Kangra: शिमला में राज्य स्तरीय गोजू रयू कराटे प्रतियोगिता में कांगड़ा के खिलाड़ियों का दबदबा, पीयूष ने जीता स्वर्ण

Date:

--Advertisement--

शिमला के इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 18 जुलाई से 20 जुलाई 2025 तक आयोजित राज्य स्तरीय गोजू रयू कराटे प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में जिला कांगड़ा की ओर से कराटे कोच राजेश कुमार के नेतृत्व में एक कराटे टीम ने भाग लिया। टीम के खिलाड़ियों ने विभिन्न भार वर्गों में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पदक अपने नाम किए और जिला कांगड़ा का नाम पूरे राज्य में रोशन किया।

इस प्रतियोगिता में राकेश राणा ने -75 किलोग्राम भार वर्ग में खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया और रजत पदक हासिल किया। वहीं, कार्तिक ने -55 किलोग्राम वर्ग में खेलते हुए दमदार मुकाबलों के बाद रजत पदक अपने नाम किया। पीयूष ने अपने -65 किलोग्राम वर्ग में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर सभी को प्रभावित किया और अपनी टीम के लिए गौरव का क्षण प्रदान किया। इसके अतिरिक्त, अंशिव और उनके ग्रुप ने -14 अरे यू के बी वर्ग में भाग लेते हुए टीम की ओर से रजत पदक प्राप्त किया।

इस पूरी प्रतियोगिता में कांगड़ा की टीम ने अनुशासन, मेहनत और खेल भावना का परिचय देते हुए शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में शामिल सभी खिलाड़ियों ने कोच राजेश कुमार के मार्गदर्शन में न केवल व्यक्तिगत सफलता प्राप्त की, बल्कि जिला कांगड़ा का नाम भी गौरव से ऊंचा किया। विशेष उल्लेखनीय बात यह रही कि कार्तिक और पीयूष दोनों कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल, शाहपुर के छात्र हैं, जिनकी सफलता से स्कूल और जिला दोनों को गर्व महसूस हुआ।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर में CIA टीम की बड़ी कार्रवाई, दरगेला पंचायत के थंबा गांव के 19 वर्षीय युवक से 4.48 ग्राम चिट्टा बरामद; NDPS एक्ट...

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने शाहपुर के घटनालु में कार्रवाई करते हुए 19 वर्षीय युवक कर्तव्य पठानिया को 4.48 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Kangra: शाहपुर के कनोल स्कूल में 8 किशोरियों को लगी HPV वैक्सीन, धर्मशाला में 100 शिक्षकों को दिया गया WIFS प्रशिक्षण

कांगड़ा जिले के कनोल स्कूल में HPV टीकाकरण सत्र के दौरान 8 लाभार्थियों को वैक्सीन लगाई गई। वहीं, धर्मशाला में लगभग 100 शिक्षकों को WIFS कार्यक्रम के तहत आयरन और फोलिक एसिड की गोलियों के लाभ व सही सेवन की जानकारी दी गई।

Kangra: शाहपुर स्कूल में गूंजे ‘सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा’ के नारे, भूकंप मॉक ड्रिल से छात्रों ने सीखे बचाव के तरीके

राजकीय उत्कृष्ट विद्यालय शाहपुर में भूकंप मॉक ड्रिल, सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली और विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने आपदा प्रबंधन और यातायात सुरक्षा के महत्वपूर्ण पहलुओं को सीखा।

Kangra: कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री रेणु बजवारिया का निधन, शाहपुर में शोक की लहर; सामाजिक कार्यों में रही अहम भूमिका

कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री और प्रदेश महिला कांग्रेस की पूर्व महासचिव रेणु बजवारिया का 58 वर्ष की उम्र में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन से शाहपुर और सुधेड़ क्षेत्र में शोक की लहर है।