Chamba: हिमाचल में 6 जून को होगा भूकंप आधारित मेगा मॉक एक्सरसाइज, चंबा ज़िला रहेगा केंद्र में

Date:

--Advertisement--

अतिरिक्त ज़िला दंडाधिकारी अमित मैहरा ने 6 जून को राज्य स्तर पर आयोजित होने वाली मेगा मॉक एक्सरसाइज को लेकर राष्ट्रीय और राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के साथ एक वर्चुअल बैठक में हिस्सा लिया। इस बैठक में पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। अमित मैहरा ने बताया कि इस मॉक एक्सरसाइज का आयोजन राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के निर्देशानुसार किया जा रहा है, जिसमें ज़िला चंबा के सभी उपमंडलों में भारी भूकंप की स्थिति को आधार मानकर राहत एवं बचाव कार्यों का पूर्वाभ्यास किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि मॉक एक्सरसाइज से पहले 3 जून को टेबल टॉप एक्सरसाइज आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रभावी प्रबंध व्यवस्था सुनिश्चित करने पर फोकस होगा। 6 जून को होने वाले इस मेगा अभ्यास में ज़िला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण से जुड़े सभी विभाग, स्वयंसेवी संस्थाएं और सामाजिक संगठन शामिल होंगे। अमित मैहरा ने कहा कि इस तरह के पूर्वाभ्यास वास्तविक आपदा के दौरान महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, इसलिए सभी ज़िला अधिकारी विभागीय संसाधनों और मानव संसाधन की क्षमता का पूरा सदुपयोग करने के साथ-साथ राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा निर्धारित एसओपी का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करेंगे। मॉक एक्सरसाइज के दौरान केंद्रीय सैन्य बलों के अधिकारी विशेष पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहेंगे। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विपिन ठाकुर, कमांडेंट होमगार्ड कुशल चंद, उपनिदेशक उच्च शिक्षा भाग सिंह, वन मंडल अधिकारी कृतज्ञ कुमार, अधिशासी अभियंता जल शक्ति जितेंद्र शर्मा, लोक निर्माण विभाग के दिनेश कुमार तथा राष्ट्रीय जल विद्युत निगम और केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kullu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के मनाली-अटल टनल दौरे से पहले ट्रैफिक में बड़ा बदलाव, इन रास्तों पर रहेगा प्रतिबंध

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 6 से 8 अक्तूबर तक मनाली और अटल टनल प्रवास को देखते हुए कुल्लू में यातायात व्यवस्था बदली गई है। कई मार्गों पर भारी वाहनों और अन्य वाहनों की आवाजाही निर्धारित समय में प्रतिबंधित, नियंत्रित या डायवर्ट रहेगी।

Kangra: धर्मशाला में 5 और 6 अक्टूबर को फायरिंग अभ्यास, टाण्डा रेंज के आसपास जाने से बचें; इन 4 गांवों के लोगों को अलर्ट

धर्मशाला की टाण्डा फायरिंग रेंज में 5 और 6 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक भारतीय सैन्य पुलिस का फायरिंग अभ्यास होगा। प्रशासन ने आसपास के चार गांवों के लोगों से सतर्क रहने और रेंज के पास न जाने की अपील की है।

Kangra: धर्मशाला में 5 और 6 अक्टूबर को बिजली कटौती, सिद्धपुर समेत इन इलाकों में प्रभावित रहेगी सप्लाई

धर्मशाला के सिद्धपुर विद्युत उपमंडल के तहत 5 और 6 अक्टूबर को कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। होडल, खनियारा और टग फीडर से जुड़े क्षेत्रों में कटौती होगी।

Kangra: शाहपुर में विंटर सीजन क्रिकेट कप 2026-27 का रोमांचक फाइनल, 39 मील ने पठानिया शाहपुर 11 को 9 रन से हराकर जीता खिताब;...

शाहपुर के आईटीआई मैदान में विंटर सीजन क्रिकेट कप 2026-27 के फाइनल में 39 मील ने पठानिया शाहपुर 11 को हराकर खिताब अपने नाम किया। 16 टीमों की इस प्रतियोगिता का आयोजन एसपीएल क्लब शाहपुर ने “नशे को ना कहें और जिंदगी को हां कहें” संदेश के तहत किया।