सरकाघाट, मंडी में दर्दनाक हादसा: कुएं में डूबकर पति-पत्नी की मौत

Date:

--Advertisement--

मंडी जिले के सरकाघाट उपमंडल की रखोह पंचायत के कलोट गांव में एक दुखद घटना हुई, जहां एक दंपति की कुएं में डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, नानक चंद के पुत्र संजीव कुमार (45) अपनी पत्नी नीलम कुमारी (40) और माता लीला देवी (75) के साथ घर से करीब 100 मीटर दूर स्थित 35 फुट गहरे कुएं से पानी भरने गए थे। पानी भरते समय संजीव का पैर फिसल गया और वह कुएं में गिर गया।

काफी देर तक वापस न लौटने पर, उसकी पत्नी नीलम उसे देखने कुएं पर गई। जब उसने अपने पति को डूबते देखा, तो उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन उसका भी पैर फिसल गया और वह भी कुएं में गिर गई। जब दोनों वापस नहीं लौटे, तो उनकी माता लीला देवी उन्हें देखने गईं। कुएं के पास पहुंचने पर देखा कि बेटा और बहू दोनों डूब चुके थे। उन्होंने शोर मचाकर गांव वालों को बुलाया, जिन्होंने दोनों के शवों को कुएं से बाहर निकाला।

घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार, संजीव कुमार वार्ड पंच थे और उनकी पत्नी नीलम कुमारी आशा वर्कर थीं। डीएसपी संजीव गौतम ने घटना की पुष्टि की और बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

NHM Salary Hike: हिमाचल में 7 साल सेवा वाले कर्मचारियों की सैलरी बढ़ी, 56,100 रुपये तक होगी बेस सैलरी; जानें 3% और 5% बढ़ोतरी...

हिमाचल प्रदेश में NHM के अनुबंध कर्मचारियों के वेतन ढांचे में बड़ा बदलाव किया गया है। सात साल की सेवा पूरी करने वालों को 56,100 रुपये तक की संशोधित बेस सैलरी, 3 फीसदी एकमुश्त बढ़ोतरी और 2027 से सालाना 3 फीसदी इंक्रीमेंट मिलेगा।

हिमाचल में पेंशनरों और कर्मचारियों के मुद्दे पर अनुराग ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, बोले- 15% DA और 2016 के वित्तीय लाभ लंबित;...

धर्मशाला में भाजपा पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ के सम्मेलन में अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर कर्मचारियों और पेंशनरों की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि 15 प्रतिशत डीए और वर्ष 2016 के वित्तीय लाभ लंबित हैं। वहीं घनश्याम शर्मा ने भी पेंशनरों की मांगें जल्द पूरी करने की मांग उठाई।

हिमाचल में फिर बिगड़े हालात, 125 सड़कें बंद; मंडी में 111.6 MM बारिश, जानें कांगड़ा, कुल्लू, शिमला समेत किन जिलों में क्या हुआ

हिमाचल प्रदेश में मानसून की जोरदार बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। रविवार शाम तक भू-स्खलन के कारण 125 सड़कें बंद रहीं। मंडी में 111.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि मानसून सीजन में अब तक 230 लोगों की मौत हो चुकी है।

सांगला-छितकुल मार्ग पर बड़ा हादसा, 120 मीटर गहरी खाई में गिरी कार; DRDA अधिकारी की मौके पर मौत

किन्नौर के सांगला-छितकुल सड़क मार्ग पर बटसेरी के समीप रविवार सुबह कार करीब 120 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। हादसे में DRDA के जिला प्रोग्राम मैनेजर कमल मेहता की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है।