Himachal: साच पास मार्ग खुला: चम्बा-किलाड़ के बीच अब छोटे वाहन कर सकेंगे सफर

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले को पांगी घाटी से जोड़ने वाला महत्वपूर्ण चम्बा-किलाड़ वाया साच पास मार्ग आखिरकार छोटे मोटर वाहनों के लिए खोल दिया गया है। प्रशासन ने इस मार्ग को बहाल करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। यह रास्ता पिछले साल 30 नवम्बर 2024 को भारी बर्फबारी के कारण पूरी तरह से बंद हो गया था। अब, महीनों की कठिन परिस्थितियों के बाद, इस पर से बर्फ हटाकर और आवश्यक मरम्मत करके इसे हल्के वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है।

एडीएम अमित मेहरा ने बताया कि मौसम में आंशिक सुधार को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है, लेकिन साच पास की स्थिति अब भी पूरी तरह से स्थिर नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस क्षेत्र में मौसम अचानक बिगड़ सकता है और ग्लेशियरों के पिघलने से प्राकृतिक खतरे उत्पन्न हो सकते हैं, जिन्हें नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। ऐसे में प्रशासन ने सावधानीपूर्वक इस मार्ग को छोटे वाहनों के लिए खोलने की अनुमति दी है। यह आदेश मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 155 के तहत एडीएम को प्राप्त शक्तियों के अंतर्गत जारी किए गए हैं।

इस फैसले को एसडीएम पांगी और लोक निर्माण विभाग तरेला उपमंडल स्थित किलाड़ के एसडीओ की सिफारिश के आधार पर लिया गया है। साथ ही, इस मार्ग पर यातायात को नियंत्रित करने और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष दिशा-निर्देश लागू किए गए हैं। बैरागढ़ और प्रेग्रां चैक पोस्ट पर प्रतिकूल मौसम और जोखिमपूर्ण परिस्थितियों में यातायात रोका जा सकेगा। इन चैक पोस्टों पर सभी वाहनों और यात्रियों की जानकारी दर्ज की जाएगी, जिसे हर माह की शुरुआत में जिला आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ (डी.ई.ओ.सी.) के साथ साझा किया जाएगा।

प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि साच पास की चैक पोस्टों पर वाहनों की ओवरलोडिंग की जांच की जाएगी। नियमित अंतराल पर नियामक प्राधिकरण द्वारा वाहनों का निरीक्षण होगा, और किसी भी प्रकार का उल्लंघन पाए जाने पर चालान जारी किए जाएंगे।

गौरतलब है कि साच पास समुद्र तल से करीब 14,500 फुट की ऊंचाई पर स्थित है, जहां हर साल सर्दियों में भारी हिमपात होता है। इसी कारण यह मार्ग लगभग छह माह तक बंद रहता है। चम्बा से वाया साच पास किलाड़ की दूरी लगभग 172 किलोमीटर है। इसके अलावा, किलाड़ से मनाली की दूरी करीब 650 किलोमीटर और जम्मू-कश्मीर होते हुए 700 किलोमीटर है।

इस मार्ग के खुलने से पांगी घाटी के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी, क्योंकि अब वे आसानी से जिला मुख्यालय चम्बा तक पहुंच सकेंगे। साथ ही, पर्यटकों की भी यहां आमद बढ़ने की उम्मीद है, क्योंकि साच पास में इस बार रिकॉर्ड स्तर की बर्फबारी दर्ज की गई है। बर्फ देखने के लिए हर साल बड़ी संख्या में सैलानी इस क्षेत्र का रुख करते हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कलियाडा स्कूल के 3 खिलाड़ियों का कमाल, शुभम, शिवांश और आदित्य का अंडर-19 हॉकी में राज्य स्तर पर चयन; जिला प्रतियोगिता में बने...

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलियाडा के शुभम, शिवांश और आदित्य का अंडर-19 हॉकी में राज्य स्तर के लिए चयन हुआ है। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में स्कूल की टीम उपविजेता रही।

Kangra: धर्मशाला में 29 अक्तूबर से सजेगा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, डल झील के पास होगा 15वां संस्करण

धर्मशाला अंतरराष्ट्रीय फिल्म उत्सव का 15वां संस्करण 29 अक्तूबर से 1 नवंबर तक डल झील के समीप तिब्बतन चिल्ड्रन विलेज में आयोजित होगा। प्रशासन ने बिजली, परिवहन, सुरक्षा, चिकित्सा और अन्य व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

Kangra: शाहपुर में विश्व रेबीज दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, कुत्ते-बिल्ली के काटने पर तुरंत करें ये काम

शाहपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सीऊँ में विश्व रेबीज दिवस पर लोगों को रेबीज से बचाव और समय पर उपचार के बारे में जागरूक किया गया। जानवर के काटने या खरोंचने पर घाव धोने और तुरंत स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने की सलाह दी गई।

Kangra: अल्माटी की कठिन 21.1 किमी हाफ मैराथन पूरी कर गोकुल बुटेल ने युवाओं को दिया फिटनेस का संदेश

मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार गोकुल बुटेल ने कजाकिस्तान के अल्माटी में 21.1 किलोमीटर की अंतरराष्ट्रीय हाफ मैराथन पूरी की। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने, खेलों से जुड़ने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की।