Kangra: पालमपुर पुलिस ने 1 किलो से अधिक चरस बरामद की, दो गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

पालमपुर में नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने एक कार से 1 किलो 412 ग्राम चरस बरामद की है। इस मामले में 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को यह सफलता पालमपुर के चढियार चौक के पास मिली। पुलिस ने रूटीन चेकिंग के दौरान एक कार को रोका, जिसमें तलाशी के दौरान चरस मिली। इसके बाद कार में सवार दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

उपमंडल पुलिस अधिकारी लोकेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि कुल्लू के हथीथान गांव के अमर सिंह और मुकेश को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस की टीम नशे के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: हारचक्कियां स्कूल में NSS शिविर का समापन, नशे के खिलाफ नाटक से विद्यार्थियों ने दिया जागरूकता का संदेश

शाहपुर के पीएमश्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हारचक्कियां में 19 से 25 नवंबर तक आयोजित सात दिवसीय NSS विशेष शिविर का समापन हुआ। समारोह में विद्यार्थियों ने नशे के दुष्प्रभावों पर नाटक प्रस्तुत कर जागरूकता का संदेश दिया।

Kangra: रेलवे स्टेशन के पास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5.66 ग्राम चिट्टे के साथ 34 वर्षीय युवक गिरफ्तार

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने रेलवे स्टेशन कांगड़ा रोड पर टांडा पुल के पास कार्रवाई करते हुए 5.66 ग्राम चिट्टे के साथ पठियार निवासी 34 वर्षीय करण कटोच को गिरफ्तार किया है। पुलिस थाना कांगड़ा में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Kangra: शाहपुर अस्पताल के मुद्दे पर भाजपा का कांग्रेस पर तीखा हमला, तथ्यों के साथ जवाब देने की दी चुनौती

शाहपुर अस्पताल विवाद पर भाजपा नेताओं ने कांग्रेस को घेरते हुए अस्पताल के स्तरोन्नयन, हिमकेयर योजना, दवाइयों की कमी और अल्ट्रासाउंड सुविधा को लेकर सवाल उठाए हैं। भाजपा ने कहा कि सरकारी रिकॉर्ड कांग्रेस के दावों की सच्चाई सामने रखते हैं और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देना सरकार की जिम्मेदारी है।

पिता करते हैं मेहनत-मजदूरी, बेटी पल्लवी ने पहले ही प्रयास में हासिल की बड़ी सफलता; बनी असिस्टेंट स्टाफ नर्स

उपमंडल रसवान की पल्लवी ने कठिन आर्थिक परिस्थितियों के बावजूद अपनी मेहनत से असिस्टेंट स्टाफ नर्स के पद के लिए चयनित होकर परिवार का नाम रोशन किया है। मेहनत-मजदूरी करने वाले पिता की बेटी पल्लवी ने नर्सिंग परीक्षा में पहले ही प्रयास में सफलता हासिल की।