Mandi: सरदार विवि की टाॅपर स्मृति ठाकुर बनेंगी रिसर्चर, लक्ष्य पीएचडी करना

Date:

--Advertisement--

सरदार पटेल विश्वविद्यालय के बीएससी फाइनल ईयर (मेडिकल संकाय) की टॉपर स्मृति ठाकुर ने अपनी सफलता से मंडी जिले का नाम रोशन किया है। स्मृति ठाकुर का कहना है कि वह आगे चलकर पीएचडी करना चाहती हैं और शिक्षा के हर क्षेत्र में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना ही उनका लक्ष्य है। उन्होंने यह सफलता अपने माता-पिता और कॉलेज शिक्षकों को समर्पित की है, जिनके सहयोग और मार्गदर्शन से वह इस मुकाम तक पहुंची हैं।

स्मृति ठाकुर के पिता जी.आर. ठाकुर लोक निर्माण विभाग (PWD), मंडी में एसडीओ के पद पर कार्यरत हैं, जबकि उनकी माता प्रोमिल कांता राजकीय प्राथमिक स्कूल न्यू कॉलोनी मंडी में सीएचटी के पद पर कार्यरत हैं। एक शिक्षित और सुसंस्कारित परिवार से संबंध रखने वाली स्मृति ने शिक्षा में निरंतर मेहनत और लगन से यह उपलब्धि हासिल की है। वह भविष्य में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में रिसर्च करना चाहती हैं और पीएचडी करके विज्ञान के क्षेत्र में अपना योगदान देने की इच्छुक हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रैत स्कूल की बेटियों का साइंस कांग्रेस में जलवा, वंशिका ने साइंस एक्टिविटी कॉर्नर में जीता पहला स्थान; अर्शिया और रितिका ने भी...

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रैत के विद्यार्थियों ने उपमंडल स्तर की चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में शानदार प्रदर्शन किया। साइंस एक्टिविटी कॉर्नर में वंशिका ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि अर्शिया और रितिका ने क्विज प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन किया।

Kangra: देहरा में 21 अक्तूबर तक बंद रहेगी बासा सड़क, स्तरोन्नयन कार्य के चलते वाहनों की आवाजाही पर रोक; इस मार्ग से करें सफर

देहरा में बनखंडी-बासा वाया मेहवा गार्ड हट सड़क 22 सितंबर से 21 अक्तूबर तक स्तरोन्नयन कार्य के चलते बंद रहेगी। प्रशासन ने लोगों से वैकल्पिक मार्ग के तौर पर बनखंडी-हरिपुर सड़क का इस्तेमाल करने का अनुरोध किया है।

Kangra: शाहपुर में कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल, शाहपुर के इंटरैक्ट क्लब के छात्रों का स्वच्छता अभियान, 40 किलो से ज्यादा कचरा जुटाया; नगर पालिका को...

कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर के इंटरैक्ट क्लब और छात्रों ने ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत शाहपुर ग्राउंड और मुख्य बाजार में स्वच्छता अभियान चलाया। छात्रों ने 40 किलो से अधिक कचरा एकत्र कर उसे अलग-अलग श्रेणियों में बांटकर नगर पालिका की कचरा प्रबंधन टीम को सौंपा।

Kangra: कांगड़ा में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, Baleno कार से 7.22 ग्राम चिट्टा बरामद; देहरा का 35 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने गगल थाना क्षेत्र के राजोल के समीप गज खड्ड पुल पर Baleno कार से 7.22 ग्राम चिट्टा बरामद किया। पुलिस ने देहरा निवासी 35 वर्षीय लकी को गिरफ्तार कर कार जब्त कर ली है।