Kangra: शाहपुर में चिट्टा बेचते पकड़ा गया युवक, जल शक्ति विभाग स्टोर के पास हुई गिरफ्तारी

Date:

--Advertisement--

शाहपुर पुलिस ने नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत बुधवार देर रात एक बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस ने सिहोलपुरी क्षेत्र के वरदाई में जल शक्ति विभाग के स्टोर के पास एक युवक को 6.44 ग्राम चिट्टे के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी युवक नशे का यह पदार्थ बेचने की फिराक में था।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहित दास (25 वर्ष) पुत्र गोपाल सिंह, निवासी बाल्मीकि कॉलोनी, धर्मशाला जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। पुलिस को इस बारे में एक गुप्त सूचना मिली थी कि जल शक्ति विभाग स्टोर के पास एक व्यक्ति चिट्टा बेचने की कोशिश में है। सूचना मिलते ही शाहपुर थाना प्रभारी करतार सिंह ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। तलाशी के दौरान युवक के पास से 6.44 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया।

Advertisement – HIM Live Tv

थाना प्रभारी करतार सिंह ठाकुर ने पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम (NDPS Act) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने यह भी कहा कि नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और ऐसे अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

टांडा मेडिकल कॉलेज के कथित स्टंट मामले में बढ़ी हलचल, जांच के दायरे में खरीद से लेकर मरीजों की फाइलें; पढ़ें पूरी खबर

टांडा मेडिकल कॉलेज के कार्डियोलॉजी विभाग में कथित स्टंट घोटाले की उच्च स्तरीय जांच तेज हो गई है। 74 फीसदी सस्ते एल-1 टेंडर और महंगे स्टंट से जुड़े रिकॉर्ड, मरीजों की मेडिकल फाइलें और बिलिंग दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं।

नालागढ़ के होटल में चल रहा था अवैध धंधा! पुलिस की अचानक दबिश, 2 महिलाओं को कराया सुरक्षित रेस्क्यू

नालागढ़ के सैणीमाजरा स्थित एक होटल में पुलिस ने कथित देह व्यापार के अवैध धंधे का भंडाफोड़ किया। कार्रवाई के दौरान दो महिलाओं को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया, जबकि होटल संचालक को पुलिस ने मौके से काबू कर मामला दर्ज किया है।

पहली पत्नी को पेंशन मिलने के बाद दूसरी पत्नी पारिवारिक पेंशन की हकदार नहीं, हाईकोर्ट ने किया स्पष्ट

Excerptहिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पारिवारिक पेंशन से जुड़े मामले में स्पष्ट किया कि पहली पत्नी की मृत्यु के बाद दूसरी पत्नी पारिवारिक पेंशन का दावा नहीं कर सकती, यदि सरकारी कर्मचारी की मृत्यु के समय पहली पत्नी जीवित थी और उसे पेंशन मिलती रही थी।

Kangra: पालमपुर अस्पताल में जन्मा अनोखा बच्चा, दोनों हाथ-पैरों में छह-छह उंगलियां; जानें डॉक्टरों ने क्या कहा

कांगड़ा के नागरिक अस्पताल पालमपुर में मंगलवार देर रात एक अनोखे नवजात का जन्म हुआ। बच्चे के दोनों हाथों और दोनों पैरों में छह-छह अंगुलियां हैं। सामान्य प्रसव के बाद मां और नवजात दोनों की स्थिति सामान्य बताई गई है।