Bilaspur: बिलासपुर में स्वच्छता सप्ताह का शुभारंभ: स्कूल और पंचायतें मिलकर बढ़ा रहीं हैं हरियाली की ओर कदम

Date:

--Advertisement--

बिलासपुर जिले में राष्ट्रीय पर्यावरण जागरूकता अभियान के अंतर्गत स्वच्छता सप्ताह अभियान का विधिवत शुभारंभ 30 मई को हुआ। यह विशेष अभियान 5 जून तक चलेगा और इसकी शुरुआत सदर उपमंडल की नौणी पंचायत से हुई, जहां पहले कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी बबिता धीमान ने की।

इस अवसर पर नौणी विद्यालय परिसर और उसके आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बबिता धीमान ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छता एक दिन की प्रक्रिया नहीं बल्कि हमारी दिनचर्या का हिस्सा होनी चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि स्वच्छ वातावरण में जीवन जीने से न केवल बीमारियों से बचाव होता है, बल्कि यह मानसिक और शारीरिक रूप से भी हमें स्वस्थ रखता है।

उन्होंने कहा कि गंदगी से जल, वायु और मिट्टी जैसे प्राकृतिक संसाधनों में प्रदूषण फैलता है, जिससे पर्यावरण पर गंभीर प्रभाव पड़ता है। स्वच्छता न केवल जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है, बल्कि यह हमारी नागरिक जिम्मेदारी का प्रतीक भी है। उन्होंने छात्रों से आग्रह किया कि वे अपने घर, स्कूल और समाज में स्वच्छता को अपनाएँ और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि बच्चे समाज में बदलाव लाने की एक सशक्त शक्ति हैं।

खंड विकास अधिकारी ने जानकारी दी कि इस अभियान के अंतर्गत सदर उपमंडल के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों, पार्कों और सामुदायिक क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाया जाएगा। इसके साथ ही विद्यालयों और अन्य संस्थानों में संगोष्ठियाँ, व्याख्यान और विभिन्न प्रतियोगिताएँआयोजित की जाएंगी। इन गतिविधियों के माध्यम से ऊर्जा और जल संरक्षण, प्लास्टिक उपयोग में कमी और अपशिष्ट प्रबंधन के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा।

अभियान के दौरान वनरोपण कार्यक्रमों पर भी विशेष बल दिया जाएगा ताकि हरित क्षेत्र का विस्तार हो सके। यह सप्ताहव्यापी अभियान पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने और नागरिकों में सकारात्मक व्यवहार परिवर्तन लाने के उद्देश्य से संचालित किया जा रहा है, जिससे लोग प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझें और सतत भविष्य के निर्माण में भागीदार बनें।

इस अवसर पर स्थानीय पंचायत प्रधान निर्मला राजपूत, पंचायत प्रतिनिधि, स्वच्छ भारत अभियान ग्रामीण के खंड समन्वयक लेख राम संख्यानऔर स्थानीय विद्यालय के शिक्षक भी मौजूद रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: हरनेरा-बड़ंज तत्वानी सड़क की हालत चिंताजनक, खतरे में आवाजाही; जल्द मरम्मत की मांग

हरनेरा से बड़ंज तत्वानी जाने वाली सड़क की कमजोर स्थिति ने स्थानीय लोगों और वाहन चालकों की चिंता बढ़ा दी है। लोगों ने संबंधित विभाग से जल्द निरीक्षण और आवश्यक मरम्मत की मांग की है।

नूरपुर विधायक रणबीर सिंह निक्का की भाजपा विधायक दल की बैठक में अहम मौजूदगी, सदन में जनहित के मुद्दे मजबूती से उठाने पर बनी...

नूरपुर विधायक ठाकुर रणबीर सिंह निक्का भाजपा विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक में शामिल हुए। बैठक में सदन की आगामी कार्यवाही, जनहित के मुद्दों और हिमाचल प्रदेश के विकास को लेकर पार्टी की रणनीति पर चर्चा हुई।

हिमाचल के हजारों TGT शिक्षकों को झटका, 2006-07 नियुक्तियों का विशेष वरिष्ठता लाभ वापस; पदोन्नति पर भी पड़ सकता है असर

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा निदेशालय ने 2006 और 2007 में नियुक्त टीजीटी शिक्षकों को दिए गए विशेष वरिष्ठता लाभ वापस ले लिए हैं। हाईकोर्ट के फैसले के अनुपालन में अंतिम वरिष्ठता सूची में संशोधन किया गया है, जिससे शिक्षकों की पदोन्नति और सेवा संबंधी दावों पर असर पड़ सकता है।

Himachal: एक लाख रुपये की रिश्वत लेते महिला पटवारी गिरफ्तार, लैंड वेल्यू प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर मांगी थी रकम

सोलन के बरोटीवाला पटवार सर्कल में विजिलेंस ब्यूरो ने महिला पटवारी ललिता को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोप है कि लैंड वेल्यू प्रमाण पत्र बनाने के बदले रिश्वत मांगी गई थी।