Home हिमाचल मंडी Mandi: पंडोह डैम की झील में मिला 30 दिन पुराना अज्ञात शव,...

Mandi: पंडोह डैम की झील में मिला 30 दिन पुराना अज्ञात शव, CISF ने देखा सबसे पहले, जांच में जुटी पुलिस

0
4

शनिवार को मंडी जिले के पंडोह डैम की झील में एक अज्ञात शव दिखाई देने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। इस शव को सबसे पहले डैम की सुरक्षा में तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के जवानों ने देखा। CISF पंडोह के इंचार्ज अशोक तक्षक ने जानकारी दी कि झील में शव नजर आते ही स्थानीय पुलिस को तुरंत सूचित किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस चौकी पंडोह के प्रभारी अनिल कटौच अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस टीम ने CISF जवानों की मदद से शव को झील से बाहर निकाला।

Advertisement – HIM Live Tv

पुलिस के अनुसार, यह शव किसी पुरुष का है जिसकी उम्र लगभग 45 से 50 वर्ष के बीच आंकी जा रही है। मृतक की लंबाई करीब 5 फुट 7 इंच बताई गई है। प्रारंभिक जांच में यह अनुमान लगाया गया है कि शव झील में करीब 20 से 30 दिन पुराना हो सकता है।

शव को पोस्टमार्टम के लिए मंडी जिला अस्पताल भेजा गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव को पहचान के लिए दो दिन तक रखा जाएगा, ताकि कोई व्यक्ति मृतक की शिनाख्त कर सके। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और पहचान की प्रक्रिया के साथ-साथ मृत्यु के कारणों की भी जांच शुरू कर दी है।

पुलिस आसपास के इलाकों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्टों को खंगाल रही है ताकि शव की पहचान हो सके। मामले को लेकर जांच जारी है और आगे की जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद सामने आ सकेगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!