Himachal: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का आरोप – कांग्रेस सरकार की सोच सनातन विरोधी, पांवटा साहिब मामले में एकतरफा कार्रवाई

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने राज्य की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि सरकार लव जिहाद, अवैध धार्मिक निर्माण और गौवंश की हत्या जैसे गंभीर मामलों पर चुप्पी साधे हुए है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सत्ता में आते ही सनातन विरोधी मानसिकता से काम कर रही है और प्रदेश में हिंदू भावनाओं की लगातार अनदेखी की जा रही है। ठाकुर ने कहा कि पांवटा साहिब की घटना को लेकर सरकार ने एकतरफा कार्रवाई की और भाजपा नेताओं को निशाना बनाया गया। उन्होंने इस मामले में भाजपा नेताओं पर दर्ज हुए मुकदमों को झूठा बताते हुए उन्हें वापस लेने की मांग की।

Advertisement – HIM Live Tv

जयराम ठाकुर ने कहा कि 18 वर्षीय लड़की की वापसी तब हुई जब लोग सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने लगे। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने सत्ता में आते ही यह कहना शुरू कर दिया कि वह 97 प्रतिशत हिंदू विरोधी विचारधारा को हराकर सत्ता में आए हैं, जो स्पष्ट रूप से सनातन विरोधी सोच को दर्शाता है। उन्होंने चंबा जिले के मनोहर हत्याकांड और अन्य घटनाओं का उल्लेख करते हुए सरकार पर पक्षपातपूर्ण कार्रवाई का आरोप लगाया। ठाकुर ने कहा कि नाहन में एक विशेष समुदाय के युवक ने सहारनपुर जाकर गौमांस के टुकड़ों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं, लेकिन उसके खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई।

उन्होंने यह भी कहा कि शिमला के संजौली में अवैध मस्जिद निर्माण के मामले में भी सरकार ने आंखें मूंद लीं और कोई ठोस कदम नहीं उठाया। जयराम ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से काम करने का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि सरकार ने अपनी कार्यशैली में बदलाव नहीं किया, तो भाजपा चुप नहीं बैठेगी और आंदोलन का रास्ता अपनाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भाजपा ने कभी किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाई, लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों, खासतौर पर एस.डी.एम., का रवैया इस पूरे मामले में बेहद पक्षपातपूर्ण रहा है।

इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने भी सरकार की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि लड़की 4 जून को गायब हुई थी और उसके परिजनों ने 5 जून को शिकायत दर्ज करवाई थी। इसके बावजूद जब तक लोग सड़कों पर नहीं उतरे, तब तक कोई हलचल नहीं हुई और लड़की 13 जून को आंदोलन स्थल पर आई। उन्होंने कहा कि जिस 19 वर्षीय युवक पर संदेह था, उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। बिंदल ने कहा कि भाजपा लड़की के परिवार की गरिमा को ध्यान में रखते हुए अब तक शांत रही है, लेकिन सरकार इस मामले का राजनीतिकरण कर रही है।

इस प्रेस वार्ता में भाजपा के वरिष्ठ नेता विधायक सुखराम चौधरी, रीना कश्यप और पूर्व विधायक बलदेव तोमर भी मौजूद रहे। सभी नेताओं ने एक स्वर में सरकार पर सनातन विरोधी सोच और पक्षपातपूर्ण कार्रवाई का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी कि यदि सरकार ने स्थिति को गंभीरता से नहीं लिया, तो भाजपा सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करने से पीछे नहीं हटेगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रैत स्कूल की बेटियों का साइंस कांग्रेस में जलवा, वंशिका ने साइंस एक्टिविटी कॉर्नर में जीता पहला स्थान; अर्शिया और रितिका ने भी...

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रैत के विद्यार्थियों ने उपमंडल स्तर की चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में शानदार प्रदर्शन किया। साइंस एक्टिविटी कॉर्नर में वंशिका ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि अर्शिया और रितिका ने क्विज प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन किया।

Kangra: देहरा में 21 अक्तूबर तक बंद रहेगी बासा सड़क, स्तरोन्नयन कार्य के चलते वाहनों की आवाजाही पर रोक; इस मार्ग से करें सफर

देहरा में बनखंडी-बासा वाया मेहवा गार्ड हट सड़क 22 सितंबर से 21 अक्तूबर तक स्तरोन्नयन कार्य के चलते बंद रहेगी। प्रशासन ने लोगों से वैकल्पिक मार्ग के तौर पर बनखंडी-हरिपुर सड़क का इस्तेमाल करने का अनुरोध किया है।

Kangra: शाहपुर में कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल, शाहपुर के इंटरैक्ट क्लब के छात्रों का स्वच्छता अभियान, 40 किलो से ज्यादा कचरा जुटाया; नगर पालिका को...

कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर के इंटरैक्ट क्लब और छात्रों ने ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत शाहपुर ग्राउंड और मुख्य बाजार में स्वच्छता अभियान चलाया। छात्रों ने 40 किलो से अधिक कचरा एकत्र कर उसे अलग-अलग श्रेणियों में बांटकर नगर पालिका की कचरा प्रबंधन टीम को सौंपा।

Kangra: कांगड़ा में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, Baleno कार से 7.22 ग्राम चिट्टा बरामद; देहरा का 35 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने गगल थाना क्षेत्र के राजोल के समीप गज खड्ड पुल पर Baleno कार से 7.22 ग्राम चिट्टा बरामद किया। पुलिस ने देहरा निवासी 35 वर्षीय लकी को गिरफ्तार कर कार जब्त कर ली है।