Una: उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने 50 करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास और लोकार्पण, हरोली बस अड्डा भी हुआ लोकार्पित

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मंगलवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र में करीब 50 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि सरकार क्षेत्र के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है और जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उप मुख्यमंत्री ने 27.41 करोड़ रुपये की लागत से गोंदपुर बेहली से बाथू-गुरूपलाह सड़क के चौड़ीकरण एवं सुधार, गोंदपुर जयचंद खड्ड पर पुल निर्माण, और उमराली-ढिलवां-हीरां-थहड़ा-पूबोवाल से पोलियां वाया कुठारबीत लिंक रोड के उन्नयन का शिलान्यास किया। इसके अलावा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सलोह (लेवल-दो) और नगनोली में नए स्वास्थ्य केंद्र तथा 4.46 करोड़ रुपये की लागत से गौ अभ्यारण्य का भी शिलान्यास हुआ।

उन्होंने विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण भी किया जिसमें 4 करोड़ रुपये की लागत से बने हरोली बस अड्डे का विधिवत उद्घाटन प्रमुख था। इस दो मंजिला बस अड्डे में आठ बस काउंटर, एचआरटीसी कर्मचारियों के लिए कार्यालय एवं रहने के कमरे, क्रू रूम, दुकानें और शौचालय जैसी सुविधाएं मौजूद हैं। उप मुख्यमंत्री ने बताया कि इस परियोजना का अनुमानित बजट लगभग 7 करोड़ रुपये था, लेकिन कुशल योजना और निगरानी से इसे करीब आधी लागत में पूरा किया गया, जिससे 3.60 करोड़ रुपये की बचत हुई। उन्होंने गोंदपुर बुल्ला में व्यवसायिक प्रोत्साहन केंद्र का भी लोकार्पण किया, जो बल्क ड्रग पार्क परियोजना का हिस्सा है।

उप मुख्यमंत्री ने ग्राम पंचायत छेत्रां के 10 जरूरतमंद परिवारों को एक-एक लाख रुपये की सहायता राशि के चेक वितरित किए और छेत्रां में जल्द ही सामुदायिक भवन बनाने की घोषणा की। इस अवसर पर एचआरटीसी के उपाध्यक्ष, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पंचायत प्रधान, और विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल युवा कांग्रेस में बड़ी कार्रवाई, प्रदेश उपाध्यक्ष समेत 13 पदाधिकारी तत्काल प्रभाव से सस्पेंड; जानें किस-किस पर गिरी गाज

हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस ने अनुशासनहीनता और संगठन में निष्क्रियता के आरोप में 13 पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इनमें दो प्रदेश उपाध्यक्ष, आठ महासचिव और तीन सचिव शामिल हैं।

Kangra: धर्मशाला कॉलेज में ABVP-NSUI कार्यकर्ताओं के बीच जमकर भिड़ंत, बैनर-फ्लेक्स फाड़ने से शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंचा; पुलिस ने दर्ज की क्रॉस...

धर्मशाला कॉलेज में ABVP और NSUI कार्यकर्ताओं के बीच बैनर और फ्लेक्स फाड़ने को लेकर विवाद मारपीट तक पहुंच गया। घटना में कुछ छात्र मामूली रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Kangra: शाहपुर के अधिराज मनकोटिया बने कांगड़ा NSUI के जिला अध्यक्ष, नगरोटा बगवां की उम्मीदवार को 9 वोटों से हराया; केवल सिंह पठानिया ने...

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के अधिराज मनकोटिया जिला कांगड़ा NSUI के अध्यक्ष चुने गए हैं। उन्होंने नगरोटा बगवां की ईकानतिका को 9 मतों से हराया। जीत के बाद रैत पहुंचने पर केवल सिंह पठानिया ने उनका भव्य स्वागत किया।

हिमाचल के स्कूल-कॉलेजों में छात्राएं कितनी सुरक्षित? 3 साल में शिक्षकों के खिलाफ छेड़छाड़ की 24 शिकायतें, 10 मामले गंभीर; कहीं POCSO तो कहीं...

हिमाचल प्रदेश में पिछले तीन वर्षों के दौरान स्कूल और कॉलेजों में कार्यरत शिक्षकों के खिलाफ छात्राओं से छेड़छाड़ की 24 शिकायतें सामने आई हैं। इनमें 10 मामले पॉक्सो एक्ट, यौन उत्पीड़न और बैड टच जैसे गंभीर आरोपों से जुड़े हैं। जानिए किन जिलों में कितने मामले दर्ज हुए और सरकार ने क्या कार्रवाई की।