Mandi: आगामी मानसून को लेकर पधर एसडीएम ने सभी विभागों को किया सतर्क

Date:

--Advertisement--

पधर, 23 मई – आगामी मानसून सीजन में किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए उपमंडल पधर में प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इस सिलसिले में एसडीएम पधर सुरजीत सिंह की अध्यक्षता में एक वर्चुअल बैठक आयोजित की गई, जिसमें उपमंडल के सभी विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में सुरजीत सिंह ने स्पष्ट निर्देश दिए कि आने वाले मानसून मौसम को ध्यान में रखते हुए सभी विभाग सतर्क रहें और समय रहते सभी जरूरी इंतजाम पूरे कर लें।

उन्होंने कहा कि खंड विकास कार्यालय, स्वास्थ्य विभाग, जलशक्ति विभाग, बिजली बोर्ड, वन विभाग, अग्निशमन विभाग, पुलिस विभाग और एनएचएआई सहित सभी संबंधित विभागों को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार रहना होगा। आपदा से जुड़ी किसी भी सूचना को तुरंत एसडीएम कार्यालय में पहुंचाने को भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

एसडीएम ने लोक निर्माण विभाग (PWD) और एनएचएआई को मानसून के दौरान सड़कों की आवाजाही सुचारू बनाए रखने और सड़क किनारे संभावित भू-स्खलन क्षेत्रों में पहले से आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि संभावित आपदा की स्थिति में राहत कैंपों की व्यवस्था, आवश्यक राशन की उपलब्धता तथा जलशक्ति विभाग द्वारा सभी पेयजल स्रोतों की सफाई का कार्य समय रहते पूरा किया जाए।

स्वास्थ्य विभाग को अपनी टीम तैयार रखने और संभावित आपातकाल के लिए चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया। बिजली बोर्ड को निर्देश दिए गए कि मानसून के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित न हो, इसके लिए विद्युत लाइनों के आसपास पेड़ों की समय पर कटाई-छंटाई की जाए और अन्य आवश्यक प्रबंध पहले ही कर लिए जाएं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

चंबा के पांगी में बड़ा हादसा टला! राशन से भरा ट्रक सड़क से नीचे गिरा, क्रैश बैरियर बना चालक-परिचालक की जान बचाने वाला सहारा

चंबा के पांगी स्थित किलाड़ में खाद्य आपूर्ति निगम का गेहूं लेकर जा रहा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क से नीचे गिर गया। हादसे में चालक और परिचालक घायल हुए, जबकि क्रैश बैरियर ने ट्रक को गहरी खाई में गिरने से बचाकर बड़ा हादसा टाल दिया।

वाह! पुलिस ने लौटाए 829 गुम और चोरी हुए मोबाइल, करीब 1 करोड़ रुपये के फोन पहुंचे असली मालिकों तक

सीईआईआर पोर्टल की मदद से पुलिस ने अब तक 829 गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को लौटाए हैं। करीब एक करोड़ रुपये कीमत के मोबाइल रिकवर किए गए हैं।

हिमाचल में नशा तस्करों पर बड़ा एक्शन! डमटाल में NDPS आरोपी का अवैध निर्माण बुलडोजर से ढहाया, पुलिस का सख्त संदेश

हिमाचल के डमटाल में एनडीपीएस मामले के आरोपी के अवैध निर्माण पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उसे ध्वस्त कर दिया। पुलिस ने साफ कहा है कि नशे के कारोबार से जुड़ी अवैध संपत्तियों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Kanra: देहरा में 2 करोड़ से ज्यादा की रिकवरी! दुबई से कमाई रकम हड़पने की साजिश का पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, 7 गिरफ्तार

देहरा पुलिस ने नकदी और आभूषणों के बहुचर्चित गबन मामले में बड़ा खुलासा करते हुए ससुराल पक्ष के 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अब तक 2 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति बरामद की है और मामले की जांच जारी है।