Mandi: सुंदरनगर के सरकारी स्कूल में दलित छात्र को बाथरूम में बंद कर जातिसूचक गालियां, शिक्षक पर गंभीर आरोप

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सुंदरनगर उपमंडल से एक बेहद संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां एक सरकारी स्कूल में एक दलित छात्र को बाथरूम में बंद कर जातिसूचक शब्दों से अपमानित किए जाने का आरोप लगा है। इस मामले में छात्र की मां की शिकायत पर सुंदरनगर पुलिस थाना में मामला दर्ज किया गया है। प्राथमिकी में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 127(2) और 351(2), साथ ही अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की धारा 3(1)(आर) और 3(1)(एस) के अंतर्गत केस दर्ज किया गया है।

Advertisement – HIM Live Tv

घटना शनिवार की दोपहर की बताई जा रही है। शिकायत के अनुसार, छात्र दोपहर लगभग 3 बजे स्कूल के शौचालय में बंद कर दिया गया और वह शाम 6 बजे तक वहीं अंदर बंद रहा। जब वह देर शाम तक घर नहीं पहुंचा, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, जिसके बाद वह स्कूल परिसर के शौचालय में बंद मिला। छात्र की मां का आरोप है कि स्कूल में कार्यरत एक शिक्षक ने न सिर्फ उसके बेटे को जातिसूचक शब्द कहकर अपमानित किया, बल्कि उसे जान से मारने की धमकी भी दी।

इस घटना से छात्र मानसिक रूप से बेहद आहत हुआ है और अब वह स्कूल जाने से भी डर रहा है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। सुंदरनगर के डीएसपी भारत भूषण ने पुष्टि की है कि मामला दर्ज कर लिया गया है और हर पहलु को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस सभी तथ्यों की बारीकी से जांच कर रही है और उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह मामला न केवल छात्र के साथ हुए दुर्व्यवहार का है, बल्कि यह स्कूलों में जातिगत भेदभाव की संभावनाओं को भी उजागर करता है। पुलिस जांच के नतीजों का अब सभी को इंतजार है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

जोगिंद्रनगर में थार की टक्कर से कॉलेज छात्र घायल, वायरल वीडियो के बाद फैली अफवाहों पर परिवार ने बताई सच्चाई

जोगिंद्रनगर के बीड़ रोड पर थार वाहन की टक्कर से बीए प्रथम वर्ष का छात्र घायल हो गया। सोशल मीडिया पर हादसे को लेकर अफवाहें फैलने के बाद परिजनों ने बताया कि छात्र की हालत स्थिर है और उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया है।

7 साल से फरार चेक बाउंस का उद्घोषित अपराधी आखिरकार गिरफ्तार, रोहड़ू पुलिस की बड़ी कामयाबी

रोहड़ू पुलिस ने सात वर्षों से फरार चल रहे चेक बाउंस मामले के उद्घोषित अपराधी गुलाब सिंह को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। न्यायालय ने आरोपी को 12 अगस्त तक न्यायिक हिरासत में जिला कारागार कैथू भेज दिया है।

चंबा में बड़ा हादसा टला! भटिया के पास सड़क धंसते ही खाई में गिरी कार, दादी और 6 साल की पोती बाल-बाल बचीं

चंबा के बनीखेत-डल्हौजी मार्ग पर भटिया के पास सड़क का कच्चा किनारा धंसने से कार खाई में गिर गई। हादसे में दादी और उनकी 6 वर्षीय पोती मामूली रूप से घायल हुईं और स्थानीय लोगों ने समय रहते सुरक्षित बचा लिया।

शिमला में नशा तस्करों पर पुलिस का बड़ा एक्शन! बस से 8.28 ग्राम चिट्टा और पिकअप से प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद

शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शोघी में बस से 8.28 ग्राम चिट्टा और नेरवा में पिकअप से प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप बरामद किया। दोनों मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।