Shimla: कोटखाई ड्रग्स केस में तीन और गिरफ्तारियां, चिट्टा मामले में अब तक चार आरोपी सलाखों के पीछे

Date:

--Advertisement--

कोटखाई पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मामले में बुधवार को तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये गिरफ्तारियां मामले की पिछली कड़ियों की गहन जांच के बाद की गई हैं। पुलिस ने वित्तीय लेन-देन और तकनीकी सबूतों के आधार पर इन आरोपियों की संलिप्तता को उजागर किया। थाना प्रभारी कोटखाई, अंकुश ठाकुर के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में जिन आरोपियों को पकड़ा गया है, उनमें राहुल शर्मा (32 वर्ष) निवासी बांदली, डाकघर प्रेमनगर, तहसील कोटखाई, जिला शिमला; हर्ष धांटा (30 वर्ष) निवासी मगाओटा, डाकघर कायना, तहसील जुब्बल, जिला शिमला; और अनिकेत ब्रागटा (26 वर्ष) निवासी गोरली, डाकघर मरावग, तहसील चौपाल, जिला शिमला शामिल हैं।

गौरतलब है कि यह मामला 5 जुलाई 2025 को शुरू हुआ था, जब गुम्मा पार्किंग क्षेत्र में गश्त और चैकिंग के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना के आधार पर एक कार (नं. HP21C-3391) से 15.61 ग्राम हैरोइन (चिट्टा) बरामद हुई थी। उस समय कार में मौजूद रोबिन धीमान, जो कि बहिना, तहसील बड़सर, जिला हमीरपुर का निवासी है, को मौके पर गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद मामले की तह तक जाने के लिए पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाया।

जांच के दौरान पुलिस को तकनीकी साक्ष्य और वित्तीय जानकारी के माध्यम से यह पता चला कि तीन अन्य युवक भी इस मामले में शामिल थे। इन सबूतों के आधार पर बुधवार को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। डीएसपी ठियोग, सिद्धार्थ शर्मा ने पुष्टि की है कि इन सभी को एनडीपीएस एक्ट की धारा 29 के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया है, जो आपराधिक षड्यंत्र और संलिप्तता से संबंधित है।

अब तक इस मामले में कुल चार गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। पुलिस की ओर से बताया गया है कि आगे की जांच जारी है और इस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं को भी खंगाला जा रहा है, ताकि ड्रग तस्करी से जुड़े नेटवर्क को पूरी तरह बेनकाब किया जा सके।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

टांडा मेडिकल कॉलेज के कथित स्टंट मामले में बढ़ी हलचल, जांच के दायरे में खरीद से लेकर मरीजों की फाइलें; पढ़ें पूरी खबर

टांडा मेडिकल कॉलेज के कार्डियोलॉजी विभाग में कथित स्टंट घोटाले की उच्च स्तरीय जांच तेज हो गई है। 74 फीसदी सस्ते एल-1 टेंडर और महंगे स्टंट से जुड़े रिकॉर्ड, मरीजों की मेडिकल फाइलें और बिलिंग दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं।

नालागढ़ के होटल में चल रहा था अवैध धंधा! पुलिस की अचानक दबिश, 2 महिलाओं को कराया सुरक्षित रेस्क्यू

नालागढ़ के सैणीमाजरा स्थित एक होटल में पुलिस ने कथित देह व्यापार के अवैध धंधे का भंडाफोड़ किया। कार्रवाई के दौरान दो महिलाओं को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया, जबकि होटल संचालक को पुलिस ने मौके से काबू कर मामला दर्ज किया है।

पहली पत्नी को पेंशन मिलने के बाद दूसरी पत्नी पारिवारिक पेंशन की हकदार नहीं, हाईकोर्ट ने किया स्पष्ट

Excerptहिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पारिवारिक पेंशन से जुड़े मामले में स्पष्ट किया कि पहली पत्नी की मृत्यु के बाद दूसरी पत्नी पारिवारिक पेंशन का दावा नहीं कर सकती, यदि सरकारी कर्मचारी की मृत्यु के समय पहली पत्नी जीवित थी और उसे पेंशन मिलती रही थी।

Kangra: पालमपुर अस्पताल में जन्मा अनोखा बच्चा, दोनों हाथ-पैरों में छह-छह उंगलियां; जानें डॉक्टरों ने क्या कहा

कांगड़ा के नागरिक अस्पताल पालमपुर में मंगलवार देर रात एक अनोखे नवजात का जन्म हुआ। बच्चे के दोनों हाथों और दोनों पैरों में छह-छह अंगुलियां हैं। सामान्य प्रसव के बाद मां और नवजात दोनों की स्थिति सामान्य बताई गई है।