Shimla: ननहार पंचायत में 30 मई को लगेगा सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम, शिक्षा मंत्री करेंगे अध्यक्षता

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले की चौपाल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ननहार पंचायत में आगामी 30 मई को “सरकार गांव के द्वार” कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर करेंगे। इसे लेकर जिला उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में एक विशेष बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान उपायुक्त ने एसडीएम चौपाल को निर्देश दिए कि आगामी दो दिनों के भीतर कार्यक्रम स्थल का चयन कर लिया जाए।

सभी विभागाध्यक्षों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि उनकी उपस्थिति कार्यक्रम में अनिवार्य होगी और अनुपालन न करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उपायुक्त ने कहा कि सभी विभाग अपने-अपने विभाग से संबंधित सरकारी योजनाओं के बारे में लोगों को पहले से जागरूक करें और योजनाओं की वर्तमान स्थिति भी लोगों के समक्ष रखें।

कार्यक्रम से पहले सिविल डिफेंस कैंप और आपदा प्रबंधन पर एक जागरूकता शिविर का आयोजन भी किया जाएगा। साथ ही कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी, स्वयं सहायता समूहों के स्टॉल, और मेडिकल कैंप भी लगाए जाएंगे। विशेष बात यह है कि इस बार पहली बार स्कूली परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले होनहार विद्यार्थियों को भी कार्यक्रम के दौरान सम्मानित किया जाएगा, ताकि उन्हें प्रोत्साहन मिले और वे अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनें।

चौपाल क्षेत्र के दिव्यांगजनों को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा आगामी दिनों में चौपाल अस्पताल में एक मेडिकल बोर्ड बैठाया जाएगा, जिससे दिव्यांग व्यक्तियों को प्रमाणपत्र प्राप्त करने के लिए शिमला नहीं जाना पड़ेगा। यह सुविधा कार्यक्रम से पहले ही शुरू की जाएगी।

इसके अलावा, इस बार कार्यक्रम के दौरान मिलने वाली सभी जन शिकायतों को मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन 1100 पर ऑनलाइन अपलोड किया जाएगा, जिससे उनकी ट्रैकिंग और समाधान प्रक्रिया को प्रभावी बनाया जा सके। इन शिकायतों पर सात दिनों के भीतर कार्रवाई रिपोर्ट तैयार की जाएगी।

सड़क सुरक्षा को लेकर भी उपायुक्त ने निर्देश दिए हैं कि ननहार और झीना पंचायतों में परिवहन विभाग द्वारा स्कूली संस्थानों और ग्रामीण स्तर पर विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाए। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त अभिषेक वर्मा, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (कानून एवं व्यवस्था) पंकज शर्मा, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (प्रोटोकॉल) ज्योति राणा और जिला राजस्व अधिकारी संजीत शर्मा सहित अन्य विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में ‘विशाल भारत’ पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, अखंड भारत से लेकर शांति और ऊर्जा सुरक्षा तक इन मुद्दों पर हुई चर्चा

धर्मशाला के श्री सत्य साईं एजुकेयर विद्या प्रतिष्ठान में राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच की ओर से ‘विशाल भारत’ विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी में भारत की सांस्कृतिक चेतना, अखंड भारत की अवधारणा, विभाजन की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और ऊर्जा सुरक्षा जैसे विषयों पर चर्चा हुई।

Kangra: कांगड़ा के पूर्व सैनिकों का बड़ा मिलन समारोह, 17 डोगरा के कर्नल आलोक बदोनी ने किया संबोधित; बोले- मेधावी बच्चों को सेना में...

मटौर के सागर गैलोरी होटल में एक्स सर्विसमैन कांगड़ा बटालियन के सौजन्य से मीट एंड ग्रीट समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 17 डोगरा के कर्नल आलोक बदोनी मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने पूर्व सैनिकों की सेवाओं को अमूल्य बताते हुए मेधावी और खेलों में रुचि रखने वाले बच्चों को भारतीय सेना में अधिकारी बनने के लिए प्रशिक्षण देने की बात कही।

देहरा से लापता कृष शर्मा और साक्षिव कुमार का एक महीने बाद भी सुराग नहीं, ब्यास किनारे मिले थे बैग; परिजनों ने SP से...

हिमाचल के देहरा से 28 जुलाई को रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हुए केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय बलाहर के छात्र कृष शर्मा और साक्षिव कुमार का एक महीने बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है। दोनों के बैग ब्यास नदी के किनारे मिले थे और पुलिस ने नदी में सर्च अभियान भी चलाया था। मंगलवार को परिजनों और ग्रामीणों ने एसपी देहरा से मुलाकात कर जांच तेज करने और विशेषज्ञ एजेंसियों की मदद लेने की मांग की।

गंगथ बाजार में शाम होते ही हुड़दंग! पत्थरों से कार के शीशे तोड़े, पहले भी 10 गाड़ियों को नुकसान पहुंचाने का आरोप

गंगथ बाजार में सड़क किनारे खड़ी कार के शीशे पत्थरों से तोड़कर उसे भारी नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। पीड़ित अनिल शर्मा ने पुलिस चौकी गंगथ में शिकायत दी है। स्थानीय लोगों के अनुसार शाम ढलते ही कुछ शरारती तत्व सक्रिय हो जाते हैं और इससे पहले भी करीब 10 गाड़ियों, बिजली मीटरों और स्ट्रीट लाइटों को नुकसान पहुंचाया जा चुका है।