Kangra: अरुण शर्मा ने संभाला नूरपुर के एसडीएम का पदभार, त्वरित समाधान व जनकल्याण का दिया आश्वासन

Date:

--Advertisement--

अरुण शर्मा ने नूरपुर के एसडीएम का पदभार ग्रहण कर लिया है। इससे पहले वे धर्मशाला में सहायक बंदोबस्त अधिकारी के रूप में कार्यरत थे। पदभार ग्रहण करने के बाद अरुण शर्मा ने कहा कि उनका मुख्य लक्ष्य प्रशासनिक कार्यों के साथ-साथ आम जनता की समस्याओं और शिकायतों का त्वरित और स्थायी समाधान करना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि जनता को बार-बार कार्यालय आने की आवश्यकता न पड़े, इसके लिए वे हर संभव प्रयास करेंगे।

इसके अलावा उन्होंने सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सही पात्रों तक पहुंचाने को अपनी प्राथमिकता बताया। अरुण शर्मा ने कहा कि नूरपुर सीमांत क्षेत्र होने के कारण यहाँ नशे की समस्या गंभीर रूप ले रही है। इसे ध्यान में रखते हुए वे कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए काम करेंगे। उन्होंने इस सामाजिक समस्या के समाधान के लिए जनसहयोग की जरूरत पर भी जोर दिया। साथ ही उन्होंने उपमंडल के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से टीम भावना और समर्पण के साथ काम करने का आग्रह किया ताकि जनसमस्याओं का जल्दी समाधान हो सके।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: 100 साल के कैप्टन राम सिंह का खास सम्मान, राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर रोटरी क्लब शाहपुर ने घर पहुंचकर किया अभिनंदन

राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर रोटरी क्लब शाहपुर ने Chari निवासी 100 वर्षीय कैप्टन राम सिंह जी को उनके घर पहुंचकर सम्मानित किया। अध्यक्ष रोटेरियन कर्नैल चौहान की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में रोटेरियन सदस्यों ने उनका आशीर्वाद लिया। क्लब के वरिष्ठतम रोटेरियन मूल राज शर्मा को भी सम्मानित किया गया।

Kangra: मेजर विजय सिंह मनकोटिया को भावपूर्ण श्रद्धांजलि, ओशियन सोसायटी और रोटरी क्लब शाहपुर ने किया याद; दो मिनट का मौन रखकर दी श्रद्धांजलि

रैत स्थित द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर शिक्षण महाविद्यालय में स्व. मेजर विजय सिंह मनकोटिया को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। ओशियन सोसायटी और रोटरी क्लब शाहपुर के सदस्यों समेत कॉलेज स्टाफ व विद्यार्थियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

किन्नौर POCSO कोर्ट का बड़ा फैसला, नाबालिगों से अपराध के दो मामलों में दोषियों को 20-20 साल की सजा

रामपुर स्थित किन्नौर पोक्सो कोर्ट ने नाबालिगों के खिलाफ अपराध के दो मामलों में दोषियों को 20-20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई। एक मामले में नाबालिग को इलाज के लिए नेपाल से रिकांगपिओ लाया गया था, जबकि दूसरे मामले में पिता अपनी ही नाबालिग बेटी के शोषण का दोषी पाया गया।

हिमाचल में 13 साल से काम कर रहे 160 आउटसोर्स कर्मचारियों पर संकट, 1 अक्टूबर से दफ्तर न आने के निर्देश; सेवाकाल नवीकरण का...

हिमाचल के श्रम एवं रोजगार विभाग में 13 साल से काम कर रहे करीब 160 आउटसोर्स डाटा एंट्री ऑपरेटरों पर नौकरी का संकट मंडरा रहा है। 30 सितंबर को सेवाकाल खत्म होने के बाद उन्हें 1 अक्टूबर से कार्यालय न आने के निर्देश दिए गए हैं।