Mandi: पांच दिवसीय दानवीर कर्ण श्री मूल माहूंनाग मेला सफलतापूर्वक संपन्न, हिमाचल प्रदेश पर्यटन निगम अध्यक्ष ने दिया सांस्कृतिक संरक्षण का संदेश

Date:

--Advertisement--

पांच दिवसीय जिला स्तरीय दानवीर कर्ण श्री मूल माहूंनाग मेला करसोग में संपन्न हो गया। इस मेला के समापन समारोह के मुख्य अतिथि हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष आरएस बाली (कैबिनेट रैंक) थे। उन्होंने देवता मूल माहूंनाग की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि ने कहा कि देवता के आशीर्वाद से ही उन्हें यहां आने का अवसर मिला है। उन्होंने प्रदेश की समृद्ध संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन को हम सभी का दायित्व बताया। उन्होंने कहा कि हमारे पहाड़ी प्रदेश की प्राचीन संस्कृति से जुड़े मेले हमारी सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, जिन्हें आगे बढ़ाना हम सबका कर्तव्य है।

आरएस बाली ने यह भी कहा कि किसी भी काम को सफलतापूर्वक करने के लिए मन में सच्ची भावना होना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि यह मेला न केवल एक ऐतिहासिक आयोजन है, बल्कि यह हमें देवी-देवताओं की शक्ति और श्रद्धा के महत्व को भी समझाता है। साथ ही उन्होंने यह कहा कि इस तरह के आयोजन हमें बहुत कुछ सिखाते हैं और हमें सीखने की आवश्यकता होती है, तभी हम आगे बढ़ सकते हैं। उन्होंने प्राचीन संस्कृति को जीवित रखने और युवा पीढ़ी को इससे जोड़ने के लिए मेले को आधुनिकता के साथ जोड़ने की आवश्यकता पर भी ज़ोर दिया।

इस मौके पर मुख्य अतिथि ने माहूंनाग के डीपीएफ ओडा जंग भमनाला गांव के सौंदर्यकरण के लिए 20 लाख रुपए, वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला माहूंनाग को 2 लाख रुपए और माहूंनाग स्कूल को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए 15 हजार रुपए देने की घोषणा की। मंदिर एवं मेला कमेटी के अध्यक्ष रमेश कुमार और राष्ट्रीय संयोजक युवा कांग्रेस डॉ केवल शर्मा ने मुख्य अतिथि को शॉल, टोपी और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। स्थानीय स्कूल प्रधानाचार्य नरेंद्र जमवाल ने भी मुख्य अतिथि का सम्मान किया।

मेले के दौरान अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिनमें स्थानीय कलाकारों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। इस अवसर पर कांग्रेस नेता पीएस नेगी, महेश राज, डॉ केवल शर्मा, युवराज कपूर, एसडीएम गौरव महाजन समेत अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे। इस मेला ने हिमाचल प्रदेश की प्राचीन और समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करने तथा उसे आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर में फोरलेन का बड़ा अपडेट, चंबी खड्ड पर 120 मीटर पुल खुला; रैत से लदवाड़ा का सफर अब करीब 1 मिनट में

पठानकोट-मंडी फोरलेन परियोजना के तहत शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में चंबी खड्ड पर करीब 120 मीटर लंबे पुल को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है। पुल शुरू होने से रैत से लदवाड़ा पहुंचने में अब करीब एक मिनट लगेगा और वाहनों को चंबी बाजार से होकर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Kangra: शाहपुर में भारी बारिश का कहर: फोरलेन की जल निकासी व्यवस्था पर उठे सवाल, दुकानों में घुसा पानी और लाखों के नुकसान की...

शाहपुर में भारी बारिश के दौरान फोरलेन की जल निकासी व्यवस्था पर सवाल उठे। बंदला पुल के पास कई दुकानों में पानी घुसने से दवाइयों और अन्य सामान के नुकसान की आशंका है। प्रभावित व्यापारियों ने मुआवजे और ड्रेनेज व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।

Kangra: धर्मशाला में 26 अगस्त को इन इलाकों में बिजली रहेगी बंद, सुबह 9 से शाम 5 बजे तक प्रभावित रहेगी सप्लाई; देखें पूरी...

धर्मशाला में विद्युत लाइनों के सामान्य रखरखाव के चलते 26 अगस्त को रक्कड़, दरूणी माता, स्पीति हॉस्टल, दाड़ी बाजार, गबली दाड़ी, लोअर बडोल और अपर बडोल समेत आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। अलग-अलग क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से शाम तक बिजली बंद रहने की सूचना दी गई है।

कश्मीर में 5 आतंकवाद विरोधी ऑपरेशनों में दिखाया अदम्य साहस, हिमाचल के रितेश शर्मा को मिलेगा राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार; 1 सितंबर को अमित शाह...

नादौन से सटे ज्वालामुखी क्षेत्र के अपर घलौर निवासी सैनिक रितेश शर्मा को आतंकवादियों के खिलाफ बहादुरी और अदम्य साहस के लिए भारत सरकार राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार से सम्मानित करेगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 1 सितंबर को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित अलंकरण समारोह में उन्हें सम्मानित करेंगे।