Himachal: हिमाचल सब जूनियर बॉक्सिंग में कांगड़ा के खिलाड़ियों की धाक – दो स्वर्ण, एक रजत और तीन कांस्य पदक हासिल

Date:

--Advertisement--

शिमला स्थित इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित हिमाचल प्रदेश राज्य सब जूनियर बालक एवं बालिका बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जिला कांगड़ा के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया। इस प्रतियोगिता में कांगड़ा की बालिकाओं और बालकों ने कुल छह पदक अपने नाम किए।

बालिका वर्ग में कांगड़ा की तीन बॉक्सर खिलाड़ियों ने पदक जीते। 33 किलोग्राम भार वर्ग में मानसिंबल की अवनी ने कांस्य पदक हासिल किया। वहीं, पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, समलोटी की कृतिका ने 36 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीतकर उपविजेता का स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा, भवारना की आस्था ने 58 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया।

Read Another News ????

Kangra: राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर के छात्रों ने जीते गोल्ड और ब्रॉन्ज पदक

बालक वर्ग में भी कांगड़ा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। देहरा के रोहन कपूर ने 61 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। पालमपुर के रक्षित कपूर ने 64 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। धर्मशाला के यवन धीमान ने 49 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त किया।

जिला कांगड़ा के बॉक्सिंग कोच श्री कैलाश शर्मा ने बताया कि इन सभी खिलाड़ियों ने कठिन परिश्रम और निरंतर अभ्यास से यह सफलता हासिल की है। उन्होंने यह भी बताया कि अवनी, कृतिका, आस्था और यवन धीमान ने क्रमशः अपने वर्गों में कांस्य व रजत पदक जीतकर जिले का मान बढ़ाया है। वहीं, रोहन कपूर और रक्षित कपूर ने अपने-अपने वर्गों में स्वर्ण पदक जीतने के साथ ही आगामी राष्ट्रीय सब जूनियर प्रतियोगिता के लिए चयनित होकर हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्राप्त किया है। यह प्रतियोगिता नोएडा (उत्तर प्रदेश) में आयोजित की जाएगी।

इस उत्कृष्ट प्रदर्शन पर जिला कांगड़ा बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष श्री नरेंद्र गॉड, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री मनु सूद, तथा आयोजन सचिव श्री नवीन राणा ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कोच श्री कैलाश शर्मा ने खिलाड़ियों के साथ-साथ उनके प्रशिक्षण में सहयोग देने वाले कोच रचना, रमन, तथा अधिकारियों श्री सुनील कुमार और श्रीमती अंजलि का भी आभार व्यक्त किया। यह सफलता जिले के लिए गर्व की बात है और आने वाले समय में राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन की प्रेरणा बनेगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कांगड़ा पुलिस का बड़ा एक्शन! पुराना कांगड़ा में 5.18 ग्राम चिट्टा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

पुराना कांगड़ा के हनुमान मंदिर घाट के पास पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान 5.18 ग्राम चिट्टा बरामद कर शाहपुर के दो युवकों को गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच जारी है।

Kangra: 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 500 पदों पर होगी भर्ती, 6 और 7 अगस्त को सीधे इंटरव्यू

बार्बेक्यू नेशन हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड 500 पदों पर भर्ती के लिए 6 और 7 अगस्त को नगरोटा बगवां और कांगड़ा में इंटरव्यू आयोजित करेगी। 10वीं पास युवा निर्धारित प्रक्रिया पूरी कर इसमें भाग ले सकते हैं।

Kangra: नगरोटा में 5 अगस्त से 4 सितंबर तक यह सड़क रहेगी पूरी तरह बंद, सफर से पहले जान लें नया डायवर्जन रूट

नगरोटा में वाहन ओवरपास निर्माण के चलते 5 अगस्त से 4 सितंबर 2026 तक एमडीआर सड़क सभी वाहनों के लिए बंद रहेगी। इस दौरान यातायात को कवाड़ी गांव–चाहड़ी गांव–भट्टू चौक–रनूंह मार्ग से डायवर्ट किया जाएगा।

Kangra: धर्मशाला के इन इलाकों में 7 अगस्त को 8 घंटे रहेगी बिजली गुल, घर से निकलने से पहले जरूर देखें लिस्ट

धर्मशाला के मनेड, खतेहड़, अप्पर बगली और आसपास के क्षेत्रों में 7 अगस्त को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक नई 11 केवी विद्युत लाइनों के रखरखाव के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।