Sirmaur: गोरखा गौरव: वर्षा गुरुंग ने 92.28% अंकों के साथ 10वीं में चमकाया सिरमौर का नाम

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणामों में सिरमौर जिले के जलापड़ी गांव की छात्रा कुमारी वर्षा गुरुंग ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोरखा समाज का नाम रोशन किया है। वर्षा ने कुल 700 अंकों में से 646 अंक हासिल कर 92.28% अंक प्राप्त किए हैं, जोकि जिले और समाज दोनों के लिए गर्व की बात है।

वर्षा गुरुंग, कमल गुरुंग और प्रवीण गुरुंग की पुत्री हैं। उनकी इस सफलता पर सिरमौर गोरखा संगठन नाहन ने उन्हें और उनके पूरे परिवार को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। संगठन का कहना है कि वर्षा ने अपनी मेहनत और प्रतिभा से न केवल अपने परिवार का, बल्कि पूरे सिरमौर के गोरखा समाज का नाम रोशन किया है।

गोरखा संगठन ने वर्षा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए यह उम्मीद जताई कि वह भविष्य में भी इसी लगन और समर्पण के साथ आगे बढ़ती रहेंगी और सफलता की नई ऊंचाइयों को छूएंगी। वर्षा की यह उपलब्धि उन सभी विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक है जो कठिन परिश्रम और अनुशासन के बल पर शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने की आकांक्षा रखते हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

चंबा के पांगी में बड़ा हादसा टला! राशन से भरा ट्रक सड़क से नीचे गिरा, क्रैश बैरियर बना चालक-परिचालक की जान बचाने वाला सहारा

चंबा के पांगी स्थित किलाड़ में खाद्य आपूर्ति निगम का गेहूं लेकर जा रहा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क से नीचे गिर गया। हादसे में चालक और परिचालक घायल हुए, जबकि क्रैश बैरियर ने ट्रक को गहरी खाई में गिरने से बचाकर बड़ा हादसा टाल दिया।

वाह! पुलिस ने लौटाए 829 गुम और चोरी हुए मोबाइल, करीब 1 करोड़ रुपये के फोन पहुंचे असली मालिकों तक

सीईआईआर पोर्टल की मदद से पुलिस ने अब तक 829 गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को लौटाए हैं। करीब एक करोड़ रुपये कीमत के मोबाइल रिकवर किए गए हैं।

हिमाचल में नशा तस्करों पर बड़ा एक्शन! डमटाल में NDPS आरोपी का अवैध निर्माण बुलडोजर से ढहाया, पुलिस का सख्त संदेश

हिमाचल के डमटाल में एनडीपीएस मामले के आरोपी के अवैध निर्माण पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उसे ध्वस्त कर दिया। पुलिस ने साफ कहा है कि नशे के कारोबार से जुड़ी अवैध संपत्तियों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Kanra: देहरा में 2 करोड़ से ज्यादा की रिकवरी! दुबई से कमाई रकम हड़पने की साजिश का पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, 7 गिरफ्तार

देहरा पुलिस ने नकदी और आभूषणों के बहुचर्चित गबन मामले में बड़ा खुलासा करते हुए ससुराल पक्ष के 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अब तक 2 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति बरामद की है और मामले की जांच जारी है।