक शिक्षकों की नवाचार कार्यशाला का समापन हुआ। निपुण भारत और TLM आधारित शिक्षण पर प्रशिक्षण के साथ 84 शिक्षकों ने आठ समूहों में अलग-अलग गतिविधियों पर प्रस्तुतियां दीं।

Kangra: चंबी स्टेडियम का काम तेज, 2 से ढाई महीने में खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं: केवल सिंह पठानिया

शाहपुर के चंबी मैदान में आधुनिक स्टेडियम का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। विधायक केवल सिंह पठानिया ने बताया कि रिटेनिंग वॉल पर करीब 20 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं और पवेलियन, रेस्ट रूम, बाथरूम व चेंजिंग रूम का काम करीब दो से ढाई माह में पूरा करने का लक्ष्य है।

सिहवां स्कूल के खिलाड़ियों का कुश्ती में जलवा, तीन पदक जीतकर बढ़ाया शाहपुर का मान

ज्वालामुखी में आयोजित अंडर-19 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में राजकीय आदर्श विद्यालय सिहवां के खिलाड़ियों ने कुश्ती में तीन पदक जीते। मोहम्मद इकबाल ने स्वर्ण जीतकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जगह बनाई।