Kangra: शाहपुर के मोहित पाटियाल ने यूजीसी जेआरएफ परीक्षा में देशभर में हासिल की चौथी रैंक

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के शाहपुर उपमंडल के गांव चतरी से ताल्लुक रखने वाले मोहित पाटियाल ने शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। हाल ही में आयोजित यूजीसी-नेट (लाइब्रेरी साइंस) परीक्षा में मोहित ने जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) के तहत 200 अंकप्राप्त किए हैं और इस शानदार प्रदर्शन के दम पर देशभर में चौथी रैंक हासिल की है।

मोहित वर्तमान में केंद्रीय विश्वविद्यालय, हिमाचल प्रदेश से एम.लाइब.आई.एससी. (MLibISc) पाठ्यक्रम में अध्ययनरत हैं। उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार को गौरवान्वित किया है, बल्कि पूरे शाहपुर क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ा दी है। उनके इस उपलब्धि पर गांववासी, शिक्षक और शिक्षाविद सभी ने उन्हें बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Advertisement – HIM Live Tv

अपनी इस सफलता का श्रेय मोहित ने अपने माता-पिता, शिक्षकों और मार्गदर्शकों को दिया है। उनका मानना है कि कठिन परिश्रम, लगातार अध्ययन और आत्मविश्वास जैसे मूल सिद्धांतों ने उन्हें इस मुकाम तक पहुँचाया है। मोहित की इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया है कि समर्पण और ईमानदारी से की गई मेहनत हमेशा रंग लाती है, चाहे कोई भी क्षेत्र क्यों न हो।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: टाण्डा फायरिंग रेंज में 28 सितंबर को होगी फायरिंग, सुबह 8 से रात 10 बजे तक अभ्यास; इन गांवों के लोग रहें सतर्क

टाण्डा फायरिंग रेंज में 28 सितंबर को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक भारतीय सैन्य पुलिस फायरिंग अभ्यास करेगी। कोहाला, कच्छयारी, खोली और घुरकड़ी के लोगों से रेंज के आसपास न जाने और मवेशियों को भी दूर रखने की अपील की गई है।

Kangra: रैत में प्राथमिक शिक्षकों की नवाचार कार्यशाला का समापन, 84 शिक्षकों ने अलग-अलग गतिविधियों पर दी प्रस्तुतियां

शिक्षा खंड रैत में प्राथमिक शिक्षकों की नवाचार कार्यशाला का समापन हुआ। निपुण भारत और TLM आधारित शिक्षण पर प्रशिक्षण के साथ 84 शिक्षकों ने आठ समूहों में अलग-अलग गतिविधियों पर प्रस्तुतियां दीं।

Kangra: चंबी स्टेडियम का काम तेज, 2 से ढाई महीने में खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं: केवल सिंह पठानिया

शाहपुर के चंबी मैदान में आधुनिक स्टेडियम का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। विधायक केवल सिंह पठानिया ने बताया कि रिटेनिंग वॉल पर करीब 20 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं और पवेलियन, रेस्ट रूम, बाथरूम व चेंजिंग रूम का काम करीब दो से ढाई माह में पूरा करने का लक्ष्य है।

सिहवां स्कूल के खिलाड़ियों का कुश्ती में जलवा, तीन पदक जीतकर बढ़ाया शाहपुर का मान

ज्वालामुखी में आयोजित अंडर-19 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में राजकीय आदर्श विद्यालय सिहवां के खिलाड़ियों ने कुश्ती में तीन पदक जीते। मोहम्मद इकबाल ने स्वर्ण जीतकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जगह बनाई।