Solan: राज्य स्तरीय माँ शूलिनी मेले की भव्य सफलता पर डॉ. शांडिल ने दी बधाई, जताया सहयोगियों के प्रति आभार

Date:

--Advertisement--

सोलन, 23 जून 2025: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने राज्य स्तरीय माँ शूलिनी मेला-2025 के सफल आयोजन पर सोलन के निवासियों, जिला प्रशासन, स्वयंसेवी संस्थाओं और विभिन्न विभागों को बधाई दी है। उन्होंने इस अवसर पर सभी से भविष्य में भी इसी तरह के आयोजनों को सफल बनाने में सहयोग देने की अपील की।

Advertisement – HIM Live Tv

डॉ. शांडिल ने कहा कि माँ शूलिनी मेला एक धार्मिक आयोजन होने के साथ-साथ सामाजिक समरसता, सौहार्द और भाईचारे का प्रतीक है। हर वर्ष इस मेले में माँ शूलिनी की शोभायात्रा निकाली जाती है, जिसमें लाखों श्रद्धालु भाग लेकर देवी के दर्शन करते हैं। इस अवसर पर सोलन शहर में लगाए गए भण्डारे आम जन के लिए अत्यंत लाभदायक सिद्ध होते हैं।

उन्होंने कहा कि तीन दिवसीय इस मेले में सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रमों का लोगों ने बड़ी संख्या में आनंद उठाया। इसके साथ ही विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं, प्रदर्शनियां और अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किए गए, जिनका उद्देश्य समाज में एकता और उत्सव की भावना को बढ़ावा देना रहा। डॉ. शांडिल ने विशेष रूप से मेले की सफलता में जिला प्रशासन, स्वयंसेवी संस्थाओं और भीड़ एवं यातायात प्रबंधन के लिए तैनात एनसीसी कैडेट्स और महाविद्यालय छात्रों की भूमिका की सराहना की। उन्होंने यह भी कहा कि राजनीतिक दलों ने भी आयोजन की सफलता में अपनी अहम भूमिका निभाई है।

मंत्री ने इस वर्ष के आयोजन में भण्डारा लगाने वाली संस्थाओं, सांस्कृतिक संध्याओं के प्रबंधन तथा खेल प्रतियोगिताओं में आपसी सामंजस्य की सराहना की। सफाई व्यवस्था को लेकर उन्होंने नगर निगम सोलन और उसके सफाई कर्मचारियों की मेहनत को भी अत्यंत उत्कृष्ट बताते हुए प्रशंसा की और उन्हें उनके सफल कार्य निष्पादन के लिए बधाई दी।

उन्होंने पुलिस प्रशासन, एनसीसी कैडेट्स और महाविद्यालय के छात्रों द्वारा भीड़ नियंत्रण और यातायात प्रबंधन में निभाई गई भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि इस आयोजन के दौरान सभी विभागों की जिम्मेदारी और तालमेल अनुकरणीय रहा है। उन्होंने सोलन के उपायुक्त मनमोहन शर्मा और पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह की कार्यशैली की भी प्रशंसा की, जिन्होंने माँ शूलिनी को समर्पित इस राज्य स्तरीय मेले के आयोजन में नेतृत्व प्रदान किया।

डॉ. शांडिल ने अंत में सोलन जिला के निवासियों के साथ-साथ शिमला, सिरमौर और अन्य जिलों से आए श्रद्धालुओं, देशभर के पर्यटकों और सभी कलाकारों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सामूहिक प्रयासों से यह आयोजन सफल हो सका है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: पालमपुर में घरेलू विवाद के बीच रिटायर्ड फौजी ने चला दी लाइसेंसी बंदूक, जानिए फिर क्या हुआ

कांगड़ा के पालमपुर में घरेलू विवाद के दौरान एक रिटायर्ड फौजी ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से फायर कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर बंदूक और शस्त्र लाइसेंस जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

Chamba: सुप्रीम कोर्ट के ‘समाधान समारोह 2026’ में मिलेगा मामलों का आसान निपटारा, जानिए कैसे उठा सकते हैं लाभ

चंबा में जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने लोगों से सुप्रीम कोर्ट के ‘समाधान समारोह 2026’ का लाभ उठाने की अपील की है। 31 जुलाई तक आवेदन कर लंबित मामलों को विशेष लोक अदालत में शामिल कराया जा सकता है।

Chamba: चंबा मेडिकल कॉलेज में महिला सफाई कर्मचारी ने जताई जान का खतरा, सहकर्मियों पर गंभीर आरोप; पुलिस जांच में जुटी

चंबा मेडिकल कॉलेज में कार्यरत एक महिला सफाई कर्मचारी ने अपनी तीन सहकर्मियों पर जान से मारने की धमकी और मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

पंचकूला की नई डीसीपी बनीं अदिति सिंह, उपलब्धियों के साथ सृष्टि गुप्ता ने ली विदाई; जानिए कौन हैं 2021 बैच की आईपीएस अधिकारी जिन्होंने...

पंचकूला पुलिस में बड़ा प्रशासनिक बदलाव हुआ है। आईपीएस अधिकारी अदिति सिंह ने नई डीसीपी के रूप में कार्यभार संभाल लिया है, जबकि सृष्टि गुप्ता को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। जानिए नई डीसीपी अदिति सिंह के बारे में।