Himachal: बीएससी तृतीय वर्ष का परीक्षा परिणाम घोषित: मैडीकल की मैरिट में तीनों स्थान बेटियों के नाम, नॉन-मैडीकल में शाइना शर्मा अव्वल

Date:

--Advertisement--

सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी ने हिमाचल प्रदेश के मंडी, कुल्लू, चम्बा, कांगड़ा और लाहौल-स्पीति जिलों के महाविद्यालयों में अप्रैल माह में आयोजित बीएससी तृतीय वर्ष की परीक्षाओं का परिणाम घोषित कर दिया है। इस वर्ष बीएससी मैडीकल का परीक्षा परिणाम 94.51 प्रतिशत रहा, जबकि नॉन-मैडीकल वर्ग का परिणाम 80.76 प्रतिशत रहा। मैडीकल वर्ग की मेरिट सूची में तीनों स्थान छात्राओं ने प्राप्त किए हैं, जबकि नॉन-मैडीकल की मेरिट में एक छात्रा और दो छात्रों ने स्थान पाया है।

परीक्षा नियंत्रक डॉ. सुनील वर्मा ने जानकारी दी कि बीएससी मैडीकल में वल्लभ कॉलेज मंडी की स्मृति ठाकुर ने 9.74 सीजीपीए स्कोर करते हुए पहला स्थान प्राप्त किया है। वहीं एमसीए डीएवी कॉलेज कांगड़ा की शाहीन चौधरी ने 9.52 सीजीपीए के साथ दूसरा स्थान और सैजल शर्मा ने 9.51 सीजीपीए के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है। नॉन-मैडीकल में एमसीए डीएवी कॉलेज कांगड़ा की शाइना शर्मा ने 9.56 सीजीपीए स्कोर कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इसी वर्ग में गवर्नमेंट कॉलेज धर्मशाला के करण कुमार ने 9.45 सीजीपीए स्कोर करते हुए दूसरा और एमसीए डीएवी कांगड़ा के अक्ष ने 9.44 सीजीपीए स्कोर के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया है।

डॉ. वर्मा ने बताया कि बीएससी मैडीकल परीक्षा में कुल 838 विद्यार्थियों ने भाग लिया था, जिनमें से 789 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए हैं और 47 विद्यार्थियों की रि-अपीयर आई है। वहीं, बीएससी नॉन-मैडीकल परीक्षा में 1,596 विद्यार्थी बैठे थे, जिनमें से 1,282 पास हुए और 307 की रि-अपीयर आई है। विश्वविद्यालय ने सभी विद्यार्थियों के परिणाम उनकी लॉगिन आईडी में अपलोड कर दिए हैं, जिससे छात्र अपने व्यक्तिगत लॉगिन से परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

परीक्षा शाखा के समन्वित प्रयासों के कारण हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, शिमला में विभिन्न पाठ्यक्रमों की काउंसलिंग में भाग ले रहे छात्रों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं हुई। सरदार पटेल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर ललित कुमार अवस्थी ने परीक्षा शाखा की टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए सभी सफल छात्रों को शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि बीए तृतीय वर्ष का परिणाम भी शीघ्र घोषित किया जाएगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कांगड़ा पुलिस का बड़ा एक्शन! पुराना कांगड़ा में 5.18 ग्राम चिट्टा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

पुराना कांगड़ा के हनुमान मंदिर घाट के पास पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान 5.18 ग्राम चिट्टा बरामद कर शाहपुर के दो युवकों को गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच जारी है।

Kangra: 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 500 पदों पर होगी भर्ती, 6 और 7 अगस्त को सीधे इंटरव्यू

बार्बेक्यू नेशन हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड 500 पदों पर भर्ती के लिए 6 और 7 अगस्त को नगरोटा बगवां और कांगड़ा में इंटरव्यू आयोजित करेगी। 10वीं पास युवा निर्धारित प्रक्रिया पूरी कर इसमें भाग ले सकते हैं।

Kangra: नगरोटा में 5 अगस्त से 4 सितंबर तक यह सड़क रहेगी पूरी तरह बंद, सफर से पहले जान लें नया डायवर्जन रूट

नगरोटा में वाहन ओवरपास निर्माण के चलते 5 अगस्त से 4 सितंबर 2026 तक एमडीआर सड़क सभी वाहनों के लिए बंद रहेगी। इस दौरान यातायात को कवाड़ी गांव–चाहड़ी गांव–भट्टू चौक–रनूंह मार्ग से डायवर्ट किया जाएगा।

Kangra: धर्मशाला के इन इलाकों में 7 अगस्त को 8 घंटे रहेगी बिजली गुल, घर से निकलने से पहले जरूर देखें लिस्ट

धर्मशाला के मनेड, खतेहड़, अप्पर बगली और आसपास के क्षेत्रों में 7 अगस्त को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक नई 11 केवी विद्युत लाइनों के रखरखाव के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।