Himachal: विमल नेगी केस में सीबीआई की एंट्री: उच्च अधिकारियों पर लगे गंभीर आरोप, SIT शुरू करेगी गहन जांच

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPPCL) के मुख्य अभियंता विमल नेगी की मौत के मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने दिल्ली में एफआईआर दर्ज कर ली है। अब इस मामले की जांच एक डीएसपी रैंक अधिकारी के नेतृत्व में गठित तीन सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) द्वारा की जाएगी। सीबीआई ने यह एफआईआर न्यू शिमला थाने में दर्ज शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 108 और 3(5) के तहत दर्ज की है।

इस केस को हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय ने 23 मई को सीबीआई को सौंपने के आदेश दिए थे। आदेश के बाद सीबीआई ने जांच की जिम्मेदारी संभाल ली है और अगली कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जल्द ही जांच टीम दिल्ली से शिमला पहुंचेगी और सबसे पहले केस से संबंधित सभी रिकॉर्ड्स को अपने कब्जे में लेगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुछ दस्तावेज पहले ही सीबीआई द्वारा सुरक्षित किए जा चुके हैं। इसके बाद एसआईटी उस स्थान का दौरा करेगी जहां बिलासपुर में विमल नेगी का शव 18 मार्च को मिला था।

सीबीआई की दर्ज एफआईआर में विमल नेगी की पत्नी किरण नेगी द्वारा की गई शिकायत का भी जिक्र किया गया है। शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया है कि पिछले छह महीनों से उनके पति को विभाग के उच्च अधिकारियों, विशेषकर निदेशक (विद्युत) और प्रबंध निदेशक देशराज द्वारा मानसिक प्रताड़ना दी जा रही थी। आरोपों के अनुसार, उन्हें जानबूझकर देर रात तक काम करने के लिए मजबूर किया जाता था, बीमारी की स्थिति में भी छुट्टी नहीं दी जाती थी और बार-बार कार्रवाई की धमकी दी जा रही थी। इसी मानसिक दबाव के चलते उन्होंने आत्महत्या जैसा कठोर कदम उठाया।

परिजनों द्वारा पहले ही यह आरोप लगाया गया था कि इस मामले में साक्ष्यों के साथ छेड़छाड़ की गई है। इसी संदर्भ में एक एएसआई को पेन ड्राइव छिपाने के आरोप में सस्पेंड किया गया है और विभागीय जांच भी शुरू की गई है। यदि सीबीआई की जांच में यह साबित होता है कि सबूतों को नष्ट करने की कोशिश की गई, तो कई अन्य अधिकारियों की भी भूमिका की जांच की जाएगी।

इस हाई-प्रोफाइल केस की जांच के लिए सीबीआई मुख्यालय ने डीएसपी बृजिंद्र सिंह की अध्यक्षता में एक विशेष जांच टीम गठित की है, जिसमें इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार और सब-इंस्पेक्टर निलेश सिंह को शामिल किया गया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पहले ही इस केस की सीबीआई जांच को लेकर सहयोग का आश्वासन दे चुके हैं। अब सभी की नजरें इस जांच पर टिकी हैं कि क्या सीबीआई इस रहस्यमयी मौत के पीछे की सच्चाई सामने ला पाएगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

टांडा मेडिकल कॉलेज के कथित स्टंट मामले में बढ़ी हलचल, जांच के दायरे में खरीद से लेकर मरीजों की फाइलें; पढ़ें पूरी खबर

टांडा मेडिकल कॉलेज के कार्डियोलॉजी विभाग में कथित स्टंट घोटाले की उच्च स्तरीय जांच तेज हो गई है। 74 फीसदी सस्ते एल-1 टेंडर और महंगे स्टंट से जुड़े रिकॉर्ड, मरीजों की मेडिकल फाइलें और बिलिंग दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं।

नालागढ़ के होटल में चल रहा था अवैध धंधा! पुलिस की अचानक दबिश, 2 महिलाओं को कराया सुरक्षित रेस्क्यू

नालागढ़ के सैणीमाजरा स्थित एक होटल में पुलिस ने कथित देह व्यापार के अवैध धंधे का भंडाफोड़ किया। कार्रवाई के दौरान दो महिलाओं को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया, जबकि होटल संचालक को पुलिस ने मौके से काबू कर मामला दर्ज किया है।

पहली पत्नी को पेंशन मिलने के बाद दूसरी पत्नी पारिवारिक पेंशन की हकदार नहीं, हाईकोर्ट ने किया स्पष्ट

Excerptहिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पारिवारिक पेंशन से जुड़े मामले में स्पष्ट किया कि पहली पत्नी की मृत्यु के बाद दूसरी पत्नी पारिवारिक पेंशन का दावा नहीं कर सकती, यदि सरकारी कर्मचारी की मृत्यु के समय पहली पत्नी जीवित थी और उसे पेंशन मिलती रही थी।

Kangra: पालमपुर अस्पताल में जन्मा अनोखा बच्चा, दोनों हाथ-पैरों में छह-छह उंगलियां; जानें डॉक्टरों ने क्या कहा

कांगड़ा के नागरिक अस्पताल पालमपुर में मंगलवार देर रात एक अनोखे नवजात का जन्म हुआ। बच्चे के दोनों हाथों और दोनों पैरों में छह-छह अंगुलियां हैं। सामान्य प्रसव के बाद मां और नवजात दोनों की स्थिति सामान्य बताई गई है।