पांवटा साहिब में मूसलाधार बारिश से तबाही, घराट में दबकर व्यक्ति की मौत

Date:

--Advertisement--

सिरमौर जिले के पांवटा साहिब उपमंडल में भारी बारिश से भारी नुक्सान हुआ है। देर रात हुई मूसलाधार बारिश से राजपुर और अंम्बोया क्षेत्रों में बहुत नुक्सान हुआ। दाना खड्ड में आए मलबे से हटवाल गांव में चार घराट (पानी की चक्की) ध्वस्त हो गए। इस दौरान हटवाल गांव के 60 वर्षीय रंगीलाल पुत्र कांसिया राम मलबे में दबकर जिंदा दफन हो गए। हटवाल के निवासी महेंद्र सिंह ने बताया कि सुबह जब घराट नहीं दिखा, तो ग्रामीण मौके पर पहुंचे और देखा कि घराट मलबे के नीचे दबा था। ग्रामीणों ने मलबा हटाकर रंगीलाल का शव बाहर निकाला।

इसके अलावा, दो फुटब्रिज भी बह गए हैं और दाना गांव के पास एक कार मलबे में फंस गई। अंम्बोया गांव में भी मलबा घरों में घुस गया और सड़क पर बने पुल को ढक लिया। पिपलीवाला पंचायत में भी घरों और खेतों को नुक्सान हुआ है। सूचना मिलते ही प्रशासन मौके पर पहुंच गया। पांवटा साहिब के एसडीएम गुंजित सिंह चीमा ने बताया कि हटवाल गांव में एक व्यक्ति घराट के अंदर मलबे में दब गया है। अन्य नुक्सान की भी सूचना मिली है और प्रशासन की टीम मौके पर भेज दी गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर में HPV टीकाकरण को लेकर जागरूकता सत्र, सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दी जानकारी; 8 लाभार्थियों को लगाया गया टीका

शाहपुर में बीएमओ डॉ. कविता ठाकुर की अध्यक्षता में HPV टीकाकरण जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। डॉ. नेहा राणा ने सर्वाइकल कैंसर और HPV से जुड़ी बीमारियों से बचाव में टीकाकरण का महत्व बताया। हरचकियां और बरंज में कुल 8 लाभार्थियों को टीका लगाया गया।

Kangra: रैत स्कूल में सड़क सुरक्षा को लेकर खास अभियान, नारा लेखन से भाषण तक हुईं प्रतियोगिताएं; विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति किया...

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रैत में सड़क सुरक्षा क्लब की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। नारा लेखन, निबंध, वाद-विवाद और भाषण प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को यातायात नियमों और सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।

Kangra: शाहपुर में 78 करोड़ के विकास कार्यों को रफ्तार देंगे विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, भवन निर्माण पर 22 करोड़ और...

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में करीब 78 करोड़ रुपये के विकास कार्य प्रगति पर हैं। विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने समीक्षा बैठक में भवन निर्माण, PMGSY और नाबार्ड की परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। धारकंडी क्षेत्र की चार सड़कों की DPR मंजूरी के लिए भेजी ग

Kangra: शाहपुर में ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ कार्यक्रम, कमल कुमार शर्मा के संयोजन में रंगोली बनाकर दिया सेवा और राष्ट्रसेवा का संदेश

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘सेवा के रंग, रंगोली के संग’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा नेता कमल कुमार के नेतृत्व में हुए आयोजन में कार्यकर्ताओं ने रंगोलियों के जरिए सेवा, समर्पण और सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया।