Kangra: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चचियां में विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर जागरूकता शिविर आयोजित

Date:

--Advertisement--

कांगड़ा जिले की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चचियां में विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर एक विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग की ओर से ब्लॉक इंचार्ज डॉक्टर मालविका ने बच्चों को तम्बाकू के सेवन से होने वाले गंभीर स्वास्थ्य नुकसानों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तम्बाकू के सेवन से कैंसर, हृदय रोग, फेफड़ों की समस्याएं और शरीर की प्रतिरोधक क्षमता पर नकारात्मक असर पड़ता है।

जागरूकता शिविर में चाइल्ड हेल्पलाइन यूनिट कांगड़ा की समन्वयक टीम ने छात्रों को तम्बाकू के अलावा अन्य प्रकार के नशों से भी होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में बताया। उन्होंने यह भी समझाया कि यदि किसी छात्र को नशे की लत हो या वह किसी ऐसी स्थिति में हो, तो उसकी मदद के लिए 1098 पर कॉल करके काउंसलिंग की जा सकती है।

शिविर में प्रोजेक्टर के माध्यम से बच्चों को उनके अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इसमें बाल विवाह निषेध अधिनियम, बाल श्रम (निषेध एवं नियमन) अधिनियम, पोक्सो अधिनियम, किशोर न्याय अधिनियम 2015, शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009, शारीरिक दंड और मानसिक प्रताड़ना से जुड़े कानून, सोशल मीडिया के लाभ और हानियां, साइबर सुरक्षा और बचाव, नशे की रोकथाम, नैतिक मूल्य और अनुशासन का महत्व तथा सरकार द्वारा बच्चों के लिए चलाई जा रही योजनाओं को शामिल किया गया।

कार्यक्रम में चाइल्ड हेल्पलाइन के काउंसलर बलदेव और केस वर्कर अनीता ने छात्रों को 1098 हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी और उन्हें सुरक्षित एवं असुरक्षित स्पर्श के बारे में जागरूक किया। इस आयोजन में करीब 250 बच्चों के साथ-साथ विद्यालय के अध्यापकों, गैर-शिक्षण स्टाफ और स्वास्थ्य विभाग से विजय थापा, विकास और सीमा ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। अंत में जिला समन्वयक, चाइल्ड हेल्पलाइन कांगड़ा ने सभी का धन्यवाद और आभार व्यक्त किया।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल हाईकोर्ट की कार्यवाही अब होगी लाइव, मुख्य न्यायाधीश ने शुरू की सीधी स्ट्रीमिंग; देश का 10वां हाईकोर्ट बना

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में अब अदालती कार्यवाही का सीधा प्रसारण होगा। मुख्य न्यायाधीश गुरमीत सिंह संधावालिया ने लाइव स्ट्रीमिंग और उन्नत हाइब्रिड वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा का शुभारंभ किया। हाईकोर्ट देश का 10वां ऐसा उच्च न्यायालय बन गया है, जहां अदालती कार्यवाही की लाइव स्ट्रीमिंग शुरू हुई है।

प्रागपुर को मिली बड़ी प्रशासनिक सौगात, एसडीएम की नियुक्ति हुई; मुख्यमंत्री की घोषणा पर अब हुआ अमल

प्रागपुर में एसडीएम की नियुक्ति कर दी गई है। कार्मिक विभाग की 23 सितंबर 2026 की अधिसूचना के अनुसार निशांत कुमार को एसडीएम प्रागपुर नियुक्त किया गया है। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने जनवरी 2026 में प्रागपुर में एसडीएम कार्यालय खोलने की घोषणा की थी।

Kangra: धर्मशाला में 25 सितंबर को 8 घंटे तक बिजली रहेगी बंद, बडोल समेत इन इलाकों में प्रभावित होगी सप्लाई

धर्मशाला के बडोल, लोअर बडोल, अपर बडोल और आसपास के क्षेत्रों में 25 सितंबर को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक या काम पूरा होने तक बिजली बंद रहेगी। विद्युत लाइन ट्रांसफार्मर स्थापना और रखरखाव कार्य के चलते सप्लाई प्रभावित होगी।

राज्यपाल का बड़ा संदेश, बोले- अब सिर्फ डिग्री काफी नहीं, युवाओं को कौशल और रोजगार देने वाली शिक्षा जरूरी; पालमपुर में श्री साईं विश्वविद्यालय...

हिमाचल के राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने पालमपुर में श्री साईं विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस समारोह में कहा कि आज केवल डिग्री हासिल करना पर्याप्त नहीं है। विश्वविद्यालयों को युवाओं को कौशल, रोजगार क्षमता, आत्मविश्वास, नवाचार और उद्यमिता के अवसर उपलब्ध करवाने पर जोर देना चाहिए।