Kangra: स्थानीय आस्था और संस्कृति का प्रतीक हैं मेले: यादविंदर गोमा, अप्पर खैरा में सती मां सुन्यारी मेले का हुआ समापन

Date:

--Advertisement--

खैरा (पालमपुर), 27 मई – अप्पर खैरा में आयोजित पारंपरिक सती मां सुन्यारी मेले का छह दिवसीय आयोजन मंगलवार को सम्पन्न हो गया। इस अवसर पर आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंदर गोमा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और मेले के समापन अवसर पर आयोजित दंगल प्रतियोगिता में भाग लिया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि मेले और उत्सव स्थानीय आस्थाओं, परंपराओं और सांस्कृतिक मूल्यों के प्रतीक होते हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को जीवंत बनाए रखने में ऐसे पारंपरिक आयोजनों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

गोमा ने कहा कि मेले समाज में आपसी भाईचारे, मेल-जोल और सांस्कृतिक जागरूकता को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण और संवर्धन के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे इस सांस्कृतिक परंपरा को बनाए रखने के लिए सक्रिय भागीदारी निभाएं।

इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय पंचायत की मांग पर अप्पर खैरा के बास्केटबॉल और वॉलीबॉल मैदान के जीर्णोद्धार के लिए पांच-पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। साथ ही, मेले के सफल आयोजन के लिए मेला समिति को 31 हजार रुपये, बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए 11 हजार रुपये, और युवक मंडल को भी 11 हजार रुपये देने की घोषणा की।

मंत्री ने कुश्ती प्रतियोगिता में विजेता और उपविजेता पहलवानों को सम्मानित किया और उनके शानदार प्रदर्शन की सराहना की। कार्यक्रम से पहले उन्होंने सती मां सुन्यारी मंदिर में शीश नवाया और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।

इस अवसर पर पूर्व सीपीएस जगजीवन पाल, मेला समिति अध्यक्ष एवं खैरा पंचायत के प्रधान राजीव धीमान, उप प्रधान रामेश महेता, जिला आयुष अधिकारी डॉ. हरीश भारद्वाज, विभिन्न विभागों के अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: जसूर के विकास को लेकर शिमला पहुंचे उपप्रधान अंकित वर्मा, मंत्रियों के सामने रखीं ये अहम मांगें

ग्राम पंचायत जसूर के उपप्रधान अंकित वर्मा ने शिमला में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और खेल मंत्री यादविंदर गोमा से मुलाकात कर पंचायत के विकास कार्यों और विभिन्न मांगों को लेकर चर्चा की। सितंबर के अंत में संबंधित दस्तावेज दोबारा मंत्रियों के समक्ष प्रस्तुत किए जाएंगे।

कांगड़ा के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के लंज निवासी CISF जवान राहुल रंधावा का दिल्ली में निधन, पत्नी ने दी अंतिम विदाई तो नम हुईं...

कांगड़ा के लंज क्षेत्र के अंबी गांव निवासी 36 वर्षीय CISF जवान राहुल रंधावा का दिल्ली में अचानक हृदय गति रुकने से निधन हो गया। अंतिम विदाई के दौरान पत्नी ने उनकी अर्थी को कंधा दिया, जिसे देखकर पूरा गांव भावुक हो उठा।

चंबा में उफनते पानी में फंसा बाइक सवार, महिलाओं ने दुपट्टों से बनाई ‘जीवन रेखा’; ऐसे बची जान

चंबा के भटियात में भारी बारिश के बीच तेज बहाव में फंसे बाइक सवार की कार सवार परिवार ने जान बचाई। महिलाओं ने अपने दुपट्टों को जोड़कर रस्सी बनाई और बाइक सवार को सुरक्षित बाहर निकाला। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

राष्ट्रीय लोक अदालत 12 सितंबर को, बैंक से लेकर चेक बाउंस और वैवाहिक विवाद तक होंगे निपटारे; जानिए कैसे कर सकते हैं आवेदन

हिमाचल प्रदेश में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालतों का आयोजन किया जाएगा। बैंक, श्रम विवाद, बिजली-पानी के बिल, वैवाहिक विवाद, चेक बाउंसिंग और लंबित मामलों समेत कई मामलों का आपसी समझौते से निपटारा किया जाएगा।