Kullu: सूत्रधार कला संगम का 48वां वार्षिक उत्सव संपन्न: 1500 छात्रों ने दिखाया सांस्कृतिक हुनर, कुल्लू वैली स्कूल बना ओवरऑल विजेता

Date:

--Advertisement--

कुल्लू के ऐतिहासिक लालचंद प्राथमिक कला केंद्र में तीन दिवसीय 48वां सूत्रधार वर्षगांठ उत्सव सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ। इस उत्सव में कुल 11 सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें 32 स्कूलों से लगभग 1500 छात्र-कलाकारों ने भाग लिया। समापन समारोह के दौरान मुख्य अतिथि कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने ओवरऑल विजेता रहे कुल्लू वैली सीनियर सैकेंडरी स्कूल, रामशिला को ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। ओवरऑल सेकेंड रनरअप का खिताब कैंब्रिज इंटरनैशनल स्कूल, मौहल को मिला, जबकि तीसरे स्थान पर भारत भारती सीनियर सैकेंडरी स्कूल, ढालपुर रहा।

Advertisement – HIM Live Tv

कार्यक्रम का सबसे बड़ा आकर्षण ‘प्रिंसेस सूत्रधार’ मॉडलिंग प्रतियोगिता रही, जिसमें भारत भारती स्कूल, ढालपुर की ऋषिता कौंडल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और ताज अपने नाम किया। कुल्लू वैली स्कूल, रामशिला की कृतिका फर्स्ट रनरअप रही, जबकि डीएवी स्कूल, मौहल की रितिका ने सैकेंड रनरअप का स्थान प्राप्त किया। फैशन शो प्रतियोगिता में कुल्लू वैली स्कूल, रामशिला ने पहला स्थान हासिल किया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में डीएवी स्कूल, मौहल ने पहला, कुल्लू वैली स्कूल, रामशिला ने दूसरा और अकादमिक हिल्स पब्लिक स्कूल, शमशी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। ट्रिनिटी स्कूल, मौहल को प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किया गया।

लोकगीत प्रतियोगिता में कुल्लू कॉन्वेंट स्कूल, ढालपुर ने प्रथम, कुल्लू वैली स्कूल, रामशिला ने द्वितीय और गवर्नमेंट सीनियर सैकेंडरी स्कूल, वाशिंग ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। फिल्मी गीत प्रतियोगिता में कैंब्रिज इंटरनैशनल स्कूल, मौहल पहले, अकादमिक हिल्स स्कूल, शमशी दूसरे और नालंदा नेक्ट जैन स्कूल, ढालपुर तीसरे स्थान पर रहे। शास्त्रीय गायन प्रतियोगिता में कुल्लू कॉन्वेंट स्कूल, ढालपुर ने प्रथम, कैंब्रिज स्कूल, मौहल ने द्वितीय और कुल्लू वैली स्कूल, रामशिला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

वाद्यवृंद प्रतियोगिता में कैंब्रिज इंटरनैशनल स्कूल, मौहल प्रथम, गवर्नमेंट सीनियर सैकेंडरी स्कूल, वाशिंग द्वितीय और अकादमिक हिल्स स्कूल, शमशी तृतीय स्थान पर रहे। समूह गीत प्रतियोगिता में सुल्तानपुर स्कूल, कुल्लू ने पहला, कुल्लू वैली स्कूल, रामशिला ने दूसरा और कैंब्रिज इंटरनैशनल स्कूल, मौहल ने तीसरा स्थान हासिल किया। विलियंट ग्लोबल स्कूल, शास्त्री नगर मौहल को प्रोत्साहन पुरस्कार दिया गया।

फैशन शो में कुल्लू वैली स्कूल, रामशिला ने पुनः पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि भारत भारती स्कूल, ढालपुर और अकादमिक हिल्स स्कूल, शमशी क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। डीएवी स्कूल, मौहल को प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किया गया। लघु नाटक प्रतियोगिता में आगमिक स्कूल, मौहल ने प्रथम, अकादमिक हिल्स स्कूल, शमशी ने द्वितीय और भारत भारती स्कूल, ढालपुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कैंब्रिज इंटरनैशनल स्कूल, मौहल को प्रोत्साहन पुरस्कार मिला।

समूह नृत्य प्रतियोगिता में भारत भारती स्कूल, ढालपुर प्रथम, कुल्लू वैली स्कूल, रामशिला द्वितीय और कैंब्रिज इंटरनैशनल स्कूल, मौहल तृतीय स्थान पर रहे। डे स्टार स्कूल, मनाली को प्रोत्साहन पुरस्कार मिला। लोक नृत्य प्रतियोगिता में कुल्लू वैली स्कूल, रामशिला ने प्रथम, भारत भारती स्कूल, ढालपुर ने द्वितीय और गवर्नमेंट सीनियर सैकेंडरी स्कूल, ढालपुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सरस्वती विद्या मंदिर, वाशिंग को प्रोत्साहन पुरस्कार दिया गया।

इस अवसर पर विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि सूत्रधार कला संगम बीते 48 वर्षों से छात्रों को मंच प्रदान कर उनकी प्रतिभा को निखारने का कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने और सांस्कृतिक संरक्षण के लिए इस प्रकार के आयोजनों की अत्यंत आवश्यकता है। संस्था के अध्यक्ष दिनेश सैन ने बताया कि तीन दिवसीय आयोजन में 11 प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं और छात्रों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

‘प्रिंसेस सूत्रधार’ की विजेता ऋषिता कौंडल ने कहा कि सूत्रधार कला संगम छात्रों की प्रतिभा को मंच देने का काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन छात्रों को आत्मविश्वास देते हैं और मॉडलिंग, लोक नृत्य व अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों में आगे बढ़ने का मार्ग प्रदान करते हैं। प्रतियोगिता की फर्स्ट रनरअप कृतिका ने कहा कि उन्होंने पहली बार मॉडलिंग प्रतियोगिता में भाग लिया और इससे उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों और माता-पिता को दिया और भविष्य में मॉडलिंग में और मेहनत करने की बात कही। सैकेंड रनरअप रितिका ने कहा कि ‘प्रिंसेस सूत्रधार’ प्रतियोगिता एक अच्छा अनुभव रहा और सभी लड़कियों को मॉडलिंग में आगे बढ़ने के प्रयास करने चाहिए। उन्होंने कहा कि सूत्रधार कला संगम लड़कियों को एक बेहतर मंच प्रदान कर रहा है, जिससे उन्हें आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

जोगिंद्रनगर में थार की टक्कर से कॉलेज छात्र घायल, वायरल वीडियो के बाद फैली अफवाहों पर परिवार ने बताई सच्चाई

जोगिंद्रनगर के बीड़ रोड पर थार वाहन की टक्कर से बीए प्रथम वर्ष का छात्र घायल हो गया। सोशल मीडिया पर हादसे को लेकर अफवाहें फैलने के बाद परिजनों ने बताया कि छात्र की हालत स्थिर है और उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया है।

7 साल से फरार चेक बाउंस का उद्घोषित अपराधी आखिरकार गिरफ्तार, रोहड़ू पुलिस की बड़ी कामयाबी

रोहड़ू पुलिस ने सात वर्षों से फरार चल रहे चेक बाउंस मामले के उद्घोषित अपराधी गुलाब सिंह को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। न्यायालय ने आरोपी को 12 अगस्त तक न्यायिक हिरासत में जिला कारागार कैथू भेज दिया है।

चंबा में बड़ा हादसा टला! भटिया के पास सड़क धंसते ही खाई में गिरी कार, दादी और 6 साल की पोती बाल-बाल बचीं

चंबा के बनीखेत-डल्हौजी मार्ग पर भटिया के पास सड़क का कच्चा किनारा धंसने से कार खाई में गिर गई। हादसे में दादी और उनकी 6 वर्षीय पोती मामूली रूप से घायल हुईं और स्थानीय लोगों ने समय रहते सुरक्षित बचा लिया।

शिमला में नशा तस्करों पर पुलिस का बड़ा एक्शन! बस से 8.28 ग्राम चिट्टा और पिकअप से प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद

शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शोघी में बस से 8.28 ग्राम चिट्टा और नेरवा में पिकअप से प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप बरामद किया। दोनों मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।