Bilaspur: हिमाचल में शराब की बड़ी खेप बरामद: आलू के ट्रक से मिली 4560 शराब की बोतलें

Date:

--Advertisement--

हिमाचल में शराब तस्करी का बड़ा मामला सामने आया है। पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने एक ट्रक से शराब की भारी खेप बरामद की है, जिसे देखने के बाद पुलिस भी हैरान रह गई। यह ट्रक पंजाब से कुल्लू की ओर जा रहा था और उसे गरामोड़ा के पास कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर जांच के दौरान पकड़ा गया। जांच के लिए जब ट्रक (नंबर HP 34F-5687) को रोका गया तो उसका चालक घबरा गया, जिससे पुलिस को शक हुआ। शक के आधार पर जब टीम ने ट्रक की तलाशी ली तो ऊपर से लदी 90 आलू की बोरियों के नीचे शराब की 380 पेटियां मिलीं। इन पेटियों में कुल 4560 शराब की बोतलें थीं, जिन्हें छिपाने के लिए आलू की बोरियों का इस्तेमाल किया गया था।

पुलिस के अनुसार, ट्रक चालक की पहचान पवन कुमार के रूप में हुई है, जो कि जिला कुल्लू के भुंतर तहसील के मोहल गांव का निवासी है। पूछताछ में सामने आया कि यह शराब पंजाब से कुल्लू में सप्लाई की जानी थी। हालांकि, आरोपी चालक के पास इस शराब की खेप के कोई भी वैध दस्तावेज नहीं थे। इस पर पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेते हुए चालक को गिरफ्तार कर लिया और आगे की कार्रवाई के लिए थाना स्वारघाट को सौंप दिया।

पुलिस अब यह जानने में लगी हुई है कि इतनी बड़ी मात्रा में शराब कुल्लू में कहां और किसे सप्लाई की जानी थी। इस मामले में और कौन-कौन लोग शामिल हैं, इसकी भी तलाश की जा रही है। पुलिस प्रवक्ता डीएसपी बिलासपुर मदन धीमान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और ऐसे मामलों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, लोन डिफॉल्ट पर गारंटर भी मुख्य कर्जदार जितना जिम्मेदार; बैंक पहले गारंटर से कर सकता है वसूली

हिमाचल हाईकोर्ट ने लोन डिफॉल्ट मामले में स्पष्ट किया कि गारंटर की जिम्मेदारी मुख्य कर्जदार के बराबर होती है। बैंक को गारंटर के खिलाफ कार्रवाई से पहले मुख्य कर्जदार से वसूली के सभी उपाय खत्म करना जरूरी नहीं है।

लाहौल-स्पीति के सिस्सू में दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार; मंडी के 2 युवकों की मौत, अन्य घायल

लाहौल-स्पीति के सिस्सू में कार के गहरी खाई में गिरने से मंडी के दो युवकों की मौत हो गई। हादसे में अन्य युवक घायल हुए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

अग्निवीर भर्ती में अगला पड़ाव शुरू, हमीरपुर-बिलासपुर-ऊना के सफल अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जारी; 26 सितंबर से भर्ती रैली

अग्निवीर भर्ती की संयुक्त प्रवेश परीक्षा पास करने वाले हमीरपुर, बिलासपुर और ऊना के अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जारी हो गए हैं। 26 सितंबर से 6 अक्तूबर तक अणु में भर्ती रैली होगी, जिसमें ग्राउंड टेस्ट, मेडिकल और दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

Kangra: नूरपुर की बरूही पंचायत में क्रिकेट टूर्नामेंट में पहुंचे विधायक रणबीर सिंह निक्का, खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला; स्थानीय लोगों से भी की मुलाकात

नूरपुर की बरूही पंचायत में युवा क्लब बरूही के क्रिकेट टूर्नामेंट में विधायक रणबीर सिंह निक्का मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के साथ स्थानीय लोगों और अपने पारिवारिक सदस्यों से भी मुलाकात की।