Mandi: आईटीआई सुंदरनगर में “स्टिचिंग द फ्यूचर ऑफ फैशन” थीम पर भव्य फैशन शो और विदाई समारोह, छात्राओं की रचनात्मकता ने बटोरी तालियाँ

Date:

--Advertisement--

सुंदरनगर स्थित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आई.टी.आई) में “स्टिचिंग द फ्यूचर ऑफ फैशन” विषय पर आधारित एक भव्य फैशन शो और विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग, हिमाचल प्रदेश के निदेशक अक्षय सूद (हि.प्र.से.) बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी भी विशेष रूप से कार्यक्रम में शामिल हुईं। कार्यक्रम की शुरुआत में संस्थान के प्रधानाचार्य ई. विजय कुमार ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और संस्थान की प्रगति, प्रशिक्षणार्थियों की उपलब्धियों और फैशन टेक्नोलॉजी ट्रेड में हो रहे नवाचारों पर प्रकाश डाला।

मुख्य अतिथि ने छात्राओं की रचनात्मकता, तकनीकी दक्षता और उनकी मेहनत की सराहना करते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और उनके उत्साह को सराहनीय बताया। समारोह में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को उन्होंने पुरस्कार प्रदान किए। फैशन शो में सिलाई प्रौद्योगिकी ट्रेड की छात्राओं ने मंच पर आत्मविश्वास के साथ अपने हाथों से बनाए गए परिधानों का प्रदर्शन किया। इसमें कुर्ते, गाउन और अन्य पारंपरिक परिधानों की झलक देखने को मिली। इस दौरान ‘बेस्ट इन ड्रेस डिजाइन’ प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें काजल ने प्रथम स्थान, आरती ने द्वितीय स्थान और साक्षी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न श्रेणियों में अन्य प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। निर्णायक मंडल के सदस्य ललिता वांगिया और दिनेश गुप्ता द्वारा इन प्रतियोगिताओं का निष्पक्ष मूल्यांकन किया गया। इनमें रोहित को ‘मिस्टर फेयरवेल’, प्रियंका को ‘मिस फेयरवेल’, रवि को ‘मिस्टर पर्सनेलिटी’ और रितिका को ‘मिस पर्सनेलिटी’ के खिताब से नवाजा गया। कार्यक्रम का एक विशेष आकर्षण संस्थान के स्टाफ सदस्यों और प्रधानाचार्य के बच्चों की प्रस्तुति रही, जिसमें उन्होंने रंग-बिरंगे परिधानों के साथ रैंप वॉक कर फैशन शो में हिस्सा लिया। इन नन्हे प्रतिभागियों को भी मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Advertisement – HIM Live Tv

मुख्य अतिथि अक्षय सूद ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में फैशन टेक्नोलॉजी की छात्राओं की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम युवाओं में आत्मविश्वास और नवाचार की भावना को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने छात्राओं को तकनीकी शिक्षा के साथ-साथ रचनात्मकता के क्षेत्र में भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। समारोह का आयोजन पूरी तरह से सफल रहा और यह छात्रों के कौशल, प्रतिभा और भविष्य के लिए तैयारियों को दर्शाता रहा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

चंबा के पांगी में बड़ा हादसा टला! राशन से भरा ट्रक सड़क से नीचे गिरा, क्रैश बैरियर बना चालक-परिचालक की जान बचाने वाला सहारा

चंबा के पांगी स्थित किलाड़ में खाद्य आपूर्ति निगम का गेहूं लेकर जा रहा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क से नीचे गिर गया। हादसे में चालक और परिचालक घायल हुए, जबकि क्रैश बैरियर ने ट्रक को गहरी खाई में गिरने से बचाकर बड़ा हादसा टाल दिया।

वाह! पुलिस ने लौटाए 829 गुम और चोरी हुए मोबाइल, करीब 1 करोड़ रुपये के फोन पहुंचे असली मालिकों तक

सीईआईआर पोर्टल की मदद से पुलिस ने अब तक 829 गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को लौटाए हैं। करीब एक करोड़ रुपये कीमत के मोबाइल रिकवर किए गए हैं।

हिमाचल में नशा तस्करों पर बड़ा एक्शन! डमटाल में NDPS आरोपी का अवैध निर्माण बुलडोजर से ढहाया, पुलिस का सख्त संदेश

हिमाचल के डमटाल में एनडीपीएस मामले के आरोपी के अवैध निर्माण पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उसे ध्वस्त कर दिया। पुलिस ने साफ कहा है कि नशे के कारोबार से जुड़ी अवैध संपत्तियों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Kanra: देहरा में 2 करोड़ से ज्यादा की रिकवरी! दुबई से कमाई रकम हड़पने की साजिश का पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, 7 गिरफ्तार

देहरा पुलिस ने नकदी और आभूषणों के बहुचर्चित गबन मामले में बड़ा खुलासा करते हुए ससुराल पक्ष के 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अब तक 2 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति बरामद की है और मामले की जांच जारी है।